CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Scam Chhattisgarh : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट से बड़ी हार, जेल से निकलना हुआ और मुश्किल

Liquor Scam Chhattisgarh : भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की कोर्ट से बड़ी हार, जेल से निकलना हुआ और मुश्किल

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
Liquor Scam Chhattisgarh
Liquor Scam Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले (Liquor Scam Chhattisgarh) में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की अग्रिम जमानत याचिका ईओडब्ल्यू की विशेष कोर्ट ने खारिज कर दी है। चैतन्य को इसी मामले में ईडी ने 18 जुलाई को भिलाई स्थित घर से गिरफ्तार किया था।

Contents
  • सीजी-पीएससी घोटाले में जेल भेजे गए आरोपित
  • कोल घोटाले में जयचंद गिरफ्तार

वह रायपुर सेंट्रल जेल में बंद है। उक्त मामले की जांच ईओडब्ल्यू (Liquor Scam Chhattisgarh) भी कर रही है और वह उसे गिरफ्तार कर रिमांड पर लेना चाहती है। इसी गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की थी। बता दें कि तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में ही इस घोटाले को अंजाम दिया गया था।

सीजी-पीएससी घोटाले में जेल भेजे गए आरोपित

छत्तीसगढ़ में हुए पीएससी घोटाले (Liquor Scam Chhattisgarh) में सीबीआइ की गिरफ्त में आए पांच आरोपितों को कोर्ट ने सोमवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इनमें पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, पूर्व सचिव व सेवानिवृत्त आइएएस जीवन किशोर ध्रुव, उनके बेटे सुमित ध्रुव, निशा कोसले और दीपा आदिल शामिल हैं। पांचों की रिमांड खत्म होने पर विशेष कोर्ट में पेश किया गया था।

बता दें कि 2021 में आयोजित की गई पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक (Liquor Scam Chhattisgarh) से लेकर अन्य गड़बड़ियां की गईं, जिससे पात्र उम्मीदवारों की जगह लेन-देन कर अभ्यर्थियों का चयन हुआ। सीजी-पीएससी के चेयरमैन रहे टामन सिंह सोनवानी सहित 12 आरोपितों को सीबीआइ गिरफ्तार कर चुकी है।

कोल घोटाले में जयचंद गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में हुए कोल लेवी घोटाले (Liquor Scam Chhattisgarh) में ईओडब्ल्यू ने लिपिक जयचंद कोशले को सोमवार को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष कोर्ट में पेश किया। जांच एजेंसी की मांग पर कोर्ट ने उसे 26 सितंबर तक ईओडब्ल्यू को रिमांड पर सौंपने का आदेश सुनाया।

बता दें कि कोसले तत्कालीन भूपेश बघेल सरकार में उप-सचिव रहीं सौम्या चौरसिया का करीबी था। उस पर कोल लेवी घोटाले के 50 करोड़ रुपये हवाला के जरिए इधर से उधर करने का आरोप है। यह घोटाला भूपेश बघेल सरकार के दौरान हुआ था। इस मामले में सौम्या चौरसिया, आइएएस रानू साहू और समीर विश्नोई (Liquor Scam Chhattisgarh) जमानत पर हैं।

Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी
Mahasamund Kisan Chakkajam : कावेरी सीड्स के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, NH-353 पर 4 घंटे तक जाम से परेशान रहे लोग
Jewellery Shop Theft : ग्राहक बनकर पहुंचा शातिर, लाखों की सोने की इयररिंग उड़ाई
Missing Girls Recovered Safely: अर्जुन नगर से लापता तीन बालिकाएं सकुशल मिलीं, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा खतरा
रसिया का बड़ा दावा : कैंसर की वैक्सीन तैयार, कहा – FREE में लगाएंगे, जानिए पूरी खबर….

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raigarh Wild Boar Hunting Case
Raigarh Wild Boar Hunting Case : रायगढ़ में जंगली सुअर का शिकार कर मांस बेचने की तैयारी, 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Wild Boar Hunting Case : बताया जा…

Ballot Box Theft and Chain Snatching
Ballot Box Theft and Chain Snatching : दुर्ग में मतपेटी चोरी और चेन लूट के मामलों का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

Ballot Box Theft and Chain Snatching : पुलिस…

Railway Officer Sexual Harassment Allegation
Railway Officer Sexual Harassment Allegation : बिलासपुर में रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी से यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप

Railway Officer Sexual Harassment Allegation : शिकायत को…

Surajpur Double Murder Case
Surajpur Double Murder Case : आरोपी ने जेल में हाथ काटकर जान देने की कोशिश की, पत्नी ने मांगी फांसी

Surajpur Double Murder Case  : सूरजपुर पुलिस के…

IRON THEFT Case Bhilai
IRON THEFT Case Bhilai : BSP लोहा चोरी के कथित काले कारोबार से बड़े-बड़े अफसरों को फायदा पहुंचाने का आरोप, जल्द दस्तावेजों के साथ खुलासा कर सकते हैं विधायक रिकेश सेन

रायपुर में एक बड़े अधिकारी के आलीशान होटल…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?