CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Double Murder : दशहरे की रात दो लाशें और खून से सना घर…सास-दामाद की गला घोंटकर हत्या, बेटी ICU में

Double Murder : दशहरे की रात दो लाशें और खून से सना घर…सास-दामाद की गला घोंटकर हत्या, बेटी ICU में

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Double Murder
Double Murder

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दशहरे के दिन सनसनीखेज (Double Murder) का मामला सामने आया है। ग्राम रायकेरा में गुरुवार (2 अक्टूबर) को सास और दामाद की हत्या कर दी गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल मिली। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।

मृतकों की पहचान बुजुर्ग महिला सुकमेत सिदार (80) और उनके दामाद लक्ष्मण सिदार (60) के रूप में हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि होगी। घटना में सुकमेत की बेटी गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए टिंगनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। शुरुआती संदेह के आधार पर मृतक लक्ष्मण सिदार के बेटे और एक पड़ोसी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मुआवजे के विवाद से जुड़ा शक

मृतक लक्ष्मण सिदार शादी के बाद से ससुराल में ही रह रहा था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। घटना की मुख्य वजह जमीन मुआवजा राशि को माना जा रहा है। हाल ही में सुकमेत सिदार को एनटीपीसी से मुआवजा राशि मिली थी। इसी राशि को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था और उसी विवाद से इस (Double Murder) को जोड़कर देखा जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने परिवार के तीन सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। अधिकारियों का कहना है कि हर एंगल से मामले की जांच जारी है और जल्द ही इस (Double Murder) की सच्चाई सामने आ जाएगी। गांव में वारदात के बाद से दहशत का माहौल है। लोग इस घटना को दशहरे के दिन हुई एक बड़ी वारदात (Double Murder) मान रहे हैं, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया है।

Abujhmad Road Construction : सरकार सोई तो गांव जागा! ग्रामीणों ने अपने हाथों से बनाई 12 किलोमीटर सड़क
गरियाबंद-कोरबा समेत 6 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट:27 जिलों में बिजली गिरने की चेतावनी..
UPSC IFS Topper Sushmita Singh : भिलाई की बेटी सुष्मिता सिंह बनीं भारतीय वन सेवा अधिकारी
Janpad Vice President Firing Case : नीतेश सिंह पर हमले के फरार आरोपी नागेंद्र–टाकेश्वर पर 5-5 हजार का इनाम
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा से फिर पूछताछ करेगी ACB-EOW, मिला 7 दिन का रिमांड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ
Batwara 1947 X Review :  शुरुआत धीमी, सेकंड हाफ ने जीता दिल, सनी देओल की एक्टिंग की फैंस ने की तारीफ

सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बंटवारा 1947’ (Batwara 1947)…

Bemetara CHO Protest
Bemetara CHO Protest : CMHO को हटाने की मांग, 18 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय का घेराव

बेमेतरा में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (Bemetara…

Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव
Saudi Arabia Tension : हूतियों का अरामको आयल प्लांट पर ड्रोन हमले का दावा, फिर बढ़ा तनाव

यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के…

Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द
Savarkar Defamation Case :  राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, लखनऊ कोर्ट का समन रद्द

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल…

CGMSC Supreme Court
CGMSC Supreme Court : CGMSC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, हाईकोर्ट का 1 लाख रुपये जुर्माना आदेश रद्द

छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन यानी CGMSC को टेंडर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?