CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Surrender Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ में 190 माओवादी सौंपेंगे हथियार, मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे आत्मसमर्पण

Maoist Surrender Chhattisgarh : आज छत्तीसगढ़ में 190 माओवादी सौंपेंगे हथियार, मुख्यमंत्री के समक्ष करेंगे आत्मसमर्पण

By Newsdesk Admin
17/10/2025
Share
Maoist Surrender Chhattisgarh
Maoist Surrender Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिलने जा रही है। शुक्रवार को कुल 190 माओवादी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष आत्मसमर्पण (Maoist Surrender Chhattisgarh) करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक समर्पण कार्यक्रम के लिए बस्तर का जगदलपुर पूरी तरह तैयार है।

जानकारी के अनुसार अबूझमाड़ जंगल में सक्रिय माड़ डिविजन के करीब 140 माओवादी गुरुवार को समर्पण के लिए निकले थे। इनका नेतृत्व संगठन के प्रवक्ता माओवादी रूपेश और डिविजन सचिव रणिता कर रहे हैं। यह दल इंद्रावती नदी पार कर भैरमगढ़ क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा घेरे में पहुंच चुका है, जहां से उन्हें जगदलपुर लाया जा रहा है।

इस समूह में दो जोनल कमेटी सदस्य, 15 डिविजनल कमेटी सदस्य, और 121 एरिया कमेटी व जनमिलिशिया कैडर शामिल हैं। इनके पास एके-47 समेत 71 हथियार हैं। वहीं, कांकेर में पहले ही आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी भास्कर और राजू सलाम के नेतृत्व में 50 और माओवादी भी (Maoist Surrender Chhattisgarh) कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जगदलपुर पहुंचाए जा रहे हैं।

एक सप्ताह पूर्व माड़ डिवीजन की सचिव रणिता ने एक पत्र जारी कर कहा था कि 100 से अधिक माओवादी 15 अक्टूबर तक समर्पण करेंगे। इससे पहले छह करोड़ के इनामी माओवादी भूपति ने माड़ डिवीजन के 60 साथियों के साथ महाराष्ट्र में समर्पण किया था। अब माड़ डिविजन के 140 और रावघाट एरिया कमेटी के 50 माओवादी भी मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले चुके हैं।

अबूझमाड़ में बसव राजू सहित 89 माओवादी मारे जा चुके हैं, जबकि दक्षिण बस्तर सब-जोनल प्रमुख और केंद्रीय समिति सदस्य सुजाता तथा सुधाकर की पत्नी ककराला सुनीता सहित 200 से अधिक माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं। (Maoist Surrender Chhattisgarh) जनवरी 2024 से भाजपा सरकार बनने के बाद से अब तक 2,100 माओवादी आत्मसमर्पण कर चुके हैं, 1,785 गिरफ्तार किए गए हैं और 477 का सफाया किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि माओवाद का प्रभाव अब बस्तर के सीमित इलाकों में ही सिमट गया है।

Internal conflict in BJP : 6 पार्षदों ने ज़ोन अध्यक्ष सचिन मेघानी को हटाने खोला मोर्चा
Chhattisgarh Prepaid Electricity : छत्तीसगढ़ में बिजली का नया सिस्टम लागू… रिचार्ज खत्म तो तुरंत कटेगी सप्लाई, 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव
Labour Welfare: छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बड़ा बदलाव, 56.83 लाख पंजीकृत, शिक्षा-स्वास्थ्य से रोजगार तक बढ़ी सुविधाएं
IMD Alert Chhattisgarh : गर्मी से राहत के संकेत, अगले 5 दिन आंधी-बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ में VVIP नेताओं का दौरा : PM नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री अमित शाह और नितिन गडकरी आयेंगे, उप राष्ट्रपति भी रहेंगे प्रवास पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Weather
Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर, मैनपाट में नदी में बहे युवक-युवती, युवक की मौत, युवती रेस्क्यू

छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान (Chhattisgarh…

Dhaba Operator Murder
Dhaba Operator Murder : भिलाई में ढाबा संचालक की चाकू मारकर हत्या, लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

सुपेला थाना क्षेत्र में लिफ्ट मांगने को लेकर…

Government Land Encroachment
Government Land Encroachment : सरकारी जमीन पर अतिक्रमण से गरमाया मामला, पार्षद मुकुन्द पटेल ने SDM से कार्रवाई की मांग

अतिक्रमण और अवैध विक्रय को लेकर विवाद (Government…

IG Amresh Kumar Mishra
IG Amresh Kumar Mishra : धमतरी में IG अमरेश कुमार मिश्रा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश

पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश कुमार मिश्रा ने…

Ex Servicemen Training
Ex Servicemen Training : बंदूकें रखीं, सेवा नहीं छोड़ी, पूर्व सैनिकों की मुफ्त ट्रेनिंग से 27 से ज्यादा युवा सुरक्षा बलों में चयनित

राजधानी में पूर्व सैनिक रिटायरमेंट के बाद भी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?