CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Durg Medical Breaking : नर्सिंग होम एक्ट के बगैर लाइसेंस संचालित रूंगटा डेंटल हॉस्पिटल एवं क्लिनिक, मैत्री डेंटल हॉस्पिटल अवैध घोषित 🛑 नोडल नर्सिंग होम एक्ट ने दिया नोटिस 🛑 जांच में मिली थी अनेक खामियां

Bhilai Durg Medical Breaking : नर्सिंग होम एक्ट के बगैर लाइसेंस संचालित रूंगटा डेंटल हॉस्पिटल एवं क्लिनिक, मैत्री डेंटल हॉस्पिटल अवैध घोषित 🛑 नोडल नर्सिंग होम एक्ट ने दिया नोटिस 🛑 जांच में मिली थी अनेक खामियां

By Newsdesk Admin 01/08/2024
Share
Oplus_0

सीजी भास्कर, 1 अगस्त। भिलाई स्थित कुरूद कोहका रोड पर संचालित रुंगटा डेंटल हॉस्पिटल और दुर्ग अंजोरा के मैत्री डेंटल हॉस्पिटल को नर्सिंग होम एक्ट के तहत नोडल अधिकारी ने अवैध करार देने के साथ ही इन्हें तत्काल बंद करने आदेशित किया था परंतु संस्थाओं के जिम्मेदार संचालक के द्वारा निर्धारित अवधि गुजरने के बावजूद स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। इस पर जिला नोडल अधिकारी के द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु राज्य शासन को पत्र लिखा गया है।दुर्ग नर्सिंग होम एक्ट के जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला ने बताया कि रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड रिसर्च नाम से कुरुद रोड कोहका में डेंटल कॉलेज संचालित हो रहा है। यह कॉलेज संजय रुंगटा ग्रुप का कॉलेज है। इस कॉलेज में रुंगटा डेंटल हॉस्पिटल एवं सिटी डेंटल क्लिनिक नेहरू नगर का संचालन किया जा रहा है, इस अस्पताल एवं क्लिनिक संचालन के लिए छत्तीसगढ़ नर्सिंग होम एक्ट अधिनियम 2010 एवं 2013 के तहत आवश्यक लाइसेंस निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी द्वारा मांगे जाने पर प्रबंधन उपलब्ध नहीं करा सका क्योंकि उसने लायसेंस लिया ही नहीं था।

दस वर्षों से बिना लाइसेंस होता रहा रूंगटा डेंटल हॉस्पिटल और क्लिनिक संचालन……‼️

रुंगटा डेंटल हॉस्पिटल के दस्तावेज अवलोकन में पता चला कि यह कॉलेज पिछले 10 वर्ष से अवैध रूप से संचालित हो रहा है। इतना ही नहीं यहां पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को अवैध तरीके से इंटर्नशिप भी कालेज दे रहा था। जब जिला नोडल अधिकारी द्वारा कार्रवाई करते हुए प्रबंधन को हिदायत दी गई कि तत्काल क्लीनिक एवं अस्पताल का संचालन बंद कर तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण दें तो प्रबंधन द्वारा आज दिनांक तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। अंततः जिला नोडल अधिकारी द्वारा अग्रिम कार्यवाही के लिए राज्य शासन को पत्र लिखा गया है।

चार साल से बिना लायसेंस चल रहा मैत्री डेंटल कॉलेज….‼️

इसी तरह मैत्री डेंटल कॉलेज में भी डॉ अनिल शुक्ला के द्वारा जांच की गई थी, जांच के दौरान पाया गया कि मैत्री डेंटल को संचालित करने के लिए प्रबंधन द्वारा छत्तीसगढ़ नर्सिंग ऑफ होम एक्ट अधिनियम 2010 व 2013 के तहत विगत 4 वर्ष से लाइसेंस नहीं लिया गया है। अग्निशमन सुरक्षा के लिए फायर एनओसी, 30 जून 2022 से एसएमएस प्रमाण पत्र एवं पावर ऑडिट सर्टिफिकेट भी उपलब्ध नहीं करा सका। खामियां पाए जाने पर जिला नोडल अधिकारी के द्वारा मैत्री डेंटल हॉस्पिटल को तत्काल बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। जांच में पाया गया कि यह कॉलेज नर्सिंग होम एक्ट अधिनियम के तहत बिना लाइसेंस लिए ही कॉलेज का संचालन कई साल से कर रहा है, इतना ही नहीं इनके द्वारा भी यहां स्टूडेंट्स को इंटर्नशिप भी दी जा रही है।

डेंटल हॉस्पिटल नर्सिंग होम एक्ट नाम्स के विरूद्ध है – डॉ शुक्ला

डॉ. अनिल शुक्ला बताया कि मैत्री डेंटल हॉस्पिटल भी नर्सिंग होम एक्ट के नाम्स के विरुद्ध है। नोडल ने जांच पश्चात डायरेक्टर छत्तीसगढ़ स्टेट डेंटल काउंसिल को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। डॉ. अनिल शुक्ला ने 29 जुलाई को मैत्री कॉलेज ऑफ डेंनसिटी अंजोरा दुर्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि यह डेंटल हॉस्पिटल पूरी तरह से अवैध संचालित हो रहा है इसलिए इसे तत्काल बंद करने का नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर कॉलेज प्रबंधन से जवाब मांगा गया है। मैत्री डेंटल कॉलेज 1 नवंबर 2020 से बिना नर्सिंग होम एक्ट का लाइसेंस लिए संचालित किया जा रहा था। डेंटल कॉलेज प्रबंधन ने अग्नि सुरक्षा प्रमाण पत्र यानि फायर एनओसी भी नहीं ली हुई थी। डेंटल कॉलेज ने 30 जून 2022 के बाद से एसएमएस सर्टिफिकेट नहीं लिया है। संस्थान ने अपना पॉवर ऑडिट सर्टिफिकेट भी नहीं लिया था।कॉलेज प्रबंधन को नोटिस जारी कर नोडल अधिकारी ने तीन दिन के भीतर उनसे पिछले 4 सालों की कुल मासिक ओपीडी संख्या, डेंटल चेयर की संख्या और साल 2021 से आज तक वर्ष वार इंटर्नशिप किए स्टूडेंट्स की संख्या की जानकारी भी मांगी है।

You Might Also Like

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो

Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम

Newsdesk Admin 01/08/2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

ED raids in Bilaspur

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

Massive fire breaks out at plastic factory

Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो

Lakhs of rupees defrauded in the name of…

Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

Sunday market chaos

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child : परिवार में पसरा मातम

Mother commits suicide leaving behind two-month-old child

You Might Also Like

अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्य

ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी

30/04/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराज्यरोजगार

Massive fire breaks out at plastic factory : गोदाम खाक, 5 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं

30/04/2026

Lakhs of rupees defrauded in the name of providing jobs : आरोपी गिरफ्तार, देखिए विडियो

30/04/2026

Sunday market chaos : दुकान विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, पांच जगह चाकू मारकर आरोपी फरार

30/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?