CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Share Market Fraud : करोड़ों की ठगी का खुलासा, पति-पत्नी ने शेयर मार्केट के नाम पर लूटे पैसे, लग्जरी गाड़ियों और गहनों से भरे घर का पर्दाफाश

Share Market Fraud : करोड़ों की ठगी का खुलासा, पति-पत्नी ने शेयर मार्केट के नाम पर लूटे पैसे, लग्जरी गाड़ियों और गहनों से भरे घर का पर्दाफाश

By Newsdesk Admin
21/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 21 सितंबर। दुर्ग पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में एक पति-पत्नी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन शातिरों ने लोगों को 40% तक के मुनाफे का लालच दे पैसे हड़प लिए। उन पैसों से अपनी लाइफस्टाइल को लक्जरी बना लिया। (Share Market Fraud)

Contents
  • कैसे देते थे ठगी को अंजाम?
  • लग्जरी लाइफ का सच आया सामने

कैसे देते थे ठगी को अंजाम?

यह पूरा मामला तब सामने आया जब करण शर्मा नामक एक शख्स ने स्मृति नगर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार –

स्नेहाशु नामदेव और उसकी पत्नी डाली नामदेव ने अपने कुछ साथियों निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे और शुभम गुप्ता के साथ मिलकर दो फर्जी कंपनियां—’निशा बिजनेस कंसलटेंट प्राइवेट लिमिटेड‘ और ‘यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन‘—खोली थीं।

ये शातिर लोगों को शेयर मार्केट (Share Market Fraud) में पैसे लगाने पर हर महीने 20 से 40% तक का भारी मुनाफा देने का वादा करते थे। निवेशकों को विश्वास दिलाने के लिए ये फर्जी दस्तावेज और कंप्यूटर से तैयार किए गए पासवर्ड भेजते थे। जिससे लगता था कि सब कुछ सही है।

पीड़ितों को तब अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है जब न तो उन्हें कोई मुनाफा मिला और न ही उनकी मूल रकम वापस मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की।

जांच में यह भी पता चला कि इन कंपनियों का सेबी (SEBI) और आरबीआई (RBI) में कोई भी रजिस्ट्रेशन नहीं था, जो इस गिरोह के फर्जी होने की पुष्टि करता है।

लग्जरी लाइफ का सच आया सामने

पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी पांचों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। जांच में पुलिस ने पाया कि मुख्य साजिशकर्ता स्नेहांशु नामदेव ने अपनी पत्नी और निशा मानिकपुरी को कंपनी का फर्जी डायरेक्टर बनाया था।

धोखाधड़ी के पैसों (Share Market Fraud) से आरोपियों ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जुटाई थी।

पुलिस ने उनके पास से एक टाटा कर्व कार, एक हार्ले डेविडसन मोटरसाइकल, सोने-चांदी के गहने और महंगे मोबाइल फोन जैसे सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा, एक फ्लैट के दस्तावेज, कंप्यूटर और पासबुक भी जब्त किए गए हैं।

फिलहाल, सभी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस इन आरोपियों की और भी संपत्तियों की जानकारी जुटा रही है।

Tourism Will Be Promoted In The State : प्रदेश में वन और जल आधारित पर्यटन को दिया जाएगा बढ़ावा…पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा : सीएम विष्णु देव साय
शादी में भाभी संग डांस करते देवर ने लहराई पिस्टल, पहुंची पुलिस…
51 thousand youth got government jobs : PM मोदी ने बांटे नियुक्ति पत्र
रेलवे ठेका मजदूर की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, जीएम 3 दिन में रिपोर्ट तलब, शव रखकर प्रदर्शन की चेतावनी
Narayanpur News : अबुझमाड़ में सौर ऊर्जा से पहुंचा स्वच्छ पानी, 849 सोलर पंपों ने बदली ग्रामीणों की जिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?