CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Downfall : एक-एक कर ढेर हो रहे शीर्ष माओवादी, टूट रही संगठन की रीढ़

Maoist Downfall : एक-एक कर ढेर हो रहे शीर्ष माओवादी, टूट रही संगठन की रीढ़

By Newsdesk Admin
13/09/2025
Share
Maoist Surrender Impact Bastar
Maoist Surrender Impact Bastar

सीजी भास्कर, 13 सितंबर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद की पहाड़ियों में गुरुवार की सुबह गूंजे गोलियों (Maoist Downfall) के स्वर ने भारत की सबसे लंबी चली विद्रोही कथा के अंतिम अध्याय में नया पन्ना जोड़ दिया। केंद्रीय समिति स्तर का शीर्ष माओवादी आतंकी, एक करोड़ का इनामी मोडेम बालकृष्ण, सुरक्षा बलों की (Security Operation) कार्रवाई में मारा गया। उसके साथ दस और हथियारबंद साथी भी ढेर हो गए।

यह मुठभेड़ उस लाल आतंक पर निर्णायक चोट थी, जिसने आधी सदी से अधिक समय तक आदिवासी अंचलों को अपनी बंदूक की छाया में कैद रखा। वर्ष 2025 माओवादियों के लिए काल साबित हुआ है। बसवराजू, सुधाकर, चलपति, उदय और अब बालकृष्ण ये वे नाम थे, जिनके सहारे संगठन अपनी पकड़ बनाए हुए था। लेकिन एक-एक कर सब धराशायी हो गए। इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि एक वर्ष के भीतर माओवादी संगठन के पांच केंद्रीय समिति सदस्य मुठभेड़ों में मारे गए हों।

माओवादी (Maoist Downfall) आंदोलन के इतिहास में इससे पहले सबसे बड़ा झटका 2 नवंबर 1999 को तेलंगाना के करीमनगर जिले में लगा था, जब पीपुल्स वार ग्रुप के तीन केंद्रीय समिति सदस्य मारे गए थे। लेकिन 2025 ने संगठन की (Backbone Collapse) ही तोड़ दी है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा के बीच मजबूत समन्वय, खुफिया तंत्र की पैनी पकड़ और सुरक्षा बलों के अदम्य साहस ने लंबे समय से सक्रिय माओवादियों के साम्राज्य को जर्जर कर दिया है।

अकेले छत्तीसगढ़ में पिछले दो वर्षों में 465 से अधिक माओवादी मारे गए हैं, जिनमें से 400 से अधिक बस्तर क्षेत्र से थे। इनमें 25 लाख के इनामी (Maoist Downfall) जोगन्ना, नीति, रूपेश, सुधीर, जगदीश समेत 12 राज्य स्तरीय (Top Maoist Leaders) भी मारे गए हैं। सुरक्षा बलों के शौर्य और सरकार की आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के बल पर आज बस्तर बदल रहा है। गोलियों की गूंज की जगह अब अंदरूनी इलाकों के स्कूलों में बच्चों की हंसी सुनाई देने लगी है। घने जंगलों के बीच नए स्कूल, अस्पताल और सड़कें आकार ले रही हैं।

प्रदेश सरकार ने हाल ही में ‘बस्तर इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम के जरिए 965 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव लाकर उद्योग और रोजगार सृजन को दिशा देने की पहल की है। यह कदम साबित करता है कि विकास और (Peace Initiative) ही उस जमीनी बदलाव की असली ताकत बन रहे हैं, जिसका सपना लंबे समय से देखा जा रहा था।

माओवादी संगठन की रीढ़ टूटने के साथ सुरक्षा बल अब बाकी बचे गुटों को खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इस निर्णायक चरण में यदि सरकार पुनर्वास योजनाओं और विकास कार्यों पर फोकस (Maoist Downfall ) बनाए रखे तो आने वाले वर्षों में बस्तर और अन्य प्रभावित इलाकों में स्थायी शांति स्थापित की जा सकती है।

प्रमुख घटनाएं

11 सितंबर: गरियाबंद मुठभेड़ में मोडेम बालकृष्ण मारा गया।

21 मई: अबूझमाड़ माओवादी महासचिव बसवराजू मारा गया।

5 जून: बीजापुर में रिपोस प्रभारी नरसिम्हा चालम उर्फ सुधाकर मारा गया।

18 जून: आंध्र प्रदेश में गजरला रवि उर्फ उदय मारा गया।

21 जनवरी: गरियाबंद में जयराम रेड्डी उर्फ चलपति मारा गया।

Ambikapur Encroachment Action : महामाया पहाड़ में चला बुलडोजर, 157 कब्जाधारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
Nano DAP Fertilizer : नैनो डीएपी…जब खेती को चाहिए स्मार्ट स्प्रे…न कि भारी बोरी…!
10-year-old girl raped : बाइक में घूमाने के बहाने वारदात
Chhattisgarh Real Estate News : भूमि गाइडलाइन में रियायत से रियल एस्टेट को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री साय से वेलफेयर एसोसिएशन की मुलाकात
SIR In Rajasthan : मतदाता डेटा अपलोड करते समय BLO की गई जान, परिवार ने लगाए ये आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarpanch receives death threat: सरकारी जमीन से कब्जा हटाने निकले सरपंच को मिल रही जान से मारने की धमकी, ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे

रायपुर के ग्राम फरहदा में सरकारी घास भूमि…

Charge of social exclusion : गाँव से बहिष्कृत कोटवार ने दी चेतावनी, मुख्यमंत्री निवास के सामने परिवार सहित करुंगा आत्मदाह…

सीजी भास्कर, 06 जून। पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पाटनदादर…

Fire breaks out at paddy procurement centre : 300 बोरा धान जलकर राख

सीजी भास्कर, 06 जून। जिले के कोड़िया धान खरीदी…

RERA issues notice to 595 promoters : कॉमन एरिया ट्रांसफर में लापरवाही पर RERA सख्त, 15 दिन में मांगा जवाब

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट विनियामक…

Jashpur girl death case: रिश्ते में विवाद के बाद युवती की मौत, युवक पर धोखा देने का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

सीजी भास्कर, 06 जून। छत्तीसगढ़ के जशपुर में…

You Might Also Like

अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराज्य

घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक रूप : सूरजपुर में बेटे ने की मां की हत्या

25/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या की – चाकू से गोदकर दलदल में फेंकी लाश, 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

07/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

Bilaspur LPG Black Marketing: छापेमारी में किचन स्टोर से 126 गैस सिलेंडर बरामद, जमाखोरी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

13/03/2026
छत्तीसगढ़

CG New Schemes 2026-27: गांव से शहर तक नई योजनाओं की बारिश, रोजगार–शिक्षा–कनेक्टिविटी पर सरकार का फोकस

24/02/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?