CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शादी करने USA से लुधियाना आई 69 साल की दुल्हन… इंग्लैंड में बैठे 67 साल के मंगेतर ने करा दी हत्या

शादी करने USA से लुधियाना आई 69 साल की दुल्हन… इंग्लैंड में बैठे 67 साल के मंगेतर ने करा दी हत्या

By Newsdesk Admin
18/09/2025
Share

सीजी भास्कर​, 18 सितम्बर। पंजाब के लुधियाना में हुई एक सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला दिया है। अमेरिका से आई 69 वर्षीय NRI महिला रुपिंदर कौर पंधेर की हत्या कर दी गई। रुपिंदर का कंकाल हो चुका शव लुधियाना के पास घुंगराना गांव के एक नाले से बरामद किया गया था।

यहां आने के बाद रुपिंदर रहस्यमय तरीके से गुमशुदा हो गई थीं। इस कत्ल की कहानी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।


पुलिस को घटनास्थल से महिला का क्षतिग्रस्त आईफोन भी मिला। जिसे आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए वहां फेंक दिया था। जांच में खुलासा हुआ कि रुपिंदर की हत्या उनके ही मंगेतर ने करवाई। जो इंग्लैंड में रहता है। 

लुधियाना के डीसीपी ने बताया कि –

इस हत्या की साजिश रुपिंदर कौर के 67 साल के मंगेतर चरनजीत सिंह ग्रेवाल ने रची थी।

चरनजीत यूके में रहता है। उसने शादी से मुकरते हुए रुपिंदर को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। इसके लिए उसने अपने परिचित सुखजीत सिंह को सुपारी दी।

सुखजीत सिंह किला रायपुर में कोर्ट परिसर में टाइपिस्ट का काम करता है। पूछताछ में सुखजीत ने पुलिस के सामने कबूल किया कि उसने रुपिंदर की हत्या की।

पुलिस का कहना है कि 12 जुलाई को सुखजीत ने अपने घर में रुपिंदर की बेरहमी से हत्या की। उसने बेसबॉल बैट से हमला कर उनकी जान ले ली। हत्या के बाद शव को कोयले पर जलाया। फिर चार बोरों में भरकर घुंगराना गांव के नाले में फेंक दिया।

पुलिस की जांच में सामने आया कि रुपिंदर ने चरनजीत और सुखजीत को 30 से 35 लाख रुपये तक ट्रांसफर किए थे। बाद में जब चरनजीत ने शादी से इनकार कर दिया। तो उसने सुखजीत को 50 लाख रुपये का लालच देकर रुपिंदर की हत्या करवाने की साजिश रची।

हालांकि, पुलिस के मुताबिक अब तक यह रकम सुखजीत को नहीं दी गई है।

गुमशुदगी की शिकायत भी खुद दर्ज कराई

हत्या की कहानी पर पर्दा डालने के लिए सुखजीत ने अगस्त में खुद पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। उसने दावा किया कि रुपिंदर दिल्ली एयरपोर्ट से कनाडा में एक शादी समारोह में शामिल होने गई हैं। इस फर्जी शिकायत का मकसद हत्या को पर्दे में रखना था।

डीसीपी रुपिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में फोरेंसिक टीम को सबूत जुटाने के लिए लगाया गया है।

रुपिंदर कौर पंधेर के बैंक खातों से हुए लेन-देन की भी गहराई से जांच की जा रही है। पुलिस ने इस मामले में चरनजीत सिंह ग्रेवाल को मुख्य आरोपी बनाया है। वह वर्तमान में यूके में है।

पुलिस अब इंटरपोल और विदेश मंत्रालय की मदद से आरोपी चरनजीत को भारत लाने की तैयारी कर रही है। वहीं, स्थानीय स्तर पर हत्या की साजिश और प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच जारी है।
भिलाई में बैल को ठोकर मार दूर तक घसीटता ले गया हाइड्रा, देखिए विडियो
डिप्टी कलेक्टर पर दुर्व्यवहार करने का आरोप, कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, कहा- “मानसिक तनाव में कर रहे काम”
Bilaspur witnessed a storm with a speed of 91 km/h : पेड़-पोल गिरने से शहर से गांव तक ब्लैकआउट
Central University Employees Case : 109 कर्मचारियों के हक पर सुप्रीम मुहर, गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी को नहीं मिली राहत; क्यूरेटिव पिटीशन खारिज
10 दिन में डिलीवरी का उपाय भी बता देते कप्तान साहब, कांस्टेबल की छुट्टी काटने पर पत्नी का वायरल हुआ पोस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला
JDA Strike : जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 7 दिन टली, स्वास्थ्य मंत्री से वार्ता के बाद फैसला

21 सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को 7…

Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित
Congress Disciplinary Committee : निष्कासित नेताओं की वापसी पर मंथन, 36 आवेदनों पर चर्चा; अमित जोगी का फैसला लंबित

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक (Congress…

Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी
Jhiram Ghati Case : NIA फैसले के बाद कांग्रेस के 3 बड़े फैसले, पीड़ित परिवारों के साथ दिल्ली जाएगी पार्टी

झीरम घाटी मामले पर कांग्रेस की रणनीति (Jhiram…

Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार
Jhiram Case Political Dispute : ‘झीरम का सच जेब में था तो जांच में क्यों नहीं निकला?’ साव के बयान पर भूपेश का पलटवार

झीरम घाटी (Jhiram Case Political Dispute)  मामले में…

Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज
Railway Update : ताड़ोकी-रावघाट रेलखंड पर जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन, CRS मंजूरी के बाद तैयारियां तेज

रेलवे संरक्षा आयुक्त (CRS) के निरीक्षण और मंजूरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?