CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Crime News : युवती ने कर दी 50 लाख की डिमांड, फिर पहुंचा मामला आयोग तक

CG Crime News : युवती ने कर दी 50 लाख की डिमांड, फिर पहुंचा मामला आयोग तक

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 18 सितबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से एक हैरान करने वाली घटना (CG Crime News) सामने आई है। यहां 28 वर्षीय युवती का 11 साल छोटे नाबालिग लड़के से प्रेम संबंध चल रहा था।

Contents
  • कैसे शुरू हुआ विवाद
  • महिला आयोग की सुनवाई
  • आयोग ने क्या कहा?

मामला तब बिगड़ा जब युवती ने शादी की जिद की, लेकिन लड़के ने इंकार कर दिया। इस इनकार के बाद युवती ने उस पर दबाव बनाते हुए 50 लाख रुपये की डिमांड रख दी।

कैसे शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। युवती और 17 वर्षीय लड़के के बीच लंबे समय से अफेयर (CG Crime News) चल रहा था।

युवती चाहती थी कि वह उससे शादी करे, लेकिन लड़के ने उम्र और परिस्थितियों का हवाला देकर मना कर दिया।

शादी से इनकार होते ही युवती ने लड़के को धमकाना शुरू कर दिया और 50 लाख रुपये की मांग की।

जब लड़के ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो युवती ने पुलिस थाने में पहुंचकर शारीरिक शोषण की शिकायत दर्ज करा दी। यही नहीं, 17 सितंबर को उसने महिला आयोग में भी शिकायत दर्ज की, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

महिला आयोग की सुनवाई

सुनवाई के दौरान नाबालिग लड़के के माता-पिता ने उसके जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल के दस्तावेज आयोग को दिखाए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि लड़के की उम्र अभी 18 साल से कम है।

वहीं, युवती का कहना था कि उसे लड़के की असली उम्र की जानकारी नहीं थी और उसने यह सोचकर संबंध बनाए थे कि लड़का बालिग है।

आयोग ने क्या कहा?

महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने स्पष्ट किया कि यह मामला पूरी तरह गैरकानूनी है। (CG Crime News)

उन्होंने बताया कि क़ानून के अनुसार रिश्ते में अधिकतम चार साल का उम्र अंतर मान्य होता है। जबकि यहां 11 साल का अंतर है। इस वजह से मामला बाल संरक्षण आयोग को भेज दिया गया है।

अध्यक्ष ने कहा कि जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।

Lakshmi Verma Rajya Sabha Member : नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा ने CM विष्णु देव साय से की मुलाकात, मिली शुभकामनाएं
Chhattisgarh guest lecturers protest : ‘हरियाणा-MP में सुविधाएं, CG में क्यों नहीं?’ अतिथि व्याख्याताओं का सवाल
Supreme Court : ट्रेनों की भीड़ पर सर्वोच्च अदालत की सख्त टिप्पणी, यात्रियों को लेकर दिया बड़ा सुझाव
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर करोड़ों की ठगी:बलौदाबाजार में अब तक 4 ठग पकड़ाए; पैसा दोगुना का दिया लालच
Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Elephant Movement
Elephant Movement : 38 दिन बाद छत्तीसगढ़ लौटे तीन हाथी, मरवाही में बढ़ी सतर्कता, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

मरवाही वन परिक्षेत्र में एक बार फिर हाथियों…

Patwari Strike
Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ में आज राजस्व व्यवस्था प्रभावित (Patwari Strike)…

Grain ATM
Grain ATM : बिलासपुर में तैयार हुआ ग्रेन एटीएम, अब राशन वितरण होगा ज्यादा आसान और पारदर्शी

बिलासपुर में राशन वितरण व्यवस्था जल्द ही नए…

Sawan Somwar
Sawan Somwar : सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

सावन के पहले सोमवार पर छत्तीसगढ़ पूरी तरह…

Liquor Shop
Liquor Shop : शराब दुकान को लेकर गांव में बढ़ा बवाल, पूर्व मंत्री ने अधिकारी को फोन पर दी सख्त चेतावनी

कोरबा जिले के एक गांव में प्रस्तावित शराब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?