CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lawyer Suspension : सीजेआइ पर जूता फेंकने वाले वकील पर बड़ा एक्शन, किसी अदालत में वकालत करने से लगी रोक

Lawyer Suspension : सीजेआइ पर जूता फेंकने वाले वकील पर बड़ा एक्शन, किसी अदालत में वकालत करने से लगी रोक

By Newsdesk Admin
06/10/2025
Share
Lawyer Suspension
Lawyer Suspension

सीजी भास्कर, 6 अक्टूबर। प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई पर जूता फेंकने के प्रयास की घटना को बार काउंसिल आफ इंडिया (बीसीआइ) ने गंभीरता से लिया है। काउंसिल के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा ने आरोपित (Lawyer Suspension) वकील राकेश किशोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित करके कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है।

निलंबन की अवधि में वकील (Lawyer Suspension) राकेश किशोर देश की किसी भी अदालत या ट्रिब्युनल में वकील के तौर पर पेश नहीं हो सकते। 15 दिन में कारण बताओ नोटिस का जवाब मांगा गया है जिसमें उन्हें बताना होगा कि क्यों न इस आदेश को जारी रखा जाए। काउंसिल ने कहा है कि राकेश किशोर के विरुद्ध कानून के मुताबिक अनुशासनात्मक (Lawyer Suspension) कार्रवाई भी होगी।

बीसीआइ ने दिल्ली बार काउंसिल से कहा है कि वह आरोपित (Lawyer Suspension) वकील के निलंबन की बात अपडेट करे। सुप्रीम कोर्ट और सभी हाई कोर्टों व ट्रिब्युनलों को यह आदेश भेजा जाएगा ताकि उन्हें पता रहे कि वकील राकेश किशोर निलंबित कर दिए गए हैं और किसी कोर्ट में वकील के तौर पर पेश नहीं हो सकते।

काउंसिल ने कहा है कि राकेश किशोर का आचरण अदालत की गरिमा के विरुद्ध और नियमों का उल्लंघन करने वाला है। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आन रिकार्ड एसोसिएशन ने भी प्रस्ताव जारी कर सीजेआइ पर जूता उछालने की घटना की निंदा की है।

सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने घटना को स्तब्ध करने वाली बताते हुए कहा कि बार और बेंच न्याय प्रणाली के दो स्तंभ हैं। दोनों एक दूसरे का सम्मान करते हैं। जो भी बार बेंच के इस पवित्र बांड को कमजोर करने की कोशिश करता है, वह सिर्फ इस संस्था को ही नहीं बल्कि देश के न्यायिक ताने-बाने को भी नुकसान पहुंचाता है। सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट आन रिकार्ड एसोसिएशन ने कोर्ट से अनुरोध किया है कि वह इस घटना पर स्वत: संज्ञान लेते हुए न्यायालय की अवमानना की (Lawyer Suspension) कार्रवाई शुरू करे।

सालिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, “प्रधान न्यायाधीश की अदालत में यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इसकी निंदा की जानी चाहिए। यह इंटरनेट मीडिया में गलत सूचना का परिणाम है। यह वास्तव में उत्साहजनक है कि प्रधान न्यायाधीश ने उदारता के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की। मैं केवल यही आशा करता हूं कि इस उदारता को अन्य लोग संस्था की कमजोरी के रूप में न देखें।”

शिव भक्तों के लिए खुशखबरी, फिर से शुरू होगी कैलाश मानसरोवर की यात्रा, भारत और चीन के विशेष प्रतिनिधियों के बीच चर्चा के बाद घोषणा
“Child Malnutrition in Maharashtra” : मेलघाट में 65 बच्चों की भूख से मौत — बॉम्बे हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा, आखिर जिम्मेदार कौन?
OPS को लेकर खुशखबरी : पुरानी पेंशन योजना फिर हो सकती है बहाल , प्रधानमंत्री मोदी के साथ होगी कर्मचारी यूनियनों की बैठक
पहलगाम हमले में मार गए शुभम के परिवार से मिले असम के मंत्री, पत्नी ऐशान्या को दिया 5 लाख का चेक
Gariaband Bride Death Case: शादी के 13 दिन बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

District Hospital
District Hospital : ओटी में चींटियों का कब्जा, जिला अस्पताल में C-Section रुका

ऑपरेशन थिएटर में बड़ी संख्या में चींटियां मिलने…

Theft CCTV
Theft CCTV: भीख मांगने के बहाने घरों में घुस रहे चोर, CCTV में कैद हुई वारदात

छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में Theft CCTV का…

Road Connectivity
Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में Road Connectivity की…

Digital Network
Digital Network : छत्तीसगढ़ में 2,305 नए मोबाइल टावर लगाने की तैयारी, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

छत्तीसगढ़ में Digital Network को मजबूत बनाने की…

Teacher Recruitment Scam
Teacher Recruitment Scam: गरियाबंद शिक्षक भर्ती में फर्जी प्रमाणपत्रों का मामला फिर खुला, कलेक्टर ने मांगी नई रिपोर्ट

गरियाबंद में Teacher Recruitment Scam एक बार फिर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?