CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीट गाड़ी में जबरदस्ती ठूंसा, VIDEO वायरल, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर

डायल 112 के पुलिस कर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीट गाड़ी में जबरदस्ती ठूंसा, VIDEO वायरल, SP ने 3 पुलिस कर्मियों को किया लाईन हाजिर

By Newsdesk Admin
11/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। बताया जा रहा है कि डायल 112 के पुलिसकर्मी युवक की जमकर पिटाई कर रहे थे तभी वहां मौजूद किसी शख्स ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद पुलिस के इस कार्य से लोगों में आक्रोश भड़क उठा है। यह मामला औरैया जिले का है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने तीनों पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है और सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

आपको बता दें कि वायरल वीडियो औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के फफूंद रोड स्थित जगदीश वाटिका गेस्ट हाउस के पास का बताया जा रहा है। डायल 112 पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट कर जबरन डायल 112 की गाड़ी में डालने का प्रयास करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में पकड़े गए युवक का पुलिस कर्मियों का विरोध करता हुआ दिखाई पड़ रहा है। किसी ने डायल 112 के पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने डायल 112 पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। पुलिस अधीक्षक ने औरैया सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह को जांच डायल 112 पुलिस कर्मियों की जांच सौंपी है।

सीओ सिटी महेंद्र प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि पीआरवी 5362 के पुलिस कर्मियों फरीदपुर गांव से वापस आते समय 3 युवक नशे की हालत में आपस में झगड़ा करते नजर आ रहे थे। पुलिस की गाड़ी आते देखकर 2 युवक भाग गए और एक युवक पकड़ में आया जिसे पीआरबी पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक अपनी गाड़ी में डालने का प्रयास किया। युवक द्वारा विरोध करने पर धक्का मुक्की और मारपीट की गई। मामले में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के आदेश पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है।

ED Raid Liquor Scam Chhattisgarh : 13 ठिकानों पर दबिश, 5.39 करोड़ का सोना-कैश बरामद, दिग्गजों पर ईडी ने कसा शिकंजा
Korba Police Returned Lost Mobile Phones : 26.62 लाख के फोन बरामद
अमित शाह की बड़ी भविष्यवाणी: बीजेपी 30 साल तक बनी रहेगी सत्ता में
Politics heats up after bomb-making materials are found in the capital : डिप्टी CM साव ने विपक्ष पर साधा निशाना
Congratulatory message sent from Bihar : विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकेंगे MLA रिकेश, बिहार से भेजा बधाई संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

Korba CHC Demolition Protest :
Korba CHC Demolition Protest : अस्पताल टूटने से ग्रामीणों का आक्रोश, GM ऑफिस का घेराव; पुलिस से हुई झड़प

Korba CHC Demolition Protest : ग्रामीणों का कहना…

PM Surya Ghar Yojana
PM Surya Ghar Yojana : रायपुर में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा, कलेक्टर ने दिए आवेदन जल्द निपटाने के निर्देश

PM Surya Ghar Yojana  : जिला पंचायत के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?