CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Viral Video : नशेड़ी ने दो युवकों को आधे घंटे बेल्ट से पीटा, दशहरे पर गूंजती रही चीखें, लोग बनाते रहे वीडियो

Viral Video : नशेड़ी ने दो युवकों को आधे घंटे बेल्ट से पीटा, दशहरे पर गूंजती रही चीखें, लोग बनाते रहे वीडियो

By Newsdesk Admin
03/10/2025
Share
Viral Video
Viral Video

सीजी भास्कर, 03 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दशहरे के दिन एक युवक ने दो युवकों की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना खरमोरा स्थित अटल आवास के पास हुई। नशे की हालत में आरोपी करीब आधे घंटे तक दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर मारता रहा। इस घटना का वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

वायरल फुटेज में आरोपी युवक पीड़ितों को बेल्ट से मारते हुए दिख रहा है और इस दौरान वह ‘भगवा राज जिंदाबाद’ के नारे लगाता नजर आता है। पीड़ित युवक लगातार खुद को बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन आसपास खड़े लोग मदद करने के बजाय वीडियो बनाते रहे, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर डाल दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट करने वाला युवक नशे में था और उनसे पैसों की मांग कर रहा था। पैसे नहीं देने पर उसने हमला (Viral Video) कर दिया।

पीटता रहा नशेड़ी, लगाते रहे गुहार

पीड़ितों में चंदन महराना (23) रामनगर निवासी और राज कुमार अमलइया पारा का रहने वाला है। पिटाई के दौरान दोनों युवक हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाते रहे। उन्होंने आरोपी से कहा कि उनकी मां बीमार हैं और वे दशहरे पर घर जाना चाहते हैं। लेकिन आरोपी ने न केवल उनकी बात अनसुनी की बल्कि उनका खाना भी नीचे फेंक दिया। वीडियो (Viral Video) में दिख रहा है कि आरोपी ने इस बीच अपने बॉस को वीडियो कॉल भी किया, जहां पीड़ित युवक माफी मांगते नजर आए।

बचाने के बजाय लोग बनाते रहे वीडियो

बताया गया कि आरोपी विशाल दास खरमोरा अटल आवास में रहता है और आदतन अपराधी है। वह कई बार जेल जा चुका है। इलाके के लोग बताते हैं कि अटल आवास में नशेड़ियों की मारपीट की यह कोई पहली घटना (Viral Video) नहीं है। इससे पहले भी यहां कई बार ऐसी वारदातें हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अटल आवास के कई घर असामाजिक तत्वों के कब्जे में हैं, जिससे क्षेत्र में लगातार तनाव बना रहता है।

NSS ETI Training Program : सरकारी खजाने के ‘गुरु’ ने सिखाए PFMS के दांव-पेंच
Chhattisgarh Local Holiday 2026: छत्तीसगढ़ में 3 दिन का अवकाश घोषित, इन जिलों के कलेक्टरों ने जारी किए आदेश
जांजगीर-चांपा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का आरोप, MP की महिला समेत 4 गिरफ्तार..
Phoolbasan Yadav kidnapping case : कांग्रेस ने गृहमंत्री से मांगा इस्तीफा, सुशील आनंद शुक्ला का हमला
Early Motherhood Challenge : पहाड़ी कोरवा समाज में ढुकू प्रथा पर बढ़ी चिंता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल
Passenger Bus Accident : दंतेवाड़ा में तेज रफ्तार यात्री बस पलटी, 5 यात्री घायल

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक यात्री बस…

Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद
Love Murder Case : दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या, शव जलाने वाली प्रेमिका को उम्रकैद

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में प्रेम प्रसंग (Love…

Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट
Bilaspur Hotel Death : होटल के कमरे में फंदे पर मिला युवक का शव, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट

बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित एक होटल…

Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव
Model Village Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के हर जिले में विकसित होंगे आदर्श गांव

छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, हादसों में 3 युवकों की मौत!

Chhattisgarh Heavy Rain Alert: प्रशासन ने लोगों से…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?