CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » BCCI President Election : दादा, मोरे और भज्जी को पीछे छोड़ मिथुन बनेंगे बीसीसीआई के नए बॉस

BCCI President Election : दादा, मोरे और भज्जी को पीछे छोड़ मिथुन बनेंगे बीसीसीआई के नए बॉस

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
BCCI President Election
BCCI President Election

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। प्रथम श्रेणी में 157 मैच खेल चुके अनुभवी क्रिकेटर मिथुन मन्हास बीसीसीआई (BCCI President Election) के 37वें अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। यह चौंकाने वाली खबर न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर रही है बल्कि देश के क्रिकेट जगत को भी विश्वास नहीं हो रहा है। किसी को भी इसकी उम्मीद नहीं थी कि इतने दिग्गजों के बीच मन्हास का नाम शीर्ष पद के लिए सामने आएगा।

बीसीसीआई के चुनावों को करीब से देख चुके एक अनुभवी क्रिकेट प्रशासक (BCCI President Election) ने इस फैसले पर दिलचस्प टिप्पणी की। गोपनीयता की शर्त पर उन्होंने कहा कि देखिए भाजपा नेतृत्व ने दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान में अपने मुख्यमंत्री कैसे चुने। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर किसी ने दावा किया होता कि वह जानता है कि रेखा गुप्ता, मोहन यादव और भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री बनेंगे तो वह गलत होता। किसी को इसकी उम्मीद नहीं थी। ठीक वैसे ही बीसीसीआई में विकल्प कम जरूर थे लेकिन मिथुन मन्हास का नाम सबसे बड़ा सरप्राइज है।

अनुभवी प्रशासक ने कहा कि मन्हास जैसे खिलाड़ी के लिए संयुक्त सचिव का पद ज्यादा उपयुक्त होता क्योंकि एक टेस्ट खिलाड़ी (रघुराम भट्ट) को कोषाध्यक्ष बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब चुनावी सूची में तीन टेस्ट खिलाड़ी थे और उनमें से दो (सौरव गांगुली और हरभजन सिंह) सौ से अधिक टेस्ट खेल चुके हैं, तो मन्हास का चयन निश्चित रूप से हैरानी भरा है।

दिल्ली के एक अन्य क्रिकेटर (BCCI President Election) ने मन्हास को “स्ट्रीट स्मार्ट” बताया। उन्होंने कहा कि जब मिथुन दिल्ली क्रिकेट में अपनी जगह बना रहे थे, उन्हें यह भली-भांति पता था कि स्वर्गीय अरुण जेटली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। बहुत कम प्रथम श्रेणी क्रिकेटर दक्षिण दिल्ली के पाश इलाके में जेटली के पास रहते थे लेकिन मन्हास ने यह रास्ता चुना।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि जब विराट कोहली के पिता का रणजी मैच के दौरान निधन हुआ था और टीम मुश्किल में थी, उस समय मिथुन कप्तान थे। उन्होंने विराट से घर जाने को कहा लेकिन विराट के खेलने की जिद पर मन्हास ने सहमति जताई। यह घटना उनके नेतृत्व गुणों को दर्शाती है।

दिल्ली क्रिकेट में उनके दोस्त वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे दिग्गज थे। हालांकि टी20 में उनका प्रदर्शन औसत रहा, फिर भी उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स (जब सहवाग कप्तान थे), पुणे वारियर्स और किंग्स इलेवन पंजाब (युवराज की कप्तानी में) के लिए 55 आईपीएल मैच खेले। वीरू और मिथुन एक समय बहुत अच्छे दोस्त रहे।

2016-17 में जब गौतम गंभीर फिर से दिल्ली के कप्तान बने, तो 35 साल से अधिक उम्र के मन्हास जम्मू-कश्मीर लौट गए। वहां उन्होंने कुछ समय क्रिकेट खेला और बाद में राज्य क्रिकेट बोर्ड में सुधार लाने के लिए प्रशासक बने। हालांकि उस भूमिका में उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

क्रिकेट जगत में यह चयन बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। दिग्गज खिलाड़ियों जैसे गांगुली, मोरे और हरभजन को पीछे छोड़कर मिथुन का बीसीसीआई अध्यक्ष बनना निश्चित रूप से (Surprise Selection) है। अब देखना होगा कि अनुभवी घरेलू क्रिकेटर से लेकर प्रशासक तक का सफर तय करने वाले मन्हास भारतीय क्रिकेट प्रशासन की बड़ी जिम्मेदारी को किस तरह निभाते हैं।

एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, जून में खेलेंगे आखिरी मैच…!
IPL 2026 Thriller : हार के जबड़े से हैदराबाद ने छीनी जीत, ईशान मलिंगा के ‘तिहरे’ प्रहार से पस्त हुई चेन्नई!
Shubman Gill Footwork : “फुटवर्क बोले तो गिल…!” – सौरव गांगुली ने शुभमन को बताया विदेशी दौरे का ‘रन मशीन’ बनने का अगला सितारा…
IND vs AFG : पहले मुकाबले से ठीक पहले क्यों बदली तारीख, आखिर क्या था इसके पीछे का कारण
Asia Cup 2025: Ind vs Pak मैच पर टीम इंडिया के कोच का बड़ा बयान, BCCI के फैसले पर टिकी निगाहें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Mining : अवैध खनन पर कसा शिकंजा, वाहन और मशीनें जब्त, कोयला भंडारण केंद्र पर भी हुई बड़ी कार्रवाई

सीजी भास्कर, 13 जून। जिले में अवैध खनन…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime: म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 15 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में साइबर…

Major relief for NHM employees : रुका वेतन मिलेगा, 27% वेतन वृद्धि और ट्रांसफर नीति लागू

सीजी भास्कर, 13 जून। रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम…

NHM Employees : एनएचएम कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान, रुका वेतन मिलेगा, वेतन वृद्धि और नई सुविधाओं पर सरकार का फैसला

सीजी भास्कर, 13 जून। राजधानी के इंडोर स्टेडियम…

PM Housing : आवास निर्माण पर फिर लगी रोक, परेशान हितग्राही बोला, सीमांकन कराइए या आवास ही निरस्त कर दीजिए

सीजी भास्कर, 13 जून। ग्राम बेलसरी और सेमरकोना…

You Might Also Like

खेलछत्तीसगढ़

IPL tickets are most expensive in Raipur : 15 मिनट में बुकिंग बंद होने पर उठा विवाद

04/05/2026
BCCI Selection Committee
खेलट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्ड

BCCI Selection Committee : अजीत अगरकर समेत इनकी होगी छुट्टी, चयनकर्ताओं के लिए मंगाए आवेदन

22/08/2025
Asia Cup 2025 Flop Show :
खेल

Asia Cup 2025 Flop Show : इस ओपनर की फाइनल में जगह पर संकट, लगातार खराब फॉर्म से उठे सवाल

27/09/2025
खेलछत्तीसगढ़

IND vs NZ Raipur T20: रायपुर में आज सीरीज का रुख तय करेगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

23/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?