CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cyber Fraud Raipur Police : ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से 4 बड़े साइबर ठग गिरफ्तार, चीनी नेटवर्क से लिंक का खुलासा

Cyber Fraud Raipur Police : ओडिशा, गुजरात, बिलासपुर और रायपुर से 4 बड़े साइबर ठग गिरफ्तार, चीनी नेटवर्क से लिंक का खुलासा

By Newsdesk Admin
05/10/2025
Share
Cyber Fraud Raipur Police
Cyber Fraud Raipur Police

सीजी भास्कर, 5 अक्टूबर। रायपुर रेंज पुलिस को ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने देशभर में फैले म्यूल बैंक अकाउंट घोटाले का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के पास से 50 मोबाइल, 10 डेस्कटॉप कंप्यूटर, कई सिम कार्ड और 60 बैंक अकाउंट किट बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने देश के 500 से अधिक बैंक खातों के जरिए करोड़ों रुपये की ऑनलाइन ठगी की है।

चीनी नेटवर्क से जुड़ा था ठगी का जाल

जांच में खुलासा हुआ कि पकड़े गए आरोपी भारत में म्यूल बैंक अकाउंट खोलते थे, जिनका संचालन चीन के नागरिकों द्वारा APK एप्लिकेशन के माध्यम से किया जाता था। इन खातों का उपयोग मनी लॉन्ड्रिंग और ऑनलाइन ठगी (Cyber Fraud Raipur Police) के लिए किया जाता था। रकम आने के बाद आरोपी अपने हिस्से का कमीशन रखते और बाकी राशि विदेशी नेटवर्क तक पहुंचा दी जाती।

मैट्रिमोनियल साइट्स से ठगी

आरोपियों ने लोगों को फंसाने के लिए फर्जी मैट्रिमोनियल वेबसाइट बनाई थीं
🔹 www.erishtaa.com

🔹 www.jeevanjodi.com

🔹 www.royalrishtey.com

इन साइट्स पर नकली प्रोफाइल बनाकर लोगों को भरोसे में लिया जाता और फिर बैंक डिटेल्स निकालकर ठगी (Cyber Fraud Raipur Police) की जाती।

फर्जी दफ्तरों में पुलिस की रेड

रायपुर के गोल चौक डगनिया स्थित “जीवन जोड़ी” और “रॉयल रिश्ते” नाम से चल रहे ऑफिस तथा कटोरा तालाब इलाके में बने “ई रिश्ता” नामक फर्जी कार्यालयों पर पुलिस ने छापा मारा। यहां से भारी मात्रा में डिजिटल सबूत, रिकॉर्ड और डेटा बरामद हुए। मोबाइल डेटा विश्लेषण से कई राज्यों में फैले साइबर नेटवर्क का खुलासा हुआ है।

पुलिस की कार्रवाई और न्यायिक अभिरक्षा

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देशन में म्यूल अकाउंट धारकों और ब्रोकरों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। रेंज साइबर थाना रायपुर ने दो प्रमुख मामले दर्ज किए —
थाना डी.डी. नगर में HDFC बैंक के 79 खातों से जुड़ा मामला
थाना आजाद चौक में साउथ इंडियन बैंक के 17 खातों का मामला
दोनों में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4), 317(5), 111, 3(5) के तहत अपराध दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी

गजसिंघ सुना (बलांगीर, ओडिशा)

भिखु सचदेव (द्वारका, गुजरात)

साहिल कौशिक (बिलासपुर)

हर्षित शर्मा (रायपुर)

आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच (Cyber Fraud Raipur Police) में और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।

Burial Dispute : नारायणपुर में शव दफनाने को लेकर फिर भड़का विवाद, ग्रामीणों ने परंपरागत अंतिम संस्कार की उठाई मांग
Pramotion in SAIL : स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के 15 CGM पदोन्नत हो ईडी बने
Youth arrested for spreading terror : वैशाली नगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, देखिए विडियो
मनेश नरेटी की नक्सलियों ने की हत्या, तिरंगा फहराने की मिली सजा
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surya Kumar Statue
Surya Kumar Statue : फसल बेचकर बनाया चहेते क्रिकेटर का पुतला, 1300 किलोमीटर दूर पहुंचा किसान, सूर्यकुमार ने खुद बुलाकर दिया धन्यवाद

क्रिकेट के प्रति जुनून कई बार इंसान को…

Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश
Vishwakarma Jayanti 2026 : मुख्यमंत्री साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा, श्रम और कौशल के सम्मान का दिया संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती (Vishwakarma…

Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू
Kanker Bear Sighting : हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पेड़ पर आराम करता दिखा भालू

25 साल में बदली जीपीएम की खेती की…

GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर
GPM Irrigation Capacity : 25 साल में बदली जीपीएम की खेती की तस्वीर, सिंचाई क्षमता 4,458 से बढ़कर 25,936 हेक्टेयर

जिले में सिंचाई क्षमता (GPM Irrigation Capacity) 4,458…

Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश
Kawardha Child Rights : बैगा अंचल में बच्चों से सीधा संवाद, आश्रम-छात्रावासों की कमियों पर डॉ. वर्णिका शर्मा ने दिए सुधार के निर्देश

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?