CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवन्द्र यादव का सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप , ‘वह बिना कोई ठोस कदम उठाए केवल बड़ी बड़ी बातें कर रही …’

कॉंग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवन्द्र यादव का सीएम रेखा गुप्ता पर बड़ा आरोप , ‘वह बिना कोई ठोस कदम उठाए केवल बड़ी बड़ी बातें कर रही …’

By Newsdesk Admin
07/04/2025
Share

दिल्ली , 07 अप्रैल 2025 :

Delhi Crime News: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी की डबल इंजन सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि दिल्ली में बलात्कार, हत्या और अन्य जघन्य अपराधों में लगातार वृद्धि हो रही है. बीजेपी सरकार इस पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है.

देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बिना कोई ठोस कदम उठाए केवल बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि लोग दिन के उजाले में भी घर से बाहर निकलने में डरने लगे हैं.

उन्होंने कहा, “दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण पाने के लिए मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की थी. बैठक के दो महीने बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया. अपराधों में लगातार वृद्धि जारी है.”

दिल्ली क्राइम में सबसे ऊपर

देवेंद्र यादव ने कहा कि आज दिल्ली न केवल दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है, बल्कि अपराधों के मामले में भी सबसे ऊपर आ गया है.

उन्होंने चौंकाने वाले आंकड़े साझा करते हुए बताया कि दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ क्राइम रेट 144 प्रतिशत है. जबकि राष्ट्रीय औसत केवल 66.4 प्रतिशत है. इसी तरह बच्चों के खिलाफ अपराधों में दिल्ली 134 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है. जबकि राष्ट्रीय औसत मात्र 36 प्रतिशत है. बुजुर्गों के खिलाफ अपराध भी 144 प्रतिशत है जो कि राष्ट्रीय औसत 7.5 प्रतिशत से कहीं अधिक है.

बीजेपी जनता को झूठे वादों से बहकाना करे बंद- देवेंद्र यादव

देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में झपटमारी, डकैती, जानलेवा हमले, महिलाओं और नाबालिगों पर यौन उत्पीड़न जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि दिल्ली सरकार क्राइम कंट्रोल में असफल रही तो यह दिल्ली की जनता के साथ एक बड़ा विश्वासघात होगा, जिन्होंने बीजेपी को बेहतर शासन की उम्मीद में चुना था.”

उन्होंने रेखा गुप्ता सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, “अब समय आ गया है कि सरकार सार्थक और प्रभावी शासन दे और लोगों को झूठे वादों से बहकाना बंद करे. उन्होंने कहा कि पिछली भ्रष्ट केजरीवाल सरकार ने भी 11 वर्षों से अधिक समय तक केवल वादे किए और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जिससे जनता का जीवन बदतर हो गया.”

Congress vs TMC : दिल्ली में गले मिल रहे नेता, बंगाल में चल रही सियासी जंग!
पहले मेरी हत्या कर दो फिर…’ भाई ने मानी बहन की ये बात, हत्या के बाद बोला- बहुत प्यार करता था उससे; क्यों बना कातिल?
UP Weather News: बारिश और बिजली गिरने से 24 की मौत, मौसम पर बड़ा अपडेट
प्रियंका गांधी ने ऐसा किया तो चुप रहीं सोनिया, 2019 में इस सांसद को हिंदी में शपथ लेने पर जमकर लगाई थी डांट
होटल में पड़ा छापा तो 5 करोड़ से ज्यादा के टेबलेट मिले, कितनी खतरनाक है ये प्रतिबंधित दवा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud : किराए के बैंक खातों से चलता था करोड़ों का खेल, 61 लाख की साइबर ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 26 जून। ऑनलाइन निवेश और टास्क…

Chhattisgarh Politics : समान नागरिक संहिता से खाद बीज तक घमासान, कई मुद्दों पर आमने सामने आए कांग्रेस और भाजपा

सीजी भास्कर, 26 जून। छत्तीसगढ़ में एक बार…

Dhamtari Husband Suicide Case
Dhamtari Husband Suicide Case : पत्नी की मौत का सदमा नहीं सह पाया पति, जहर खाकर दी जान

सीजी भास्कर, 26 जून :  छत्तीसगढ़ के धमतरी…

Kasdol 8 Death Case
Kasdol 8 Death Case : कसडोल की 8 संदिग्ध मौतों पर सियासत तेज, विधायक संदीप साहू ने CBI-SIT जांच की मांग

सीजी भास्कर, 26 जून : बलौदा बाजार जिले…

Jashpur News
Jashpur News : जशपुर पहुंचे 7 ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर, सेव और नाशपाती की बागवानी देखकर हुए प्रभावित

सीजी भास्कर, 26 जून। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?