CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NHM Strike Termination : छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: हड़ताल पर अड़े 794 NHM कर्मी बर्खास्त, रायपुर में होगा जेल भरो आंदोलन

NHM Strike Termination : छत्तीसगढ़ में बड़ा एक्शन: हड़ताल पर अड़े 794 NHM कर्मी बर्खास्त, रायपुर में होगा जेल भरो आंदोलन

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
NHM Strike Termination
NHM Strike Termination

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। NHM संविदा कर्मचारियों की हड़ताल को पूरे एक महीने हो चुके हैं। सरकार ने 16 सितंबर तक सभी कर्मियों को काम पर लौटने का फाइनल अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने हड़ताल (NHM Strike Termination) खत्म करने से इनकार कर दिया। इसी के चलते सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए बुधवार को सूरजपुर में 594 कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी।

इससे पहले 16 सितंबर को बलौदाबाजार और कोरबा में भी कार्रवाई की गई थी। बलौदाबाजार के 160+ और कोरबा के लगभग 21 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। बावजूद इसके NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रोटेस्ट (NHM Strike Termination) जारी रखे हुए हैं। कल रायपुर में जेल भरो आंदोलन होगा, जिसमें लगभग 10 हजार कर्मचारी शामिल होने की तैयारी में हैं।

बता दें कि कर्मचारी 10 सूत्रीय मांगों पर आंदोलन कर रहे हैं। इनमें से पांच पर मौखिक सहमति बनी है, लेकिन बाकी पांच पर राज्य सरकार ने अपना पक्ष स्पष्ट नहीं किया। कर्मचारियों का कहना है कि सिर्फ मौखिक आश्वासन (NHM Strike Termination) से काम नहीं चलेगा, सभी 10 मांगों को लिखित में पूरा करना होगा।

इस बीच स्टेट लीडरशिप ने तय किया है कि गुरुवार को संभाग स्तर पर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा। राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के लगभग 10 हजार कर्मचारी आंदोलन (NHM Strike Termination) का हिस्सा बनेंगे। वहीं बुधवार को कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी मनाया।

सरकारी सख्ती से पहले ही NHM कर्मचारी सामूहिक इस्तीफे दे चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 3 सितंबर को 25 कर्मचारियों को बर्खास्त किया था, जिनमें NHM संविदा कर्मचारी संगठन के प्रदेश संरक्षक हेमंत सिन्हा और महासचिव कौशलेश तिवारी भी शामिल थे। इसके बाद से विरोध प्रदर्शन और तेज हो गया है। स्वास्थ्य सेवाएं अब ठप होने की कगार पर हैं।

794 NHM कर्मियों की सेवा समाप्त

छत्तीसगढ़ सरकार ने हड़ताल पर अड़े NHM संविदा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। सूरजपुर में 594, बलौदाबाजार में 160+ और कोरबा में 21 कर्मचारियों को सेवा से बाहर कर दिया गया है। सरकार ने पहले ही 16 सितंबर तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन कर्मचारियों ने मांगों पर अड़े रहने का फैसला किया। इसके बाद बुधवार को सामूहिक रूप से सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी किया गया।

रायपुर में होगा जेल भरो आंदोलन

बर्खास्तगी के बावजूद NHM कर्मचारी आंदोलन और तेज कर रहे हैं। गुरुवार को राजधानी रायपुर के तूता धरना स्थल पर जेल भरो आंदोलन आयोजित किया जाएगा। इसमें रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के करीब 10 हजार कर्मचारी शामिल होंगे। कर्मचारी संगठन का कहना है कि उनकी 10 सूत्रीय मांगों में से पांच पर मौखिक सहमति बनी है, लेकिन शेष मांगों पर सरकार चुप्पी साधे हुए है। आंदोलनकारियों का कहना है कि केवल लिखित समझौता ही मान्य होगा।

Swarg Rath Facility Bhilai : विधायक रिकेश सेन ने जनसेवार्थ “स्वर्ग रथ” सुविधा को दिखाई हरी झंडी, विधायक कार्यालय से ले सकेंगे जरूरतमंद
Surya Ghar Yojana : छत्तीसगढ़ में रूफटॉप सोलर  सिस्टम से उपभोक्ता हो रहे आत्मनिर्भर, बिजली बिल से मिल रही बड़ी राहत
Injured deer strays from the forest and reaches the village : वन विभाग को सौंपी जानकारी
नशे में पत्नी को तलवार दिखाकर धमकाया! रायगढ़ में आरोपी पति गिरफ्तार, दूसरे केस में 3 आदतन अपराधी भी जेल भेजे गए..
Electricity Bill : पुराने बकाया पर राहत का बड़ा मौका, लेकिन इस तारीख से पहले करना होगा जरूरी काम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jashpur ganja seizure
Jashpur ganja seizure : नशे के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 552 किलो गांजा जब्त

Jashpur ganja seizure

Rath Yatra Special Train
Rath Yatra Special Train : रथ यात्रा के लिए रेलवे की स्पेशल सौगात, जगदलपुर–पुरी विशेष ट्रेन शुरू

Rath Yatra Special Train

Drunk Driving
Drunk Driving : नशे में गाड़ी चलाना पड़ा भारी, 26 चालक कोर्ट पहुंचे, बस ड्राइवर को जुर्माने के साथ मिली अलग सजा

दुर्ग जिले में नशे में वाहन चलाने वालों…

Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
Bhilai Crime : शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो कर दिया हमला, सुपेला पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

भिलाई में शराब पीने के लिए रुपये मांगने…

Pension Protest
Pension Protest : पेंशन भुगतान को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री आवास मार्च से पहले पुलिस ने रोके कार्यकर्ता

रायगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?