CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » First Woman Agniveer Chhattisgarh : गरीबी को हराकर नौसेना की पहली महिला अग्निवीर बनीं हिषा, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

First Woman Agniveer Chhattisgarh : गरीबी को हराकर नौसेना की पहली महिला अग्निवीर बनीं हिषा, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा

By Newsdesk Admin
29/09/2025
Share
First Woman Agniveer Chhattisgarh
First Woman Agniveer Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 29 सितंबर। नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है और इस अवसर पर नारी शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है छत्तीसगढ़ (First Woman Agniveer Chhattisgarh) की बेटी हिषा बघेल ने। दुर्ग जिले के छोटे से गांव बोरीगारका की रहने वाली हिषा ने कठिन संघर्षों और आर्थिक तंगी को मात देकर भारतीय नौसेना में प्रदेश की पहली महिला अग्निवीर बनने का गौरव हासिल किया। आज वह केरल में आइएनएस विक्रमादित्य पर तैनात होकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रही हैं।

करीब दो हजार की आबादी वाले गांव में एक ऑटो चालक की बेटी के रूप में जन्मी हिषा के सामने (First Woman Agniveer Chhattisgarh) चुनौतियाँ ही चुनौतियाँ थीं। पिता कैंसर से जूझ रहे थे, घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन हिषा ने हार मानने की बजाय पढ़ाई और तैयारी में पूरी ताकत झोंक दी। 12वीं में उन्होंने 96% अंक प्राप्त किए और रोज सुबह चार बजे उठकर सेना में भर्ती की तैयारी शुरू कर दी। 2023 में ओडिशा के चिल्का में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे भारतीय नौसेना में शामिल हो गईं।

भाई का सहयोग बना संबल

हिषा की इस उपलब्धि के पीछे उनके भाई कोमल बघेल का भी अहम योगदान (First Woman Agniveer Chhattisgarh) है। खुद डिफेंस में नहीं जा पाए, लेकिन उन्होंने बहन को हर कदम पर प्रेरित किया। वहीं मंझली बहन दीक्षा डॉक्टर बनने का सपना देख रही हैं और उसकी तैयारी में जुटी हैं।

युवाओं की रोल मॉडल

हिषा के गांव लौटने के बाद बोरीगारका ही नहीं, आसपास के कई गांवों के युवाओं में भी डिफेंस की ओर रुझान बढ़ा है। कोमल बताते हैं कि कई लड़के-लड़कियां उनसे और हिषा से मार्गदर्शन मांगते हैं। कांकेर की नुपूर यादव को हिषा ने लगातार प्रोत्साहित किया, जिसका चयन एयरफोर्स में हुआ है।

आज हिषा न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश की बेटियों के लिए प्रेरणा हैं। उनकी कहानी साबित करती है कि संघर्ष, समर्पण और मजबूत इरादे हर बाधा को पार कर सकते हैं।

Revenge Killing in Korba : सुबह की बेइज्जती का दोपहर में खूनी बदला, सोते मजदूर की पीट-पीटकर हत्या
रायपुर में मामूली विवाद में हिंसा: जलजीरा नहीं देने पर युवक ने महिला से की मारपीट, 4 घायल..
Share Market Fraud : करोड़ों की ठगी का खुलासा, पति-पत्नी ने शेयर मार्केट के नाम पर लूटे पैसे, लग्जरी गाड़ियों और गहनों से भरे घर का पर्दाफाश
अब बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल, शिकायत होगी डायल 112 पर
CG Birth Death Certificate : छत्तीसगढ़ में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, अब पोर्टल से ही होगा जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Local Body Elections 2026
CG Local Body Elections 2026 : निकाय चुनाव की तैयारी तेज: वार्ड आरक्षण प्रक्रिया शुरू, नगरीय प्रशासन विभाग ने कलेक्टरों को जारी किए निर्देश

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित नगरीय…

BJP Strategy 
BJP Strategy  : मानसून सत्र से पहले विधायकों को मिला टास्क, विपक्ष के हर वार का जवाब तैयार

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : विधानसभा के मानसून…

Liquor Coal Scam  : शराब-कोल घोटाले की जांच में बड़ा अपडेट, EOW ने वैभव अग्रवाल से पूछे कई सवाल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : छत्तीसगढ़ में चर्चित…

Constable Suspended
Constable Suspended : 20 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में आरक्षक सस्पेंड

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : दुर्ग जिले के कुम्हारी…

DMF Development
DMF Development : करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, अस्पताल, ITI, स्कूल और पेयजल सुविधाओं को मिलेगा बड़ा संबल

सीजी भास्कर, 08 जुलाई : रायगढ़ जिले में जिला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?