CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Police Constable Bike Fire Incident : जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक

Police Constable Bike Fire Incident : जुआरियों को पकड़ने गए पुलिस आरक्षक की जला दी बाइक

By Newsdesk Admin
19/10/2025
Share
Police Constable Bike Fire Incident
Police Constable Bike Fire Incident

सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। धनतेरस की रात नेवई भाठा क्षेत्र में जुआ खेलने जुटे जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर अप्रत्याशित मुसीबत आ गई। कार्रवाई के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस आरक्षक की बाइक में आग लगा दी। यह (Police Constable Bike Fire Incident) इतनी अचानक हुई कि कुछ ही मिनटों में बाइक पूरी तरह धू-धूकर जल गई और राख में तब्दील हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही शहर एएसपी सुखनंदन राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।

घटना 18 अक्टूबर की रात की है। सूचना मिली थी कि नेवई भाठा क्षेत्र में कुछ लोग खुलेआम जुआ खेल रहे हैं। इस पर दुर्ग की नेवई थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। ताकि जुआरियों को भनक न लगे, पुलिस कर्मियों ने अपनी बाइकें मुख्य रास्ते से दूर खड़ी कर दीं और पैदल ही जुआ के फड़ तक पहुंचकर कार्रवाई की।

कई जुआरियों को हिरासत में भी ले लिया गया। लेकिन जब पुलिस कर्मी लौटे, तो आरक्षक भूमेन्द वर्मा (बैच नंबर 1408) की बाइक जलती हुई मिली। इस (Police Constable Bike Fire Incident) ने पूरे थाने में हड़कंप मचा दिया।

आग लगने का कारण और इसे किसने लगाया, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है। बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी है। सूचना पर एएसपी शहर सुखनंदन राठौर भी नेवई थाना पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल और पुलिस टीम से विस्तृत जानकारी ली। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, प्रारंभिक स्तर पर यह देखा जा रहा है कि आग लगने के पीछे किसी असामाजिक तत्व की भूमिका तो नहीं रही।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक नेवई थाना पुलिस ने इस में किसी भी अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध कायम नहीं किया है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की तैयारी में है ताकि बाइक में आग लगाने वाले की पहचान की जा सके। यह घटना पुलिस सुरक्षा और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

Electric Shock : पेड़ कटाई के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा, करंट की चपेट में आने से ठेका कर्मी की गई जान
‘चोर दंपत्ति’ गिरफ्तार : पति बाइक चलाता, पत्नी छीनती चेन, ऐसे करते थे लूट..!
Cyber Fraud Arrest Delhi : दिल्ली से पांच अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, 20 लाख की इंश्योरेंस ठगी का पर्दाफाश
Digital Arrest Fraud : डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर 1.04 करोड़ की ठगी, राजस्थान से दो आरोपी गिरफ्तार
Operation Muskan : शादी का सपना दिखाकर नाबालिग को ले गया युवक, कई दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CSCS anti-doping seminar
CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक

CSCS anti-doping seminar

Bilaspur train cancellation
Bilaspur train cancellation : 18-19 जुलाई को 8 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी

Bilaspur train cancellation

Priyadarshini Parisar theft
Priyadarshini Parisar theft : बिजली केबल चोरी, बाइक सवार तीन बदमाश सीसीटीवी में कैद

Priyadarshini Parisar theft

Bilaspur LIC office fire
Bilaspur LIC office fire : शॉर्ट सर्किट से आग, बड़ा हादसा टला

Bilaspur LIC office fire

Teacher pay scale case
Teacher pay scale case : क्रमोन्नति वेतनमान पर 14 शिक्षकों को हाईकोर्ट से झटका, सभी रिट याचिकाएं खारिज

Teacher pay scale case

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?