CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ravana Effigy Incident : पैर छूने का बहाना कर फूंक दिया रावण का पुतला, दो लोगों पर एफआईआर

Ravana Effigy Incident : पैर छूने का बहाना कर फूंक दिया रावण का पुतला, दो लोगों पर एफआईआर

By Newsdesk Admin 05/10/2025
Share
Ravana Effigy Incident
Ravana Effigy Incident

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। दशहरा आयोजन के दौरान अचानक उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब रावण दहन की तैयारी चल रही थी और भीड़ में से एक युवक ने अप्रत्याशित हरकत कर दी। घटना को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने विरोध जताया तो मामला गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गया। समिति अध्यक्ष की शिकायत पर पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। विवाद के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की (Ravana Effigy Incident)।

यह प्रकरण जशपुर जिले के कुनकुरी नगर (Ravana Effigy Incident) का है। यहां 2 अक्टूबर की शाम खेल मैदान में दशहरा का आयोजन किया गया था। सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे। करीब साढ़े 7 बजे रावण दहन की तैयारी चल रही थी और आयोजन समिति के पदाधिकारी पुतले के पास बैरिकेटिंग के अंदर खड़े थे।

पैर छूने के बहाने आग

इसी बीच आरोपी पंकज अग्रवाल बैरिकेटिंग के भीतर जाने लगा। जब उसे रोका गया तो उसने कहा कि वह केवल रावण के पुतले का पैर छूकर लौट आएगा। समिति के पदाधिकारियों ने उसे अनुमति दी, लेकिन आरोप है कि पैर छूने के बहाने उसने लाईटर से पुतले को आग लगा दी (Ravana Effigy Incident)। इसके बाद समिति अध्यक्ष दीपक हेड़ा और अन्य पदाधिकारियों ने कड़ा विरोध जताया तो आरोपी पंकज ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर पंकज का भाई नीरज अग्रवाल भी मौके पर पहुंचा और वह भी मारपीट व धमकी देने लगा। इस पर शिकायत दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(2), 300, 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया (Ravana Effigy Incident)।

आरोपियों के पिता का पक्ष

आरोपियों के पिता मुरारी अग्रवाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उनका कहना है कि दोनों बेटों पर झूठा केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि वे हर साल नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में चंदा देते हैं और धार्मिक आयोजनों में सहयोग करते हैं, ऐसे में यह आरोप पूरी तरह निराधार है।

You Might Also Like

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

Bhavna Bohra Assembly Question : भावना बोहरा ने सदन में उठाया खिलाड़ियों-शिक्षकों समेत अतिक्रमण और यातायात का मुद्दा

High Court Rape Case Verdict: 20 साल पुराने मामले में आरोपी बरी, अदालत ने कहा—सहमति से बने संबंध को हर हाल में दुष्कर्म नहीं माना जा सकता

Newsdesk Admin 05/10/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Stock Market Crash: पश्चिम एशिया तनाव से बाजार में घबराहट, खुलते ही निवेशकों के करीब 5 लाख करोड़ रुपये साफ

Stock Market Crash : पश्चिम एशिया में बढ़ते…

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

Egg Export Crisis : मध्य पूर्व में बढ़ते…

CG Teachers Promotion Process
CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

सीजी भास्कर, 12 मार्च। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शिक्षा…

Lemon Fenugreek Water Benefits
Lemon Fenugreek Water Benefits : रोज नींबू-मेथी का पानी पीने से क्या होता है? जानिए इस देसी ड्रिंक के जबरदस्त फायदे

सीजी भास्कर, 12 मार्च। स्वास्थ्य के लिए प्राकृतिक…

Petrol Diesel LPG Supply Sommittee
Petrol Diesel LPG Supply Sommittee : पेट्रोल-डीजल और एलपीजी आपूर्ति पर केंद्र का बड़ा फैसला, अमित शाह की अध्यक्षता में बनी हाई-लेवल कमिटी

सीजी भास्कर, 12 मार्च। देश में पेट्रोल, डीजल…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Egg Export Crisis: ईरान युद्ध की आंच भारत के अंडा कारोबार तक, निर्यात रुकने से बाजार में कीमतें धड़ाम

12/03/2026
CG Teachers Promotion Process
छत्तीसगढ़

CG Teachers Promotion Process : शिक्षा संभाग में शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू, 27 मार्च को होगी डीपीसी बैठक

12/03/2026
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Gulf Tension: बसरा पोर्ट के पास तेल टैंकरों पर हमला, खाड़ी में बढ़ता संकट और वैश्विक बाजार पर असर

12/03/2026
Bhavna Bohra Assembly Question
छत्तीसगढ़

Bhavna Bohra Assembly Question : भावना बोहरा ने सदन में उठाया खिलाड़ियों-शिक्षकों समेत अतिक्रमण और यातायात का मुद्दा

12/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?