CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांग किट वितरण एवं रक्तदान प्रमुख- हर्षिता पाण्डेय

सेवा पखवाड़ा में प्रबुद्ध सम्मेलन, दिव्यांग किट वितरण एवं रक्तदान प्रमुख- हर्षिता पाण्डेय

By Newsdesk Admin
10/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 सितंबर। भिलाई भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशन में भाजपा जिला भिलाई का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को लेकर कार्यशाला आज सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती हर्षिता पाण्डेय थीं।

कार्यशाला की अध्यक्षता पुरूषोत्तम देवांगन (अध्यक्ष भाजपा जिला भिलाई) ने किया। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन (Mla Rikesh Sen) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सर्वप्रथम भारतमाता, पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को ऐतिहासिक व भव्यता प्रदान करते हुए मोदी के विजन सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को ध्यान में रख सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने का निर्णय लिया गया।

यह कार्यक्रम 17 सितम्बर से प्रारंभ होकर 02 अक्टूबर तक चलेगा।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता हर्षिता पाण्डेय ने कहा हम प्रतिवर्ष सेवा पखवाड़ा मनाते है, परन्तु इस वर्ष का सेवा पखवाड़ा हम सबके लिए ऐतिहासिक रहेगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के 75वें जन्मदिवस को ऐतिहासिक करने के लिए स्वच्छता अभियान एवं रक्तदान शिविर से पखवाड़े का शुभारंभ होगा।

स्वास्थ्य केन्द्रो में प्रधानमंत्री का लाईव संबोधन सुनने को मिलेगा।

पखवाड़ा अतंर्गत प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी, द्वितीय चरण में मण्डल स्तर पर रक्तदान शितिर, जिला स्तरीय प्रबुद्ध संवाद सम्मेलन, मोदीजी के जीवन पर आधारित डाक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री पर आधारित पुस्तक का वितरण, आत्मनिर्भर भारत-विकसित भारत थीम पर नमो मैराथन, 25 सितम्बर को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती पर एक पेड़ मों के नाम, बूथ स्तर पर वृद्ध वृक्षारोपण, दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर संगोष्ठी, वोकल फॉर लोकल आत्मनिर्भर भारत पर प्रदर्शनी, दिव्यांगों का उपकरण वितरण, 2 अक्टूबर को लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता अभियान, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता, नमो वन नमो पार्क एवं खेलकूद प्रतियोगिता जैसे कार्यों को सम्पन्न कराने के लिये कार्यकर्ताओं को सह विस्तार मार्गदर्शन दिया गया।
रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर भिलाई

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इस अवसर पर कहा कि संगठन के द्वारा जो भी कार्य भिलाई जिला को दिया जायेगा, उस कार्य को सफलतापूवर्क सम्पन्न कराने में मेरा योगदान हमेशा रहेगा।

जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन ने कहा अबतक भिलाई जिला के द्वारा प्रदेश संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए सफलतम कार्यक्रम किये हैं।

सेवा पखवाड़ा का कार्यक्रम को हम सब मिलकर टीम भावना से कार्य करते हुये पूर्ण रूप से संपन्न कराएंगें।

सभी कार्यक्रमों हेतु टीम घोषित की गई है, ज्निको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका निर्वहन करते हुए सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रम को सम्पन्न कराने के लिए कार्यशाला में मार्गदर्शन दिया गया है।

कार्यक्रम की प्रस्तावना सेवा पखवाड़ा के संयोजक बिजेन्द्र सिंह, संचालन जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू तथा आभार प्रदर्शन सेवा पखवाड़ा के सह संयोजक विजय जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर ब्रजेश बिचपुरिया, वीरेन्द्र साहू, शिरिष अग्रवाल, रविशंकर सिंह, खिलावन साहू, तुलसी साहू, दया सिंह, रामखिलावन वर्मा, अशोक बाफना सहित संजय दानी, विनोद सिंह, विनोद देवांगन, के. गणपति, मिथिला खिचरिया, उपासना साहू स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, द्वारिका चंद्रवंशी, सुन्दरलाल साहू, डॉ प्रदीप चौधरी, जे. पी. घनघोरकर, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र सिंह, तरूण सिंह, शशिभगत, दीपक भोडेकर, गोपाल साहू, गोल्डी सोनी, रोहित साहू धर्मेन्द्र सिंह, वरूण यादव, कुमन साहू, रामजी निर्मलकर, रूपराम साहू, विजय शुक्ला, चंदेश्वरी बांधे, सचिन ताम्रकार, नरेश यादव, पारस जंघेल, मदन सेन, शारदा गुप्ता, गोपाल कृष्ण वर्मा, सूर्यकांत पाण्डेय, रविन्द्र चौहान, दीपक यादव, विनय सेन, सौरभ जायसवाल, सरला आचार्य, पूर्णिमा ठाकुर सहित अपेक्षित श्रेणी के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
आप ही हैं देश के पहले मालिक हम आपको “आदिवासी” कहते हैं, BJP “वनवासी” बोलती है.., झारखंड में बोले राहुल गांधी
CG खबर : 24 सप्ताह 6 दिन के गर्भ को गिराने की हाई कोर्ट से मिली अनुमति, कहा -“बलात्कारी के बच्चे को जन्म देने बाध्य नहीं किया जा सकता”
भिलाई कैम्प-2 में युवती पर सिरफिरे आशिक ने किया कटर से ताबड़तोड़ हमला, जिला अस्पताल रेफर, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस
24 AC कमरे, जिम, स्पा सुविधाओं वाली क्रूज सेवा UP में, जल्द शुरुआत
Chhattisgarh Budget 2026: ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के ‘संकल्प’ से विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम—उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?