CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CBI Investigation : सीबीआई चार्जशीट में साफ, विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या राजनीति नहीं, आपसी विवाद का नतीजा

CBI Investigation : सीबीआई चार्जशीट में साफ, विधायक ईश्वर साहू के पुत्र की हत्या राजनीति नहीं, आपसी विवाद का नतीजा

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
CBI Investigation
CBI Investigation

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले का चर्चित बिरनपुर (CBI Investigation) हत्याकांड राजनीतिक साजिश नहीं थी। यह तथ्य सीबीआई की चार्जशीट में सामने आया है। सीबीआई ने मामले में जांच पूरी कर कोर्ट में 18 आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी है। हत्याकांड में मारे गए भुवनेश्वर साहू के पिता व वर्तमान भाजपा विधायक ईश्वर साहू ने जिन लोगों पर आरोप लगाए थे, उनका कहीं भी जिक्र नहीं है।

बिरनपुर (CBI Investigation) हत्याकांड को लेकर उस समय जमकर राजनीति हुई थी। भाजपा ने 2023 के विधानसभा चुनाव में बेमेतरा जिले की साजा सीट से भुवनेश्वर के पिता ईश्वर साहू को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र चौबे को हराया था। खास बात यह रही कि ईश्वर साहू ने इससे पहले कभी राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाई थी।

आठ अप्रैल 2023 को बिरनपुर गांव में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था, जिसमें भुवनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। इस घटना को धार्मिक रंग देने की वजह से पूरे गांव में तनाव फैल गया था। कई घरों में आगजनी की गई थी। 10 अप्रैल को गांव के ही रहीम और उसके बेटे ईदुल मोहम्मद की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद प्रशासन ने गांव में दो सप्ताह तक कर्फ्यू लागू किया था।

स्थानीय पुलिस ने शुरुआती जांच में 12 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद चार्जशीट में छह और नाम जोड़े गए। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी गई थी। सीबीआई की चार्जशीट में साफ किया गया है कि यह (CBI Investigation) राजनीतिक साजिश का मामला नहीं था, बल्कि आपसी विवाद और तनाव के कारण यह घटनाएं घटीं।

चार्जशीट में इस बात का भी उल्लेख है कि विधायक ईश्वर साहू द्वारा लगाए गए राजनीतिक साजिश के आरोपों का कोई ठोस आधार नहीं मिला। सीबीआई ने यह निष्कर्ष निकाला कि मामला साम्प्रदायिक तनाव और व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा था। अब आगे कोर्ट इस (CBI Investigation) मामले पर सुनवाई करेगी।

अब छत्तीसगढ़ में 1 मई नहीं 25 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश, जनप्रतिनिधियों और पालकों की मांग पर आ गया आदेश
Sarangarh Bike Accident : होली की खुशियां मातम में बदली, सड़क हादसे में दो नाबालिगों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
बच्चों को राहत: भीषण गर्मी के कारण 20 अप्रैल से ही स्कूलों में छुट्टी घोषित,आदेश जारी
Chhattisgarh Stamp Duty Reduction : घर खरीदने वालों के लिए राहत, छत्तीसगढ़ में 12% उपकर खत्म, विधानसभा में पास हुआ बड़ा बिल
होटल, हलफनामा और हसीनाएं… अमीरों से दोस्ती, फिर रेप की धमकी और करोड़ों की वसूली, ठगी की इनसाइड स्टोरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह
Opium Case : भाजपा नेता की जमानत खारिज, जब्त मादक पदार्थ की मात्रा बनी वजह

दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में अवैध अफीम…

Dhamtari Bike Accident
Dhamtari Bike Accident : हेलमेट उतारने के बाद ट्रेलर की चपेट में आई बाइक राइडर युवती की मौत

Dhamtari Bike Accident : स्थानीय स्तर पर इन…

Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप
Kanwar Yatri Death : दुर्ग के कांवड़िये की सुल्तानगंज में हार्ट अटैक से मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

बाबा बैद्यनाथ धाम की धार्मिक यात्रा पर निकले…

ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई
ED Raid in Rajnandgaon : नाहटा ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की बड़ी छापेमारी, तीन जगह एक साथ कार्रवाई

ईडी की छापेमारी (ED Raid Rajnandgaon)  की कार्रवाई…

Durg Auto Registration
Durg Auto Registration : ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का होगा अनिवार्य रजिस्ट्रेशन, QR कोड से मिलेगी पहचान

Durg Auto Registration : पुलिस का कहना है…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?