CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन

Hindi Journalism Bicentenary : भिलाई में होने जा रहा है वसुंधरा का ऐतिहासिक आयोजन

By Newsdesk Admin
19/09/2025
Share

(Hindi Journalism Bicentenary) की द्विशताब्दी पर लोक जागरण की संस्था वसुंधरा एक महत्वपूर्ण वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन करने जा रही है। यह कार्यक्रम रविवार, 21 सितम्बर को दोपहर ढाई बजे भिलाई के महात्मा गांधी कला मंदिर सिविक सेंटर में होगा। इस मौके पर देश के नामचीन पत्रकार, संपादक और लेखक उपस्थित रहेंगे।

Contents
  • मुख्य अतिथि और अध्यक्षता
  • मुख्य वक्ता और विशेष संबोधन
  • सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संचालन
  • विशेष अंक का लोकार्पण
  • आयोजन में शामिल होंगे प्रबुद्धजन

मुख्य अतिथि और अध्यक्षता

समारोह के संयोजक विनोद मिश्र, स्वागत समिति के अध्यक्ष दिनेश बाजपेई और सचिव श्वेता उपाध्याय ने बताया कि राज्य शासन के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव इस अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। (Hindi Journalism Bicentenary) समारोह की अध्यक्षता सुविख्यात पत्रकार एवं संपादक हिमांशु द्विवेदी करेंगे।

मुख्य वक्ता और विशेष संबोधन

इस आयोजन में प्रसिद्ध पत्रकार, संपादक और अनेक पुस्तकों के लेखक अनंत विजय तथा भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली के पूर्व महानिदेशक और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के आचार्य डॉ. संजय द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा अतिथि वक्ता के रूप में संबोधित करेंगे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और संचालन

(Hindi Journalism Bicentenary) कार्यक्रम का संचालन सुपरिचित पत्रकार डॉ. विश्वेश ठाकरे और लेखिका श्वेता उपाध्याय करेंगे। आयोजन की शुरुआत सुविख्यात लोकगायिका रजनी रजक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य गीत से होगी, जबकि समापन संस्कृतिकर्मी डॉ. सोनाली चक्रवर्ती की वंदेमातरम प्रस्तुति से किया जाएगा।

विशेष अंक का लोकार्पण

इस अवसर पर भारतीय पत्रकारिता (1826-1933) पर केंद्रित कृति ‘बहुमत’ के 148वें विशेष अंक का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ की हिंदी पत्रकारिता : नींव के पत्थर विषय पर आधारित कृति ‘वसुंधरा’ के 123वें अंक का भी विमोचन होगा।

आयोजन में शामिल होंगे प्रबुद्धजन

इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, डॉ. रक्षा सिंह, प्रो. डी.एन. शर्मा, पद्मश्री उषा बारले, राधेश्याम बारले, मोरध्वज चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद पारकर, शक्ति चक्रवर्ती, अतुल नागले, सुमन कन्नौजे, निधि चंद्राकर, बी. पोलम्मा, रामकुमार वर्मा, डी.पी. देशमुख, वीरेंद्र नाथ पाण्डेय, यश ओबेरॉय, प्रदीप भट्टाचार्य, डॉ. सुनीता वर्मा, डॉ. हंसा शुक्ला, नौशाद सिद्दीकी, इंद्रमौली मनु, मयंक दास, संजय कुमार मिश्र, पुनीत चौबे, डॉ. संजय दानी, रीना देशमुख और विजय वर्तमान समेत अनेक प्रबुद्ध जन, कला, साहित्य, संस्कृति, शिक्षा और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

Online Electricity Cut : बिजली काटने में अब वक्त नहीं, ऑफिस से एक क्लिक पर बंद हो रहा कनेक्शन
Police Custody Death Case: बलरामपुर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत से मचा बवाल, परिजन डटे मुआवजे और दोबारा पोस्टमॉर्टम की मांग पर
Illicit Liquor Sale : महिलाओं का फूटा गुस्सा… अवैध कारोबारियों पर टूटा कहर
CG News : फिर एक CRPF जवान ने किया सुसाइड 🛑 2 दिन पहले लौटा था छुट्टी से, 20 दिन के भीतर 5 ने खुद को मारी गोली, 4 की हो चुकी है मौत
Raipur Technical Trade Tower Project : मेट्रो सिटीज की तर्ज पर रायपुर को मिलेगा 8 मंजिला टेक्नीकल टॉवर

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला
Raipur Municipal Corporation Expansion : रायपुर में शामिल होंगे 20 गांव? पांच साल से शासन में अटका प्रस्ताव, जनगणना के बाद ही फैसला

इन गांवों को नगर निगम (Raipur Municipal Corporation…

Chhattisgarh AI Student Attendance : 40 हजार सरकारी स्कूलों में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, AI तैयार करेगा 50 लाख बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड
Chhattisgarh AI Student Attendance : 40 हजार सरकारी स्कूलों में बदलेगा हाजिरी का सिस्टम, AI तैयार करेगा 50 लाख बच्चों का डिजिटल रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की हाजिरी…

Rajnandgaon Road Projects : 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी तेज, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक
Rajnandgaon Road Projects : 3 बड़ी सड़क परियोजनाओं की तैयारी तेज, 14 गांवों में जमीन की खरीदी-बिक्री पर रोक

 राजनांदगांव शहर में यातायात का दबाव कम करने…

Jashpur JOHAR Edu-SAT Project : जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष से भेजेंगे संदेश; CM साय ने किया शुभारंभ
Jashpur JOHAR Edu-SAT Project : जशपुर के 50 विद्यार्थी बनाएंगे अपना सैटेलाइट पेलोड, अप्रैल 2027 में अंतरिक्ष से भेजेंगे संदेश; CM साय ने किया शुभारंभ

50 चयनित विद्यार्थी अपना शैक्षणिक सैटेलाइट पेलोड (Jashpur…

Chhattisgarh Matri Poshan Campaign : 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित
Chhattisgarh Matri Poshan Campaign : 30 नवंबर से मातृ पोषण जनसंचार अभियान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी होंगी सम्मानित

महिलाओं और उनके परिवारों को पौष्टिक आहार के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?