CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान

भिलाई में सड़क किनारे मिली युवक की खून से लथपथ लाश, सिर पर गहरे जख्म के निशान

By Newsdesk Admin
17/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 17 अगस्त। दुर्ग जिले में एक युवक की खून से लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। युवक के सिर के पीछे गहरे चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि लोहे के रॉडनुमा चीज से युवक मारा गया है। यह मामला भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर इलाके का है।

खुर्सीपार पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम अनिल शर्मा है। वह वार्ड 39 खुर्सीपार का रहने वाला था। सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस सहित खुद एडिशनल एसपी सिटी सुखनंदन राठौर और छावनी सीएसपी हरीश पाटिल मौके पर पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया।

दूसरी तरफ मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में उसका किसी से झगड़ा हुआ होगा और उसी ने हत्या कर दी है। पुलिस का भी यही मानना है कि जिस तरह से मृतक का चप्पल नाली में पड़ा हुआ था। शव सड़क पर पड़ा था। घटना स्थल पर काफी अधिक खून बहा है जिससे लगता है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। पुलिस ने कुछ संदेहियों को भी हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।‌पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। मृतक अनिल शर्मा के दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी पिछले 10 साल से बच्चों को लेकर अलग रह रही है। परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह वह घर से निकला था। इसके बाद देर रात सुभाष नगर शराब पीने गया था। वहां अवैध शराब बेचने वालों से उसके विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलु पर जांच में जुटी है।

शराब घोटाले में लखमा गिरफ्तार : जमानत सुनवाई से पहले कार्रवाई, कवासी बोले- सरकार दबाने की कोशिश कर रही
Property Registration : महिलाओं के नाम संपत्ति खरीदने का बढ़ा रुझान, शुल्क में छूट से 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत
Mahakumbh प्रयागराज Special Train : 27 जनवरी को 16 ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों से प्रयागराज के लिए होंगी रवाना, 14 ट्रेनें वापसी यात्रा के लिए चलेंगी, मौनी अमावस्या पर 184 विशेष ट्रेनें, दुर्ग से इस-इस तारीख को स्पेशल ट्रेन
Road Accident Balod: कुत्ते को बचाने में पलटी कार, व्यापारी की दर्दनाक मौत
Post-election chaos in West Bengal : फायरिंग में 5 घायल, 24 घंटे में 4 हत्याएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Student Protest 
Bilaspur Student Protest : प्रधान के इस्तीफे के बाद भी आंदोलन जारी, NTA पर उठे सवाल

Bilaspur Student Protest :छात्र नेता सूरज साहू ने…

Korba Stabbing Case
Korba Stabbing Case : ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ वार; CCTV फुटेज आया सामने

Korba Stabbing Case :

Bastar Brain Tumor Surgery
Bastar Brain Tumor Surgery : बस्तर में मेडिकल इतिहास रचा, पहली बार जटिल ब्रेन ट्यूमर सर्जरी सफल

Bastar Brain Tumor Surgery :महिला के पति सतवंत…

Surajpur Murder Case
Surajpur Murder Case : युवक की पीट-पीटकर हत्या, इलाज के दौरान मौत

Surajpur Murder Case :अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला…

Education Minister Resignation
Education Minister Resignation : भूपेश का हमला, बोले- लड़ाई अभी बाकी

Education Minister Resignation :केंद्र सरकार ने सार्वजानिक परीक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?