CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ईरान में अमेरिकी हमले पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, भारत की विदेश नीति पर भी उठा दिए सवाल

ईरान में अमेरिकी हमले पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती, भारत की विदेश नीति पर भी उठा दिए सवाल

By Newsdesk Admin
22/06/2025
Share

सीजी भास्कर 22 जून: ईरान और इजराइल के बीच लगातार हो रहे हमले को लेकर शनिवार को इस्तांबुल में इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) की बैठक हुई. इस बैठक में इजराइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध को लेकर चर्चा हुई.

OIC की इस बैठक को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि OIC की बैठक में ईरान और इजराइल तनाव से संबंधित कोई खास कदम नहीं उठाए गए. उन्होंने कहा कि ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करने वाला देश पाकिस्तान भी पछता रहा होगा.

महबूबा मुक्ती ने OIC की बैठक पर दिया बयान
उन्होंने कहा कि जैसा कि अपेक्षित था, ईरान पर हमले के बाद ओआईसी ने एक बार फिर अपनी प्रतिक्रिया को केवल दिखावटी सेवा तक सीमित कर दिया है. उन्होंने कहा कि जिस देश ने डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए सिफारिश करने में जल्दबाजी की थी, अब ईरान पर हमला करने के बाद खुद को शर्मसार महसूस कर रहा होगा.

ट्रंप के हमले के बाद स्थिति और खराब
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ट्रंप ने ईरान पर हमला करके तनाव को और अधिक बढ़ा दिया है, जिससे क्षेत्र में हिंसा की एक नई लहर चल रही है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के इस हमले से दुनिया वैश्विक संघर्ष के कगार पर पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि भारत को लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मामलों में ऐतिहासिक और सैद्धांतिक भूमिका निभाने वाले देश के रूप में देखा जाता है, लेकिन वह न केवल चुप है, बल्कि हमलावर के साथ खड़ा होता दिख रहा है.

कुछ दिन पहले ट्रंप और मुनीर की हुई थी मुलाकात
हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल मुनीर को लंच के लिए आमंत्रित किया था. इसी बैठक के दौरान मुनीर ने ट्रंप से कहा था कि वह ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देने की सिफारिश करेंगे. मुनीर के यह घोषणा करने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया. महबूबा मुफ्ती का कहना है कि इस हमले के बाद पाकिस्तान भी सोच रहा होगा की उसने ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार देकर गलती कर दी.

अमेरिका ने किया ईरान पर हमला
इजराइल के साथ-साथ अब पाकिस्तान भी इस युद्ध में उतर आया है. अमेरिका ने ईरान नें उसके 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया. इस बात की जानकारी खुद ट्रंप ने दी. ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे शांति से काम लेना चाहिए अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

India New Zealand FTA : चार दशक बाद नई शुरुआत की ओर बढ़े भारत और न्यूजीलैंड, व्यापार को मिलेगा बड़ा बढ़ावा
Song Harassment Case : आगरा में सड़क पर गाना बना मुसीबत, युवक की शरारत पहुंची सीधे जेल
न गर्भवती हुई, न पैदा किया बच्चा फिर भी ये गाय देने लगी 3 लीटर दूध……❗कुछ कह रहे “चमत्कार” कुछ ने कहा बीमारी या कैमिकल लोचा….तो कई ढूंढ रहे “विज्ञान”
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर अजमेर शरीफ दरगाह के दीवान सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती बोले- ‘मोदी ने बता दिया कि बचे-खुचे…’
2 महीने तक रोज बैंक में मारो झाड़ू… लोन लेने वाली महिला को कोर्ट ने क्यों दी ये सजा?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Gang Rape Case Verdict
Raigarh Gang Rape Case Verdict : रायगढ़ गैंगरेप मामले में 6 आरोपियों को सजा, 2 को उम्रकैद और 4 को 20-20 साल का कारावास

Raigarh Gang Rape Case Verdict :मामले में दो…

BSP Scrap Theft CBI Probe
BSP Scrap Theft CBI Probe : BSP में 114 करोड़ की लोहा चोरी का मामला गरमाया, CBI जांच को सरकार की मंजूरी

BSP Scrap Theft CBI Probe : CBI जांच…

Bilaspur Viral Knife Video
Bilaspur Viral Knife Video : चाकू लहराती युवती का वीडियो वायरल, सड़क पर शराब पीने का वीडियो भी सामने आया

Bilaspur Viral Knife Video : पुलिस के अनुसार…

Bilaspur Loan Dispute Attack
Bilaspur Loan Dispute Attack : ₹6 हजार की उधारी पर ₹18 हजार ब्याज का विवाद, दंपती पर गला काटने के आरोप

Bilaspur Loan Dispute Attack : पुलिस के मुताबिक…

Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की
Bhilai Paver Block Scam : भिलाई निगम के पेवर ब्लॉक काम में 8 इंजीनियर दोषी, विधायक रिकेश ने बर्खास्तगी की मांग की

भिलाई नगर, 29 सितंबर। नगर पालिक निगम भिलाई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?