CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 1300 फ्लाइट लेट, एक चूक पड़ गई भारी, CM उमर अब्दुल्ला भी हुए थे शिकार

दिल्ली एयरपोर्ट पर एक दिन में 1300 फ्लाइट लेट, एक चूक पड़ गई भारी, CM उमर अब्दुल्ला भी हुए थे शिकार

By Newsdesk Admin
21/04/2025
Share

सीजी भास्कर 21 अप्रैल दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक अलग ही तस्वीर सामने आई. इस दिन फ्लाइट का संचालन बाधित रहा, लगभग 68% फ्लाइट में देरी हुई. इससे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने में उनको देरी हुई.इस बाधा को लेकर एयरपोर्ट के ऑपरेटर ने कहा कि एयरलाइंस 4 महीने पहले जारी किए गए व्यवधानों के बारे में चेतावनियों पर ध्यान देने में फेल रही और अपने फ्लाइट शेड्यूल को एडजस्ट करने पर ध्यान नहीं दिया.

1,300 फ्लाइट में देरीफ्लाइट-ट्रैकिंग सेवा Flightradar24 के अनुसार, रविवार को रात 11.30 बजे तक 501 डिपार्चर और 384 आगमन (Arrivals) में देरी की वजह से हजारों यात्री प्रभावित हुए. यह एयरपोर्ट की तरफ से रोजाना संभाली जाने वाली लगभग 1,300 फ्लाइट में से 68% से कुछ ज्यादा है. साथ ही डिपार्चर में औसतन एक घंटे की देरी हुई और आगमन में 75 मिनट की देरी हुई.एयरपोर्ट चार रनवे संचालित करता है, जिसमें से 27/09, 28/10 (ये दोनों रनवे पुराने हैं), 29एल/11आर और 29आर/11एल, नए रनवे हैं जो साल 2023 में चालू हुए हैं.कौन सी गलती पड़ी भारीएयरपोर्ट पर हुई इस परेशानी के लिए अधिकारियों ने खराब प्लानिंग और महीनों से चल रहे मिसकम्युनिकेशन को जिम्मेदार ठहराया.

दरअसल, व्यस्त गर्मियों के ट्रेवल सीजन के दौरान एयरपोर्ट के चार रनवे में से एक को अपग्रेड के लिए बंद कर दिया गया, साथ ही हवा की दिशा में असामयिक परिवर्तन से भी बाधा हुई. एयरपोर्ट ऑपरेटर दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) ने कहा कि एयरलाइन को चार महीने पहले ही रनवे अपग्रेड और संभावित हवा व्यवधान के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन उन्होंने “बहुत कम या कोई बदलाव नहीं” किया.डीआईएएल ने यह भी कहा कि रनवे अपग्रेड को लेकर एयरलाइन को पहले से जब जानकारी दी जाती है तो इसका मकसद यह होता है कि वो एयरलाइंस को यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के हित में सूचना पर उड़ानों को दोबारा से शेड्यूल करें या फिर रद्द करें. हालांकि, दिल्ली एयरपोर्ट पर बहुत कम या कोई बदलाव नहीं किया गया था.

दुर्भाग्य से इस सीमित कार्रवाई/गैर-कार्रवाई ने दिल्ली एयरपोर्ट और एटीसी सहित सभी हितधारकों के लिए फ्लाइट के परिचालन के लिए चुनौतियों को पैदा किया.डीआईएएल ने कहा कि एयरपोर्ट ने हितधारकों के साथ बातचीत कर के, अपग्रेड कार्य को अस्थायी रूप से सस्पेंड करने का निर्णय लिया है.सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी उठाए सवालइससे पहले रविवार की सुबह जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी लंबी देरी के लिए एयरपोर्ट की आलोचना की थी. उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, जम्मू से निकलने के 3 घंटे बाद हमें जयपुर की ओर मोड़ दिया जाता है और इसलिए यहां मैं सुबह 1 बजे विमान की सीढ़ियों पर ताजी हवा ले रहा हूं. मुझे नहीं पता कि हम यहां से किस समय निकलेंगे.

IIT का सॉफ्टवेयर डेवलपर फंदे से लटका मिला शव, नोटबुक पर लिख गया ये बात…
Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भीषण भूकंप, 1,400 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों घायल
Rahul Gandhi : नीतीश कुमार के गढ़ से राहुल गांधी का चुनावी हुंकार, केंद्र सरकार पर जमकर साधा निशाना, बिहार को बताया…
Final Voter List Raigarh: रायगढ़ में अंतिम मतदाता सूची जारी, 9,014 नए नाम जुड़े, कुल वोटर 8.42 लाख पार
CG News : ट्रक से टकराई पुलिस कर्मियों से भरी बस, 16 जवान घायल, 4 महिला में 2 गंभीर रायपुर रेफर, माना ट्रेनिंग के बाद लौट रहे थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lawrence Bishnoi
Lawrence Bishnoi : कनाडा में बिश्नोई गैंग का कथित धमकी भरा पत्र, 5 हजार सदस्यों और पुलिस से ज्यादा हथियार का दावा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा एक कथित धमकी…

iPhone Evolution
Warren Buffett : वॉरेन बफे ने छोड़ा बर्कशायर हैथवे का चेयरमैन पद, बेटे हॉवर्ड को मिली कमान

वॉरेन बफे ने 18 सितंबर 2026 को Berkshire…

iPhone Evolution
iPhone Evolution : 35 हजार से शुरू हुआ iPhone का सफर, आज लाखों तक पहुंची कीमत; ऐसे बदला Apple का फोन

iPhone की शुरुआत आज के मुकाबले काफी साधारण…

Ganesh Chaturthi
Ganesh Chaturthi : घर में गणपति विसर्जन करने जा रहे हैं? इन आसान तरीकों और सावधानियों का रखें ध्यान

गणेश उत्सव के दौरान कई लोग घर में…

Congress Investigation
Congress Investigation : एकलव्य विद्यालय में छात्र की मौत, जांच के लिए पहुंची कांग्रेस टीम, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

डौंडी विकासखंड के एकलव्य आवासीय विद्यालय में 10वीं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?