CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें

Wolf Attack Incident : खेत की रखवाली कर रहे बुजुर्ग दंपती पर भेड़ियों का हमला, क्षत-विक्षत मिली लाशें

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Wolf Attack Incident
Wolf Attack Incident

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। रात का सन्नाटा और खेत की रखवाली में जुटा एक दंपती। लेकिन सुबह का सूरज कुछ ऐसा मंजर लेकर आया जिसे देखकर गांव कांप उठा। झोपड़ी से कुछ दूरी पर खून से सने शव (Wolf Attack Incident) पड़े थे और पास ही पगचिह्न मौत की कहानी कह रहे थे।

गांव में खौफ का माहौल है। लोग एक-दूसरे से सवाल कर रहे हैं कि आखिर कब तक यह जानलेवा (Wolf Attack Incident) सिलसिला जारी रहेगा। बीते कुछ महीनों से बार-बार हो रही घटनाओं ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है।

यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के कैसरगंज क्षेत्र के मंझारा तौकली गांव में हुई। खेत (Wolf Attack Incident) की रखवाली कर रहे 80 वर्षीय खेदन और उनकी पत्नी मनकिया पर सोमवार रात भेड़ियों के झुंड ने हमला कर दिया। सुबह देर तक दंपती घर नहीं लौटे तो परिजन खेत पहुंचे। खोजबीन के दौरान दोनों के शव झोपड़ी से कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में पड़े मिले। उनके शरीर के कई अंग भेड़िये नोच ले गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण (Wolf Attack Incident) आक्रोशित हो गए। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी और एसडीओ की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और वनकर्मियों को लाठी-डंडों से खदेड़ दिया। बाद में एएसपी सिटी रामानंद कुशवाहा, सीओ कैसरगंज और एसडीएम अखिलेश कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया।

पिछले दिनों भी भेड़ियों (Wolf Attack Incident) के हमलों में चार बच्चों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं। गंधू झाला, भिरगूपुरवा, प्यारेपुरवा और बाबा पटाव क्षेत्र में कई ग्रामीण हमलों की चपेट में आ चुके हैं। बीते साल 2024 में 50 से अधिक लोग घायल हुए थे और 11 की मौत हुई थी। इस साल अब तक 24 लोग घायल हो चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी और भेड़ियों को मारने के आदेश भी दिए थे।

Naxalite Leadership Change: देवजी बने सेंट्रल कमेटी प्रमुख, हिड़मा संभाल सकता है मिलिट्री कमांड
Gariaband Bus Overloading Action : बस ऑपरेटरों पर शिकंजा, ओवरलोडिंग पर 22,100 का चालान
छत्तीसगढ़: आज से 10वीं बोर्ड परीक्षा शुरू, प्रदेशभर में 3.38 लाख परीक्षार्थी, सख्त चेकिंग के बाद मिली एग्जाम सेंटर में एंट्री..
CGMFED And TRIFED Support : जशपुर की उरांव जनजाति का कमाल, खेती-मजदूरी छोड़ अब बने उद्यमी, सालाना कमाई 23 लाख के पार!
घर के बाहर सूख रहे कपड़े चोरी करते 3 बाईक सवारों का देखिए विडियो, गमछा लपेट करी वारदात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Main Wapas Aaunga Opening Day Collection : पहले दिन 4.5 करोड़ तक की कमाई का अनुमान

सीजी भास्कर, 12 जून। सिनेमाघरों में इन दिनों…

250 MBBS Seats Stalled in Chhattisgarh : 5 नए सरकारी मेडिकल-कॉलेजों को NMC की मंजूरी नहीं, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैकल्टी की कमी बनी बड़ी वजह

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5…

Marriage Promise Exploitation Case Kondagaon : गर्भपात कराने का आरोप, 10 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 12 जून। कोंडागांव जिले की बयानार…

Liquor Overrating Action Chhattisgarh : 4 सस्पेंड, 8 को नोटिस, वायरल हुई संघ की चैट

सीजी भास्कर, 12 जून। छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों…

Ramanujnagar Bike Collision : एक की मौत, एक गंभीर घायल

सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर…

You Might Also Like

Raipur Murder Case
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Murder Case : बाइक पर साथ चलने से इनकार पर युवक ने दो भाइयों पर किया हमला, बड़े भाई की मौत, आरोपी गिरफ्तार

03/11/2025
अजब-गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

विधवा, तलाकशुदा या अकेली….! अकेलेपन की बात कह कर दूल्हों ने सरकार से रखी अनोखी मांग, अधिकारी हैरान…..

12/05/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

Bhilai Hospital Safety Probe: रिहायशी इलाके में चल रहे ऑक्सीजन प्लांट की जांच के आदेश, 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी

21/02/2026
Leopard Death in Wildlife Sanctuary
छत्तीसगढ़

Leopard Death in Wildlife Sanctuary : भैरमगढ़ अभयारण्य में तेंदुए का शव मिलने से मचा हड़कंप

29/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?