CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Mudra Loan Success Story : मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, प्रीति बनीं ‘लखपति दीदी, सालाना 2.5 लाख की आमदनी से महिलाओं के लिए बनी मिसाल

PM Mudra Loan Success Story : मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, प्रीति बनीं ‘लखपति दीदी, सालाना 2.5 लाख की आमदनी से महिलाओं के लिए बनी मिसाल

By Newsdesk Admin
14/10/2025
Share
PM Mudra Loan Success Story
PM Mudra Loan Success Story

सीजी भास्कर, 14 अक्टूबर। जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के ग्राम बुढाडांड की रहने वाली प्रीति गुप्ता ने यह साबित कर दिया कि आत्मविश्वास और मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है। उन्होंने (PM Mudra Loan Success Story) के तहत 1 लाख रुपए का मुद्रा लोन लेकर अपने छोटे से व्यवसाय की शुरुआत की और आज “लखपति दीदी” के रूप में पहचान बना चुकी हैं।

लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से मिली सफलता की राह

लक्ष्मी स्व-सहायता समूह से जुड़ी प्रीति ने बताया कि जब उन्हें मुद्रा लोन की सहायता मिली, तब उन्होंने “दुर्गा श्रृंगार और किराना दुकान” की नींव रखी। शुरुआत में वह छोटे स्तर पर कार्य कर रही थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने ग्राहकों की जरूरतों को समझकर दुकान का विस्तार किया। आज उनकी दुकान गांव की प्रमुख दुकानों में शुमार है, जहां (PM Mudra Loan Success Story) के जरिये सौंदर्य प्रसाधन से लेकर हर घरेलू जरूरत का सामान उपलब्ध है। प्रीति कहती हैं “मुद्रा लोन ने मेरे सपनों को नया रास्ता दिया। अब मैं अपनी मेहनत से सालाना लगभग 2.50 लाख रुपये तक की आमदनी कर रही हूँ।” उन्होंने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे उनका आत्मविश्वास, परिश्रम और बिहान योजना का सहयोग है।

अब अन्य महिलाओं को दे रहीं प्रेरणा

प्रीति गुप्ता ने बताया कि पहले वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं थीं, लेकिन (PM Mudra Loan Success Story) ने उन्हें आत्मविश्वास दिया। उन्होंने कहा कि आज मैं खुद अपने परिवार की जिम्मेदारी संभाल रही हूँ और अपने गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही हूं। अब प्रीति की दुकान “बुढाडांड” गांव की आर्थिक गतिविधियों का केंद्र बन चुकी है। ग्रामीण महिलाएं अक्सर उनसे व्यापार और स्वयं सहायता समूहों में जुड़ने की सलाह लेती हैं।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की बड़ी पहल

प्रीति ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण प्रयासों से आज ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहान योजना और मुद्रा लोन ने मुझे अपने पैरों पर खड़ा होने का अवसर दिया। उनकी यह (PM Mudra Loan Success Story) अब पूरे जिले में महिला उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है। प्रीति गुप्ता जैसी महिलाओं की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि सरकारी योजनाएं तभी प्रभावी होती हैं, जब उनमें जनता की मेहनत और विश्वास जुड़ जाता है। अब उनका लक्ष्य है कि वे अन्य गांवों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाने में मदद करें।

Rural Garbage Cafe : प्लास्टिक कचरे से भरे पेट, ग्रामीण गार्बेज कैफे का नवाचार
Chhattisgarh Ghar Wapsi 2025: कबीरधाम में 125 आदिवासियों ने अपनाया हिंदू धर्म, महिला नेता ने धोए चरण
Teacher Rationalization In CG : छत्तीसगढ़ शिक्षा सुधार…! युक्तियुक्तकरण से बदलेगी स्कूलों की तस्वीर
रायगढ़ में पढ़ने आई छात्रा के साथ दुष्कर्म:शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध, वादे से मुकरा प्रेमी, आरोपी गिरफ्तार…
झाड़फूंक के बहाने विधवा महिला से दुष्कर्म:बिलाईगढ़ में चेचक के इलाज के लिए गई; बैगा ने अकेला पाकर किया रेप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

Train Theft Raigarh
Train Theft Raigarh : रायगढ़ में LTT एक्सप्रेस से महिला का हैंडपर्स चोरी, 49 हजार के कैश-जेवर ले उड़ा चोर

मुंबई LTT एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर…

BA Student Death
BA Student Death : BA छात्रा की मौत के मामले में NSUI नेता गिरफ्तार, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

19 वर्षीय BA फर्स्ट ईयर की छात्रा की…

Korba Medical College
Raipur Dilapidated Buildings : रायपुर में 100+ जर्जर मकानों से खतरा, भाठागांव में सबसे ज्यादा 36 भवन

शहर में 100 से ज्यादा जर्जर भवन हादसे…

Ahivara Panthi Mahasamgam
Ahivara Panthi Mahasamgam : अहिवारा में गूंजेगी 200 मांदर की थाप, एक साथ थिरकेंगे 3000 पंथी नर्तक

छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और पंथी नृत्य को समर्पित…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?