CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Telangana Tribal Human Trafficking : तेलंगाना में बंधक बनाए गए आदिवासी युवक, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

Telangana Tribal Human Trafficking : तेलंगाना में बंधक बनाए गए आदिवासी युवक, परिजनों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

By Newsdesk Admin
04/10/2025
Share
Telangana Tribal Human Trafficking
Telangana Tribal Human Trafficking

सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से एक गंभीर मानव तस्करी (Telangana Tribal Human Trafficking) का मामला सामने आया है, जिसमें ग्राम मिर्मिंडा और तोरण्डड़ी के चार आदिवासी युवकों को रोजगार का झांसा देकर तेलंगाना राज्य के मिश्रा क्षेत्र में एक निजी बोरवेल कंपनी में बंधक बनाकर जबरन काम कराने का आरोप है।

पीड़ित युवकों के परिजन 3 अक्टूबर को जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से युवकों की सुरक्षित रिहाई (Telangana Tribal Human Trafficking) की मांग की। परिजनों ने बताया कि गोपी देवांगन, निवासी ग्राम उरमाल, ब्लाक देवभोग, जिला गरियाबंद, 22 अगस्त को चार युवकों को यह कहकर तेलंगाना ले गया कि उन्हें 15,000 वेतन और मुफ्त खाना-रहना मिलेगा। लेकिन वहां पहुंचते ही युवकों को स्टार बोरवेल कंपनी में काम पर लगा दिया गया और उनके साथ मारपीट कर बंधक बना लिया गया।

युवकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए और उन्हें छह महीने तक काम (Telangana Tribal Human Trafficking) करने के लिए मजबूर किया गया। 17-18 सितंबर को चंदुराम मरकाम ने किसी तरह अपने पिता संग्राम मरकाम को सूचना दी कि वे चारों एक कमरे में बंद हैं और उन्हें बहुत यातना दी जा रही है। यह सूचना मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण तेलंगाना पहुंचे।

रिहाई के बदले मांगे 1.80 लााख (Telangana Tribal Human Trafficking)

29 सितंबर को ठेकेदार ने प्रत्येक युवक की रिहाई के बदले 1,80,000 की मांग की। कई प्रयासों और पैसों की व्यवस्था करने के बाद ₹35,000 नगद व ऑनलाइन भुगतान कर दो युवकों – सनातराम नेताम और चंद्रशेखर मरकाम – को छुड़ाया जा सका। जबकि परमेश्वर राठौर और भोजराज यादव अब भी बंधक हैं। साथ ही युवकों को झांसा देकर ले जाने वाला गोपी देवांगन भी ठेकेदार द्वारा वहीं रोक लिया गया है।

कोंडागांव जिले के मकरी ब्लाक के पीड़ित परिजनों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शेष युवकों की तुरंत रिहाई कराई जाए और इस मानव तस्करी में शामिल ठेकेदार और दलालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवारों ने छत्तीसगढ़ महतारी की चरण वंदना कर प्रार्थना की कि सभी युवक सुरक्षित घर लौट आएं। (Telangana Tribal Human Trafficking) विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना सिर्फ एक आपराधिक कृत्य नहीं बल्कि समाज के लिए चेतावनी है कि बेरोजगारी और गरीबी का फायदा उठाकर आदिवासी समुदाय के युवाओं को शोषण का शिकार बनाया जा रहा है। यदि समय रहते इस तरह के नेटवर्क पर अंकुश नहीं लगाया गया तो स्थिति और भयावह हो सकती है।

सात-आठ लोगों ने युवक को पकड़कर सीने व सिर में गोली मारी, फिर पत्थर से कुचला सिर..
Firing Incident : राइफल लेकर ससुराल पहुंचा जवान, चाचा ससुर और लड़की पर चलाई ताबड़तोड़ गोली, मौत
आईजी ने पांच ASI सहित 25 पुलिस कर्मियों का किया ट्रांसफर, देखिए सूची
10 हजार की लालच में नवजात को फेंकने तैयार हो गई नर्स, डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने खुद को बताया भाजपा नेता, डॉक्टर नर्स सहित नवजात की नानी गिरफ्तार
Gold Price Crash India : सोना ₹2,500 और चांदी ₹6,800 से ज्यादा टूटी, खरीददारों के लिए सुनहरा मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?