CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Snake Rescue Korba : स्कूल की बेंच के नीचे मिला अजगर, तबेले में निकला जहरीला कोबरा

Snake Rescue Korba : स्कूल की बेंच के नीचे मिला अजगर, तबेले में निकला जहरीला कोबरा

By Newsdesk Admin
11/10/2025
Share
Snake Rescue Korba
Snake Rescue Korba

सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर। सांप निकलने की दो अलग-अलग घटनाओं से लोगों में दहशत (Snake Rescue Korba) फैल गई। पहली घटना एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल की है, जहां नौवीं कक्षा के क्लासरूम में शनिवार सुबह करीब 10 बजे 8 फीट लंबा अजगर (Snake Rescue Korba) कुंडली मारकर बेंच के नीचे बैठा मिला। गणित की क्लास चल रही थी, तभी एक छात्रा ने अजगर की फुंकार सुनी और देखते ही देखते क्लासरूम में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और छात्र तुरंत कमरे से बाहर निकल आए।

मामला छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले का है। स्कूल प्रबंधन ने वन विभाग की रेस्क्यू टीम (Snake Rescue Korba) को सूचना दी। स्नेक कैचर उमेश यादव और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ा और बाद में जंगल में छोड़ दिया। घटना के बाद सभी ने राहत की सांस ली।

दूसरी घटना शुक्रवार देर रात बालको नगर के जामबहार क्षेत्र की है, जहां सुनील उरांव के घर के तबेले में लगभग 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव की टीम को बुलाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर आक्रामक कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ा।

सर्प मित्र टीम ने बताया कि यह भारतीय कोबरा (इंडियन स्पेक्टेकल्ड कोबरा) प्रजाति का सांप है, जिसके जहर में न्यूरोटॉक्सिक तत्व (Snake Rescue Korba) पाए जाते हैं। टीम ने वन विभाग को सूचना देकर कोबरा को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। मकान मालिक ने बताया कि उन्होंने तबेले में रखे बर्तनों के पास हलचल देखी, तो सांप नजर आया और तुरंत मदद बुलाई।

सर्प मित्रों की सतर्कता से टली बड़ी दुर्घटना

दोनों ही मामलों में सर्प मित्रों और वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से कोई जनहानि नहीं हुई। टीम ने लोगों से अपील की है कि ऐसे हालात में खुद से सांप को पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि वन विभाग या प्रशिक्षित सर्प मित्रों को तुरंत सूचना दें।

Raipur International Airport Demand: बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया हवाई कनेक्टिविटी विस्तार का मुद्दा
Janjgir-Champa police transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले
Railway Track Death : रेलवे ट्रैक पर मिला 28 वर्षीय युवक का सिर कटा शव, अर्जुनी खैरताल मार्ग पर मचा हड़कंप
जुनवानी सतनामी पारा की बजबजाती गलियां देख हैरान हुए विधायक, तत्काल नाली निर्माण के दिए निर्देश
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो
Vaibhav Suryavanshi Out : 4, 6, 4, 4 के बाद वैभव आउट, पाटीदार ने पकड़ा गजब कैच, देखें वीडियो

रनचेज के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी…

Youth Congress Election : विकास सिंह के साथ आया देवेंद्र यादव खेमा, बदल गया पूरा समीकरण
Youth Congress Election : विकास सिंह के साथ आया देवेंद्र यादव खेमा, बदल गया पूरा समीकरण

बिलासपुर में युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव (Youth…

CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत
CGPSC Scam Bail : आरती वासनिक और ललित गनवीर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के कथित भर्ती घोटाले…

CABG Surgery
CABG Surgery: बिहार की महिला की रायपुर में सफल बाईपास सर्जरी, 500 से ज्यादा शुगर के बाद बची जान

इसे ट्रिपल वेसल डिजीज (TVD) कहा जाता है।…

Mata Kaushalya Dham
Mata Kaushalya Dham: तीन बार टेंडर फेल, अब लीज पर चलेंगे चंदखुरी के कॉटेज

हर बार न्यूनतम आवश्यक प्रस्ताव नहीं मिलने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?