CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Liquor Scam Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी ED-EOW को लगाई फटकार, कहा- दिसंबर तक पूरी करें जांच, नहीं तो होगी कार्रवाई

Liquor Scam Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के चर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दी ED-EOW को लगाई फटकार, कहा- दिसंबर तक पूरी करें जांच, नहीं तो होगी कार्रवाई

By Newsdesk Admin
09/10/2025
Share
Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam

सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ (Liquor Scam Chhattisgarh) शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) को बड़ा अल्टीमेटम दिया है। अदालत ने दोनों एजेंसियों को तीन महीने के भीतर जांच पूरी करने और दिसंबर 2025 के आखिरी सप्ताह तक फाइनल रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से यह आदेश सितंबर के आखिरी सप्ताह में अपलोड किया गया था, जिसके बाद दोनों एजेंसियों ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

Contents
  • 13 याचिकाओं पर हुई थी सुनवाई Liquor Scam Chhattisgarh
  • पूर्व सीएम के बेटे समेत 10 से अधिक गिरफ्तार
  • 3 हजार करोड़ रुपए का घोटाला, सिंडिकेट ने रचा था खेल

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद ED और EOW ने से जुड़े अफसरों और व्यापारियों से पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया है। फिलहाल आबकारी विभाग के 30 अधिकारियों, जिनमें सात सेवानिवृत्त अधिकारी भी शामिल हैं, से पूछताछ की जा रही है। ED के वकील सौरभ पांडे ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि जांच को करीब दो साल बीत चुके हैं, इसलिए इसे जल्द से जल्द मुकाम तक पहुंचाना जरूरी है।

13 याचिकाओं पर हुई थी सुनवाई Liquor Scam Chhattisgarh

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़ी 13 याचिकाओं पर सुनवाई हुई थी। जस्टिस एम.एम. सुन्दरेश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की खंडपीठ ने सभी याचिकाओं को खारिज करते हुए जांच एजेंसियों को तीन महीने में पूरक आरोपपत्र दाखिल करने का निर्देश दिया था। इनमें आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाएं भी शामिल थीं।

पूर्व सीएम के बेटे समेत 10 से अधिक गिरफ्तार

EOW ने बताया कि विदेशी शराब पर सिंडिकेट द्वारा वसूले गए कमीशन की जांच की जा रही है। इस केस में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, कारोबारी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, अनुराग द्विवेदी, दीपक दुआरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल समेत 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

3 हजार करोड़ रुपए का घोटाला, सिंडिकेट ने रचा था खेल

ED और EOW की जांच में सामने आया कि यह पूरा घोटाला करीब 3 हजार करोड़ रुपये का है, जिसे तत्कालीन भूपेश सरकार के दौरान IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी ए.पी. त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट ने अंजाम दिया था। अनवर ने रिश्‍तेदारों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के नाम पर कई कंपनियों में 90 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया था। जांच एजेंसियों का कहना है कि शराब डिस्टलर्स से मिलने वाले कमीशन और अवैध बिक्री के पैसों का 15 प्रतिशत हिस्सा सीधे अनवर ढेबर तक पहुंचता था। इन पैसों की वसूली विकास अग्रवाल और सुब्बू नामक दो सहयोगियों के जरिए की जाती थी।

निकाले गए पत्नी-बच्चों को फिर मिलेगा घर, बिना तलाक दूसरी पत्नी को नारी निकेतन भेजने आदेश, पति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, महिला आयोग ने दिया निःशुल्क वकील
A villager was murdered over a loan dispute : गला और मुंह दबाकर आरोपी ने ली जान
Encroachment Action : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने घेरा, कलेक्ट्रेट पहुंचकर जमकर किया विरोध
Bhilai Medical College Accident: निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, 9 मजदूर घायल
Mawa Model Success : माओवाद प्रभावित युवाओं ने पुलिस भर्ती में गढ़ी नई कहानी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

Women Self Help Group Scam
छत्तीसगढ़

Women Self Help Group Scam : 20 लाख की ठगी से दहलीं महिला स्व सहायता समूह, बैंक में नहीं जमा की गई किस्त की राशि

06/11/2025
Poshan Aahar Manufacturing Unit
छत्तीसगढ़

Poshan Aahar Manufacturing Unit : पोषण आहार यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, आंबा केंद्रों में होगी नियमित आपूर्ति

14/12/2025
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raipur Road Accident Today : सड़क पार कर रहे युवक को ट्रक ने कुचला; उद्योग भवन के पास दर्दनाक हादसा

05/04/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

डेढ़ लाख दो और हर माह कमाओ 70 हजार से 1 लाख! पंचायत सचिव समेत 2 गिरफ्तार..

13/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?