CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Untold story : रायपुर की 72 वर्षीय गायिका कमला का अनकहा दर्द समझ गए “विधायकजी” ✅ MLA रिकेश ने मंच पर तत्काल दे दी 500 की गड्डी, पैर छूकर कहा- “आपकी कला साधना के सामने यह कुछ भी नहीं”

Untold story : रायपुर की 72 वर्षीय गायिका कमला का अनकहा दर्द समझ गए “विधायकजी” ✅ MLA रिकेश ने मंच पर तत्काल दे दी 500 की गड्डी, पैर छूकर कहा- “आपकी कला साधना के सामने यह कुछ भी नहीं”

By Newsdesk Admin
08/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 08 अगस्त। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे भारतवर्ष में लोक कला सहित हर सांस्कृतिक विरासत को संजोते संवारते अधिकांश कलाकार उम्रदराज होने के बाद घोर आर्थिक संकट से जूझते गुमनामी के अंधेरे में खोए मिलते हैं। दरअसल कला क्षेत्र ही ऐसा है कि इसकी सबसे बड़ी पूंजी मंच के सामने बैठे दर्शकों की तालियां, वाहवाही और हौसला आफ्जाई ही है जिसके समक्ष हर कला साधक नतमस्तक हो अपने आपको सबसे धनवान महसूस करता आया है और यही उसके कला जीवन की वास्तविक और अनमोल पूंजी भी होती है।


मान-सम्मान और कला प्रेमियों के बीच अपनी प्रस्तुति के गुण-दोष का आंकलन कर हर कलाकार अपने जुनून और साधना के पैमाने को पैना करते हुए निखरता चला जाता है। यही वजह है जब नौकरीपेशा सेवानिवृत्त हो घर को सजाने, संवारने और विश्राम में समय व्यतीत करते हैं तब भी कलाकार दूर दराज हो रहे कार्यक्रम की टोह और निमंत्रण पर हर दुःख दर्द परे रख फिर से स्टेज पर आ खड़ा होता है मानों प्रस्तुति के बाद तालियों की गड़गड़ाहट से ही उसकी सभी परेशानियां “छू मंतर” हो जाएगी।

सच यह भी है कि कलाकार का यह जीवन मंच पर ही भव्य और विराट सा दिखाई पड़ता है क्योंकि मंच से ढेर सम्मान और तालियां बटोर घर पहुंचे कई कलाकारों के चूल्हें ठंडे इसलिए रहे क्योंकि आज की दिहाड़ी छोड़ वह अपनी कला के जुनून को रंग देने स्टेज पर था। कुछ ऐसा ही नरम गरम जीवन और फिर बड़ी उम्र का पड़ाव कलाकार के लिए काफी मुश्किलों भरा होता है और अब आर्थिक संकट उन पर हावी दिखाई पड़ता है।


कला साधना की एक ऐसी ही मिसाल भिलाई सेक्टर-1 के नेहरू कल्चरल हाऊस में आयोजित कार्यक्रम में देखने को मिली और इस मर्म से विधायक रिकेश सेन भी अछूते नहीं रहे नतीजतन मंच पर तत्काल उन्होंने एक कलाकार को बुलवाया और 50 हजार उनके हाथ पर रख पैर छूकर आगे बढ़ गए।

दरअसल इस कार्यक्रम में वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन चीफ गेस्ट थे। दिन भर के बिजी शेड्यूल के बाद कार्यक्रम शुरू होने के दौरान पहुंचे विधायक ने गीत संगीत के इस कार्यक्रम में कुछ गीतों को सुना। दर्जन भर उम्दा कलाकारों में रायपुर की 72 वर्षीय गायिका कमला राठौर भी शुमार थीं। उनकी आवाज और गीतों की प्रस्तुति देख विधायक भी हैरान हुए। स्टेज के समीप ही इस वयोवृद्ध कलाकार के पास पहुंच जब उनकी तारीफ कर हाल-चाल पूछा तो कमला राठौर की आंखें डबडबा आईं।


विधायक रिकेश सेन फौरन समझ गए कि यह विधायक की तारीफ के आंसू कुछ और कहना चाह रहे हैं। कमला राठौर अपना दर्द बयां कर पाती इससे पहले ही विधायकजी का स्टेज पर बुलावा हो गया। अपने उद्गार व्यक्त करने के बाद विधायक रिकेश सेन ने कमला राठौर को मंच पर बुला उनकी कला साधना को नमन करते हुए उनके हाथ में 500 की गड्डी थमा दी। श्री सेन ने कहा कि आपकी आर्थिक तंगी कभी भी आपकी कला साधना पर हावी नहीं होने दूंगा। कमला राठौर के पैर छूकर विधायक ने आशिर्वाद लिया और सभी से विदा ले आगे बढ़ गए।


आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की गायिका कमला राठौर का जन्म महाराष्ट्र में हुआ पर उन्होंने अपनी संगीत टीम रायपुर में स्थापित की। जिसका नाम “रायपुर संगीत” समिति है। वे संगीत जगत की बेहद वरिष्ठ गायिका हैं तथा “सजना है मुझे सजना के लिए” जैसे गानों में उन्होंने प्ले बैक सिंगिंग की है। मशहूर गीत “दिल में तुम्हें बिठाकर” जैसे गानों की डबिंग भी उन्होंने की है। आयोजकों ने बताया कि लंबे समय से कमला राठौर आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रही हैं। उनके इस दर्द का अंदाजा विधायक रिकेश सेन को हुआ और उन्होंने तत्काल बिना कुछ कहे 50 हजार रूपये कमला जी को दिए जिसके लिए सभी कलाकारों ने वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को धन्यवाद दिया है। कार्यक्रम में पहुंचे सभी कलाकार यही कह रहे थे कि परेशानी में जहां कोई अपना खड़ा नहीं हुआ वहां रिकेश सेन ने तुरंत 50,000 नगद देकर आर्थिक सहायता की और सभी कलाकारों की हौसला आफजाई कर अगले कार्यक्रम के लिए निकल गए।

Wing Commander Suicide Case: रायपुर के विधायक विश्राम गृह में एयरफोर्स अधिकारी की संदिग्ध मौत, कारणों की तलाश में जुटी पुलिस
कोरबा में भारतमाला प्रोजेक्ट की सड़क टूटी, VIDEO वायरल:अधूरी फोरलेन की गुणवत्ता पर सवाल; स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Baloda Bazar fire incident : अमित बघेल की हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज
Breaking: IAS अमिताभ जैन को मिला 3 महीने का एक्सटेंशन, चीफ सेक्रेटरी पद पर बने रहेंगे
नमक कम क्यों है… पहले पीटा, फिर छत से फेंक दिया; 5 महीने की प्रेग्नेंट पत्नी की कर दी हत्या
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता घोटाला, 5.13 करोड़ रुपये की वित्तीय गड़बड़ी उजागर, माओवादियों तक फंडिंग पहुंचने का आरोप

26/07/2025
देश-दुनिया

आदेश नहीं माने तो डिमोट हो गए, डिप्टी कलेक्टर से बने तहसीलदार, कौन हैं ये अधिकारी?

10/05/2025
अपराधछत्तीसगढ़

Rajnandgaon cow smuggling case : महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 5 गौवंश मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

27/05/2026
Sex Racket Gwalior Raid
अपराधदेश-दुनिया

Sex Racket Gwalior Raid : स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

24/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?