CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vehicle Tax : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों पर लगेगा 1% टैक्स, खरीदारों की जेब पर बोझ बढ़ेगा

Vehicle Tax : छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों पर लगेगा 1% टैक्स, खरीदारों की जेब पर बोझ बढ़ेगा

By Newsdesk Admin
07/10/2025
Share
Vehicle Tax
Vehicle Tax

सीजी भास्कर, 7 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में पुरानी गाड़ियों को खरीदना अब और महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने (Vehicle Tax) पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री और नामांतरण पर एक प्रतिशत टैक्स लागू कर दिया है। यह टैक्स सभी प्रकार के दोपहिया और चारपहिया वाहनों पर लगेगा।

अब बाइक, कार, ट्रक या किसी भी मालवाहक वाहन की कीमत के आधार पर टैक्स चुकाना होगा। टैक्स चुकाए बिना नामांतरण संभव नहीं होगा। उदाहरण के लिए, 10 लाख रुपये की गाड़ी पर 10 हजार और 20 लाख रुपये की गाड़ी पर 20 हजार रुपये टैक्स देना होगा। इस नियम की अधिसूचना राजपत्र में जारी कर दी गई है।

अपर परिवहन आयुक्त डी. रविशंकर ने कहा कि (Vehicle Tax) पुराने वाहनों की खरीद-बिक्री और नामांतरण की प्रक्रिया में जरूरी कर दिया गया है। यह टैक्स वाहन की मूल शोरूम कीमत पर आधारित होगा। चाहे वाहन 10 साल पुराना हो या 15 साल, टैक्स की गणना शोरूम मूल्य पर होगी। विभाग ने अपने ऑनलाइन सिस्टम में बदलाव कर यह प्रविधान जोड़ दिया है और सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों में इसकी वसूली शुरू कर दी गई है।

हर बार नाम ट्रांसफर पर देनी होगी राशि

हर बार वाहन की बिक्री और नामांतरण पर टैक्स देना होगा। इससे खासकर उन कारोबारियों को झटका लगेगा, जो दिल्ली जैसे शहरों से पुरानी लग्जरी गाड़ियां खरीदकर छत्तीसगढ़ में बेचते हैं। दिल्ली में 15 साल पुराने वाहन चलाना गैरकानूनी है, लेकिन रायपुर और आसपास के शहरों में इन्हें नए पंजीकरण के साथ बेचा जाता था। अतिरिक्त टैक्स से यह कारोबार अब प्रभावित होगा।

छत्तीसगढ़ में सालाना डेढ़ लाख गाड़ियों की बिक्री

परिवहन विभाग का कहना है कि राज्य में हर साल लगभग डेढ़ लाख पुराने वाहन बिकते हैं। इनमें 55% दोपहिया, 25% कारें और 20% ट्रक व अन्य बड़े वाहन शामिल हैं। (Vehicle Tax) से सरकार का राजस्व बढ़ेगा लेकिन खरीदारों और उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डालेगा।

Free Coaching Scheme Chhattisgarh : ‘हम होंगे कामयाब’ अभियान के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग सुविधा
छत्तीसगढ़ में पहली बार Waqf Property Notice: 1843 लोगों को नोटिस, दस्तावेज नहीं दिखाए तो हटेगा कब्जा
Balodabazar Crop Verification : फसल का भौतिक सत्यापन करने कलेक्टर पहुंचे खेत, किसान की मौजूदगी में किया एप्प से वेरिफिकेशन
Illegal Sand Mining : रेत उत्खनन ने पार की सारी हदें, श्मशान की जमीन धंसी तो बाहर आने लगे कंकाल
Child Custody Case Verdict: सौतेली मां के साये में परवरिश पर कोर्ट की सख्त टिप्पणी, पिता को नहीं मिली कस्टडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy
Ashirwad Ke Diye Expense Controversy : ‘आशीर्वाद के दीये’ पर सियासत, कांग्रेस ने खर्च को लेकर उठाए सवाल

Ashirwad Ke Diye Expense Controversy :अब इस आयोजन…

Central Jail Woman Death
Central Jail Woman Death : अंबिकापुर सेंट्रल जेल की महिला कैदी की इलाज के दौरान मौत, हत्या के आरोप में थी बंद

Central Jail Woman Death: महिला की मौत की…

BJP Councillors Resignation
BJP Councillors Resignation : नगर पंचायत में पार्षदों के इस्तीफे पर बोले मंत्री जायसवाल, बताया सामान्य प्रक्रिया

BJP Councillors Resignation : कांग्रेस के सरगुजा की…

US Military Aircraft Losses Iran War
US Military Aircraft Losses Iran War : ईरान युद्ध में अमेरिकी ताकत को झटका, रिपोर्ट में दर्जनों विमान और सैन्य ठिकानों को नुकसान

US Military Aircraft Losses Iran War :अब आधुनिक…

Bigg Boss 20 Fairness Controversy
Bigg Boss 20 Fairness Controversy : Bigg Boss 20 पर अम्रपाली दुबे का सवाल, बोलीं- टीवी स्टार्स को ही क्यों मिल रही प्रायोरिटी?

Bigg Boss 20 Fairness Controversy :आसिफ खान ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?