CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxalite Surrender : बंदूक के सहारे क्रांति का दावा कर धरती को खून से रंगा, अब खुद की बारी आई तो रहम करो सरकार…!

Naxalite Surrender : बंदूक के सहारे क्रांति का दावा कर धरती को खून से रंगा, अब खुद की बारी आई तो रहम करो सरकार…!

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Naxalite
Naxalite

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। देशभर में सुरक्षा बलों की लगातार और तीव्र कार्रवाई ने चार दशक तक बंदूक थामकर क्रांति का झूठा सपना दिखाने वाले माओवादी (Naxalite Surrender) संगठन की कमर तोड़ दी है। बीते 18 महीनों में 500 से अधिक नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, जिनमें 13 केंद्रीय समिति स्तर के बड़े लीडर भी शामिल रहे। केवल छत्तीसगढ़ में ही शीर्ष कमांडर बसव राजू, चलपति, सुधाकर और मोडेम बालकृष्ण एनकाउंटर में मारे गए। करीब दो हजार कैडर और समर्थकों ने (Naxalite surrender) कर दिया। इन्हीं हालातों के दबाव में अब संगठन पहली बार हथियार छोड़ शांति वार्ता की राह पकड़ने को मजबूर दिख रहा है।

पहली दफा पहचान उजागर करते हुए ईमेल जारी

15 अगस्त 2025 को केंद्रीय समिति प्रवक्ता अभय के नाम से निकले पत्र में संगठन ने संघर्ष विराम की घोषणा कर कहा कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में शामिल होकर जनता की समस्याओं का समाधान चाहते हैं। खास यह कि यह पत्र संगठन के आधिकारिक फेसबुक अकाउंट, ईमेल और अभय की तस्वीर के साथ सार्वजनिक मंच पर लाया गया।

सुरक्षा विशेषज्ञ इसे दो कोणों से देख रहे हैं। एक तरफ यह कदम शांति प्रक्रिया की दिशा में मील का पत्थर बताया जा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर इसे संदेहास्पद भी करार दिया जा रहा है। अब तक नक्सली नेतृत्व ने कभी अपनी तस्वीर या पहचान सार्वजनिक नहीं की थी। पत्र में दिए गए ईमेल और फेसबुक अकाउंट सुरक्षा एजेंसियों के लिए संगठन के नेटवर्क और हैंडलरों तक पहुंच बनाने का माध्यम बन सकते हैं। यही वजह है कि गृह मंत्री विजय शर्मा ने इस पत्र की प्रामाणिकता की जांच कराने के आदेश दिए हैं।

10 महीनों में छठी अपील

पिछले दस महीनों में माओवादी संगठन ने यह छठी बार सरकार से संवाद की पहल की है। हालांकि, पहले के प्रयास हिंसा और सुरक्षा बलों पर हमलों की वजह से धराशायी हो चुके। सरकार लगातार यह शर्त रखती आई है कि हथियारों के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता मुमकिन नहीं। मगर इस बार नक्सलियों ने साफ कहा है कि शांति वार्ता पर सहमत कैडरों के अलावा जेलों में बंद साथियों और अन्य राज्यों में सक्रिय नेताओं से रायशुमारी आवश्यक है। इसके लिए संगठन ने एक माह का संघर्ष विराम मांगा है, ताकि बातचीत ठोस और लंबे समय तक चलने वाली साबित हो सके।

फोर्स की दबंग कार्रवाई से बिखरा नेटवर्क

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना और झारखंड में सुरक्षा बलों के साझा अभियानों ने नक्सलियों को गहरी चोट दी है। जनवरी 2025 से अब तक छत्तीसगढ़ में 463 नक्सली ढेर किए गए, जबकि एसजेडसीएम स्तर के 13 से अधिक बड़े नेता भी मुठभेड़ों में मारे गए।

इसी दौरान केंद्रीय समिति सदस्य सुजाता ने तीन दिन पूर्व तेलंगाना में (Naxalite surrender) कर दिया। इससे पहले एसजेडसीएम कमलेश, ककराला सुनीता और केवल बस्तर में सक्रिय 1500 से अधिक नक्सली हथियार डाल चुके हैं। मई 2024 में गढ़चिरौली में 28 शीर्ष माओवादी मारे गए थे। अब यह साफ है कि संगठन का ढांचा सुरक्षा बलों की तगड़ी कार्रवाई से लगातार कमजोर पड़ रहा है।

आखिरकार, अब संगठन को भी समझ आ रहा है कि बंदूक की बजाय लोकतांत्रिक व्यवस्था में शामिल होना ही सही रास्ता है। यही कारण है कि लगातार (Naxalite surrender) के बाद अब माओवादी नेतृत्व सरकार से वार्ता के लिए झुकता दिखाई दे रहा है।

दुर्ग की हृदय विदारक घटना पर MLA रिकेश ने CM से की चर्चा, करी यह अपील, देखिए विडियो
लगातार बारिश से डैम फुल टैंक लेवल पर, आठ गेट खुले, 32 गांवों को सतर्क रहने चेतावनी
Crop Harvesting Tips : सही समय पर कटाई से बढ़ेगा मुनाफा, 15% तक नुकसान से बचेंगे किसान
Setback for America at the UN : 121 देशों के समर्थन से ईरान को मिला अहम पद
Indian Army Recruitment : अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक मौका, रायपुर जिले में युवाओं की मदद के लिए खुली हेल्प डेस्क
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Neeraj Chopra : एक साल बाद लौट रहे नीरज, लेकिन सामने होगी बड़ी चुनौती, क्या फिर दिखेगा 90 मीटर का कमाल?

सीजी भास्कर, 19 जून। भारतीय खेल प्रेमियों की…

Jio AI
Jio AI : जियो का बड़ा एआई धमाका! कॉल सुनेगा, कैब बुक करेगा और आपका पर्सनल मैनेजर भी बनेगा AI

सीजी भास्कर, 19 जून। भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…

Rajya Sabha Election : हार के बाद बढ़ा सियासी विवाद, सहयोगी दल ने कांग्रेस नेतृत्व को लिखी कड़ी चिट्ठी

सीजी भास्कर, 19 जून। झारखंड राज्यसभा चुनाव के…

CM House Marathon Meeting Chhattisgarh : कांग्रेस का हमला, दीपक बैज बोले- सरकार और संगठन में सब ठीक नहीं

CM House Marathon Meeting Chhattisgarh

Yuvraj Singh : दिल्ली टीम में लौटेंगे युवराज सिंह? अगले सत्र से मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

सीजी भास्कर, 19 जून। इंडियन प्रीमियर लीग के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?