CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Reforms : पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस ने बोला हमला, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

GST Reforms : पीएम मोदी के संबोधन पर कांग्रेस ने बोला हमला, नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
GST Reforms
GST Reforms

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। कांग्रेस ने जीएसटी (GST Reforms) सुधारों के लागू होने की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आठ साल में 55 लाख करोड़ रूपए वसूलने का घाव देने के बाद सुधारों का यह कदम उठाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने “नौ सौ चूहे खाकर, बिल्ली हज को चली” कहावत का सहारा लेते हुए सरकार से इसको लेकर माफी मांगने की मांग की। वहीं पार्टी के संचार महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि जीएसटी सुधार (Congress Criticism) का कदम जीएसटी काउंसिल ने लिया है जो एक संवैधानिक निकाय है, मगर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में संशोधनों का पूरा श्रेय खुद लेने की कोशिश की।

पीएम के संबोधन के बाद खरगे ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी जी, आपकी सरकार ने कांग्रेस (GST Reforms) के सरल और कुशल जीएसटी के बजाय, अलग-अलग नौ स्लैब से वसूली कर “गब्बर सिंह टैक्स” लगाया और आठ साल में 55 लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा वसूले। अब आप 2.5 लाख करोड़ रूपए के “बचत उत्सव” की बात कर के जनता को गहरे घाव देने के बाद मामूली बैंड ऐड लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि जनता कभी नहीं भूलेगी कि सरकार ने उनके दाल-चावल-अनाज, पेंसिल, किताबें, इलाज और किसानों के ट्रैक्टर तक से जीएसटी वसूला। (Tax Policy)

आपकी सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए

जयराम रमेश ने पीएम के संबोधन के बाद बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस लंबे समय से यह तर्क देती आई है कि जीएसटी (GST Reforms) वास्तव में “ग्रोथ सप्रेसिंग टैक्स” है। बड़ी संख्या में टैक्स स्लैब, आम उपभोग की वस्तुओं पर दंडात्मक कर दरें, बड़े पैमाने पर चोरी और गलत वर्गीकरण, महंगी औपचारिकताओं का बोझ और एक उल्टा शुल्क ढांचा जैसी समस्याओं ने व्यापारियों और जनता दोनों को परेशान किया है। इसलिए कांग्रेस ने जुलाई 2017 से ही जीएसटी 2.0 की मांग की और इसे लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने न्याय पत्र में एक प्रमुख वादा भी बनाया। जयराम ने कहा कि वर्तमान जीएसटी सुधार (Economic Impact) इसलिए अधूरे प्रतीत होते हैं क्योंकि अब भी कई लंबित मुद्दों का समाधान होना बाकी है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि अर्थव्यवस्था में प्रमुख रोजगार सृजनकर्ता एमएसएमई की व्यापक चिंताओं का समाधान आवश्यक है। बड़े प्रक्रियात्मक परिवर्तनों के अलावा इसमें अंतरराज्यीय आपूर्ति पर लागू होने वाली सीमाओं को बढ़ाना शामिल होना चाहिए। जयराम ने कहा कि एमएसएमई की समस्याओं के समाधान के बिना सुधारों का वास्तविक लाभ नहीं मिलेगा। (MSME Concerns)

विभिन्न सेक्टरों की मांगों को नजरअंदाज किया गया

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों जैसे वस्त्र, पर्यटन, निर्यातक, हस्तशिल्प और कृषि इनपुट से जुड़े मुद्दों का समाधान भी किया जाना चाहिए। राज्यों को राज्य-स्तरीय जीएसटी लागू करने के लिए प्रोत्साहित करना होगा ताकि बिजली, शराब, पेट्रोलियम और रियल एस्टेट को भी इसके दायरे में लाया जा सके। जयराम ने राज्यों के आर्थिक हित सुरक्षित रखने के लिए उनके राजस्व की पूरी सुरक्षा के साथ मुआवजे को और पांच वर्षों तक बढ़ाने की जरूरत बताई। साथ ही कहा कि यह देखना अभी बाकी है कि आठ साल की देरी से आए इन जीएसटी संशोधनों (GST Reforms) से वास्तव में निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा या नहीं।

Chhattisgarh Winter Session : 14 दिसंबर से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र, 628 सवालों पर गरमाएगा सदन
एडिशनल SP के सामने दंडवत हुए भाजपा विधायक, कहा – “कोई समस्या नहीं है लेकिन आप मुझे गुंडों से मरवाना चाहते हैं”
भिलाई वार्ड के उप चुनाव के लिए भाजपा पार्षद प्रत्याशी घोषित – वार्ड 24 से प्रदीप, 35 से चंदन यादव को टिकट, भिलाई चरौदा में शिवकुमारी होंगी उम्मीदवार
Maharashtra News : उद्धव गुट को फिर से टूट का डर! शिवसेना यूबीटी के इतने सांसद संपर्क से बाहर
Sanjay Raut Claim: महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज, विधायकों को लेकर बड़े दावे से बढ़ी हलचल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : 28 अगस्त को रक्षाबंधन, सुबह 9:48 बजे तक पूर्णिमा तिथि

Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat : ज्योतिष रितेश…

Food Sample Testing Report
Food Sample Testing Report : रायगढ़ में त्योहार के बाद आएगी खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट, 30 सैंपल भेजे गए

Food Sample Testing Report  : रिपोर्ट आने के बाद…

Digvijay Stadium Rajnandgaon
Digvijay Stadium Rajnandgaon : स्टेडियम पर करोड़ों खर्च, फिर भी बदहाली; कांग्रेस ने मांगा भौतिक सत्यापन

Digvijay Stadium Rajnandgaon : मैदान पर पहले ही…

Goh Hunting Case
Goh Hunting Case : दंतेवाड़ा में गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, 3 युवक गिरफ्तार

Goh Hunting Case : घटना का वीडियो बनाकर…

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement
Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : ‘नींबू काटते ही रुक गई बारिश’, BJP सांसद के बयान पर सियासी घमासान

Bhojraj Nag Lemon Rain Statement : भाजपा सांसद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?