CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » रात में चुपके से आया, युवती के सिर पर कट्टा सटा कर मारी गोली, फिर तालाब किनारे…..

रात में चुपके से आया, युवती के सिर पर कट्टा सटा कर मारी गोली, फिर तालाब किनारे…..

By Newsdesk Admin
23/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 23 जून। एकतरफ़ा प्यार में पागल युवक ने युवती की गोली मार कर हत्या कर दी और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली। युवती की शादी किसी और से तय होने पर युवक ने यह कदम उठाया। कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र से इस दिल दहला देने वाली घटना पर पुलिस पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Contents
  • पंचायत के बाद शांत हो गया था मामला
  • दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

यूपी के कन्नौज जिले में सिरफिरे युवक ने ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया, जिसको देखकर लोगों की रूह कांप उठी।

एक तरफा प्यार में युवक ने घर मे घुसकर युवती को गोली मार दी। फिर युवती के घर से कुछ दूर जाकर तालाब किनारे खुद के भी सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।

पूरा मामला सौरिख थाना क्षेत्र के सुल्तान गांव का है। यहां की युवती से पड़ोसी गांव का रहने वाला देवांशु उर्फ अन्नू यादव एकतरफा प्रेम करता था। युवती की शादी तय होने के बाद से देवांशु बहुत गुस्से में रहता था। एक बार तो वह लड़के वालों के घर भी पहुंच गया था और धमकाया था कि वो ये शादी न करें, क्योंकि वह युवती से शादी करना चाहता है।

पंचायत के बाद शांत हो गया था मामला

इसके बाद युवती के घरवालों और देवांशु के घरवालों के बीच एक पंचायत हुई थी। यहां पर देवांशु ने अपने पिता के कहने पर युवती के घरवालों से उन्हें परेशान न करने की बात कही थी और माफी भी मांगी थी। इसके बाद यह मामला शांत हुआ था।

लेकिन देव्यांशु प्रेम की एकतरफा आग में जल रहा था। उसने देर रात रिटायर्ड फौजी पिता की लाइसेंसी बंदूक को निकाला और युवती के घर पहुंच गया। युवती के घर में सभी लोग सो रहे थे। युवती अपनी बहन और भाई के साथ सोई हुई थी।

इसी बीच, युवक ने युवती के सिर में बंदूक सटाकर गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही युवती के घरवाले जाग गए। इसके बाद दिव्यांशु युवती के घर से भागकर कुछ ही दूरी पर एक तालाब के किनारे रुक गया।

यहां पर उसने बंदूक से अपने सिर में भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव हड़कंप मच गया। पीड़ित युवती के परिजन ने घटना की जानकरी पुलिस को दी।

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

मौके पर एसपी विनोद कुमार और एएसपी अजय कुमार भी पहुंचे। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले में कन्नौज पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही मिली तत्काल पुलिस बल मौके पर पहुंचा। मामले में पड़ताल करने पर पता चला कि युवक युवती से शादी करना चाहता था। लेकिन लड़की की शादी कहीं और तय हो गई थी, जिससे वह नाराज था।

Pinarayi Vijayan ED raid : परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन
ABVV के पांच कॉलेजों पर ब्लैकलिस्ट की तलवार, AISHE Data Upload में लापरवाही पर सख्त रुख
रायपुर निगम बजट…इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और ट्रेड टावर बनेंगे, वर्किंग विमेंस हॉस्टल, युवाओं को हाईटेक लाइब्रेरी, दिव्यांग पार्क और बच्चों के लिए Play Zone बनाए जाएंगे..
Constable Recruitment Exam Admit Card 2025: छत्तीसगढ़ आरक्षक भर्ती परीक्षा 14 सितंबर को, प्रवेश पत्र जारी
POCSO Conviction Raigarh: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, खेत में चाकू दिखाकर बनाया था शिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Child Marriage Awareness
Child Marriage Awareness : बाल विवाह के खिलाफ रायपुर में जागरूकता कार्यक्रम, 500+ छात्रों ने ली शपथ

Child Marriage Awareness : कार्यक्रम की शुरुआत बाल…

Patna Charlapalli Special Train
Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली स्पेशल दिसंबर तक चलेगी, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव

Patna Charlapalli Special Train : पटना-चर्लपल्ली-पटना के बीच…

Chhattisgarh Board of Visitors
Chhattisgarh Board of Visitors : जेल बंदियों की शिकायतों के लिए बनेगा बोर्ड ऑफ विजिटर्स, जिला जज होंगे अध्यक्ष

Chhattisgarh Board of Visitors : बोर्ड बंदियों की…

Modi Putin Meeting
Modi Putin Meeting : मोदी-पुतिन की 45 मिनट बैठक, एक कार से एग्जिबिशन पहुंचे; Su-57 डील पर नजर

Modi Putin Meeting :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस…

Police Officers Transfer
Police Officers Transfer : जांजगीर-चांपा में चार पुलिस अधिकारियों के तबादले

अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?