CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Godariwala Dham : मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदास राम की बरसी महोत्सव में की शिरकत

Godariwala Dham : मुख्यमंत्री साय ने गोदड़ीवाला धाम में संत बाबा हरदास राम की बरसी महोत्सव में की शिरकत

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
Godariwala Dham
Godariwala Dham

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल देर रात राजधानी रायपुर के देवपुरी स्थित (Godariwala Dham) गोदड़ीवाला धाम पहुंचे, जहाँ उन्होंने (Sant Baba Hardas Ram) संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की 34वीं बरसी महोत्सव में शामिल होकर संत परंपरा को नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने (Chhattisgarh CM) गोदड़ीवाला धाम में स्थापित संत गेला राम साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा – “यह मेरा परम सौभाग्य है कि मुझे (Anniversary Celebration) संत शिरोमणि बाबा हरदास राम साहिब जी की बरसी महोत्सव में शामिल होने का अवसर मिला। यहाँ देशभर से आए पूज्य संतों के दर्शन का लाभ मिल रहा है। मेरी कामना है कि छत्तीसगढ़ पर संतों का आशीर्वाद सदा बना रहे और घर-घर में खुशहाली एवं समृद्धि हो।”

मुख्यमंत्री ने बरसी महोत्सव में पधारे देशभर के संत-महात्माओं का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि (Raipur News) गोदड़ीवाला संत बाबा हरदास राम जी का संपूर्ण जीवन मानव सेवा, त्याग और समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनके चरण पड़ने से छत्तीसगढ़ की यह धरा धन्य हुई है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि धाम परिसर में समय-समय पर आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर, स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर संत बाबा हरदास राम जी की शिक्षाओं और आदर्शों का जीवंत उदाहरण हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बरसी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का उत्सव है।

संत समाज को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या का मायका और भगवान राम का ननिहाल है। उन्होंने कहा कि राजिम में भगवान राम और माता सीता द्वारा स्थापित कुलेश्वर महादेव आज भी विराजमान हैं। भगवान राम ने अपने 14 वर्षों के वनवास में से लगभग 10 वर्ष छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर व्यतीत किए। प्रदेशवासी भगवान राम को आज भी अपना भांजा मानते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार श्रद्धालुओं को भगवान राम के दर्शन कराने हेतु ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पिछले वर्ष 22 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने अयोध्या पहुंचकर श्रीरामलला के दर्शन किए।

बरसी महोत्सव में मुख्यमंत्री के साथ विधायक मोतीलाल साहू, विधायक पुरन्दर मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्द कुमार साहू, छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अनिल थौरानी, ललित जयसिंह, श्रीचंद सुंदरानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

नारायणपुर में 34 मवेशियों को तस्करों से छुड़ाया गया, चार गिरफ्तार
कोयला व्यवसायी के बेटे को धमकी, कार से टक्कर मारने की कोशिश — पुलिस जांच में जुटी
Climate Action Plan : जलवायु परिवर्तन के खिलाफ छत्तीसगढ़ की बड़ी तैयारी, पंचायत स्तर पर बनेगी कार्ययोजना
Guru Khushwant Saheb statement : महाकाल के दरबार से मंत्री का बड़ा संदेश…नक्सलवाद पर बोले– अब डर नहीं, सिर्फ विकास की बात
Worker Death Due to Negligence: बिना सेफ्टी इलेक्ट्रिक काम, करंट से युवक की मौत; तीन साल बाद दुकान संचालक पर केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Dantewada truck driver suicide case : सड़क हादसे के बाद दी जान, वीडियो में मारपीट और धमकी के लगाए आरोप

सीजी भास्कर, 13 जून। दंतेवाड़ा जिले में एक…

Chhattisgarh new medical colleges approval : स्वास्थ्य मंत्री बोले- अपील के बाद मिलेगी मंजूरी

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ के पांच नए…

Jal Jeevan Mission irregularities action : अनियमितता मिलने पर होगी एफआईआर

सीजी भास्कर, 13 जून। मुंगेली जिले में जल…

Giriraj Singh targets Congress in Raipur : गरीबी समझने गए थे युवराज, मोदी ने गरीबी को जिया

सीजी भास्कर, 13 जून। केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज…

Chhattisgarh Monsoon Update 2026 : मानसून की दस्तक के संकेत, अगले पांच दिन आंधी-बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

सीजी भास्कर, 13 जून। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून…

You Might Also Like

Abujhmad Malkhamb Team
खेलछत्तीसगढ़

चक्रधर समारोह-2025 में अबूझमाड़ के प्रसिद्ध मलखम्ब दल का होगा विशेष प्रदर्शन

26/08/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यसामाजिक

Supela police strict against warrants : 6 स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी शामिल

23/04/2026
अपराधछत्तीसगढ़

Korba Triple Murder Case: तंत्र-मंत्र की रात में स्क्रैप व्यापारी अशरफ मेमन समेत तीन की मौत

11/12/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

ब्राह्मण समाज पर आपत्तिजनक पोस्ट: जशपुर में रूपनारायण एक्का पर दर्ज हुआ पांचवां केस…

05/05/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?