CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Solar Subsidy Scheme : पीएम सूर्यघर योजना: 58,500 आवेदन और 6,500 घरों में सोलर पैनल, डबल सब्सिडी से दोगुनी रफ्तार

Solar Subsidy Scheme : पीएम सूर्यघर योजना: 58,500 आवेदन और 6,500 घरों में सोलर पैनल, डबल सब्सिडी से दोगुनी रफ्तार

By Newsdesk Admin
17/09/2025
Share
Solar Subsidy Scheme
Solar Subsidy Scheme

सीजी भास्कर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र की तर्ज पर राज्य सरकार द्वारा भी सब्सिडी देने से आवेदनों तथा रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट की औसत मासिक संख्या दोगुनी से अधिक हो गई है। प्रदेश के बिजली उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से शून्य बिजली बिल की ओर कदम बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर तैयार हो रहे हैं। इसका असर आने वाले महीनों में (Solar Subsidy Scheme) के रूप में बड़ी उपलब्धि दिखाएगा। शासन की मंशानुसार उपभोक्ताओं का रुझान अब सस्ती बिजली हेतु सरकारी योजना के बदले आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार द्वारा एक किलोवाट के लिए 30,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 60,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए 78,000 रूपये सब्सिडी प्रदान की जा रही थी। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 18 जून, 2025 को आयोजित राज्य मंत्री परिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से भी अतिरिक्त सब्सिडी देने का निर्णय लिया। जिसके तहत एक किलोवाट के लिए 15,000 रूपये, दो किलोवाट के लिए 30,000 रूपये तथा तीन किलोवाट के लिए भी 30,000 रूपये सब्सिडी की घोषणा की गई। इस फैसले से एक से तीन किलोवाट तक कुल सब्सिडी क्रमशः 45,000 रूपये, 90,000 रूपये और 1,08,000 रूपये हो गई है। साथ ही बैंकों से मार्जिन मनी के लिए 10 वर्षों के लिए 6 प्रतिशत की ब्याज दर पर आसान ऋण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

मुख्यमंत्री की विशेष पहल पर राज्य सब्सिडी का प्रदाय जल्दी से जल्दी करने के निर्देश दिये गये। जिसके कारण 8 सितम्बर को आयोजित एक कार्यक्रम में 618 हितग्राहियों के बैंक खाते में 1.85 करोड़ रूपये की सब्सिडी अंतरित कर दी गई। इसके साथ ही यह व्यवस्था की गई है कि अब स्थापना के एक माह के भीतर स्टेट सब्सिडी दी जाएगी। इस कदम से उपभोक्ताओं का विश्वास तथा उत्साह तेजी से बढ़ा है। राज्य सब्सिडी घोषित होने के पूर्व औसत मासिक आवेदनों की संख्या 1,607 थी तथा स्थापनाओं की संख्या 337 थी। वहीं, 18 जून को स्टेट सब्सिडी घोषित होने के बाद आवेदनों की औसत मासिक संख्या 3,906 हो गई है तथा स्थापनाओं की औसत प्रतिमाह संख्या 744 हो गई है।

इस तरह अब प्रदेश में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए भारी उत्साह देखा जा रहा है। कुल आवेदनों की संख्या 58,500 तक पहुंच गई है। इनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पेनल लगाये जा चुके हैं तथा 17,000 स्थापनाओं का कार्य अभी प्रगति पर है। यह साफ संकेत है कि (Solar Subsidy Scheme) ने लोगों को आत्मनिर्भर बनने और सस्ती बिजली अपनाने की दिशा में तेजी से प्रेरित किया है।

TS Singhdeo News : सरकार पर शायराना अंदाज़ में बरसे टीएस बाबा… “तुम इतना जो घबरा रहे हो, क्या कमी है जिसे छिपा रहे हो!”
थाने से फरार हुआ छेड़खानी का आरोपी, हथकड़ी छुड़ाकर पुलिसकर्मियों को दिया चकमा
चॉकलेट का लालच दे मामा ने भांजे पर किया चाकू से हमला, उंगलियां काटीं और….
Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला
NEET OMR : नीट की ओएमआर शीट ने खोला पूरा राज, 159 अंक पर हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका खारिज की

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur News
Bilaspur News : बिलासपुर में 17 वर्षीय किशोरी गंभीर हालत में मिली, सिम्स में भर्ती; जांच जारी

बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह…

Cyber Fraud
Cyber Fraud : कमीशन के लालच में साइबर ठगों को बैंक खाते बेचने वाले 14 आरोपी गिरफ्तार

साइबर ठगी की अवैध रकम को ठिकाने लगाने…

ACB Trap
ACB Trap : डायवर्शन के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, एसीबी ने SDM कार्यालय में पकड़ा

एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने रिश्वतखोरी के…

Government Land Fraud
Government Land Fraud : सरकारी जमीन निजी नाम पर दर्ज कर बेचने का मामला, SDM ने 3 पर FIR के दिए निर्देश

सरगुजा के लालमाटी में सरकारी जमीन को निजी…

Raipur Municipal Corporation
Raipur Municipal Corporation : रायपुर निगम में अनोखा प्रदर्शन, आवेदन पत्रों की माला पहनकर जताया विरोध

रायपुर नगर निगम कार्यालय में सोमवार को अपनी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?