CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rahul Gandhi Diwali Video : दिवाली पर राहुल गांधी का नया अंदाज, खुद बनाई इमरती और बेसन के लड्डू!

Rahul Gandhi Diwali Video : दिवाली पर राहुल गांधी का नया अंदाज, खुद बनाई इमरती और बेसन के लड्डू!

By Newsdesk Admin
20/10/2025
Share
Rahul Gandhi Diwali Video
Rahul Gandhi Diwali Video

सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने अलग और सहज अंदाज से लोगों का दिल जीतते हैं। इस बार दिवाली के मौके पर उन्होंने पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाई की दुकान पर पहुंचकर लोगों को चौंका दिया। राहुल गांधी (Rahul Gandhi Diwali Video) ने यहां खुद कड़ाही में इमरती बनाई और अपने हाथों से बेसन के लड्डू तैयार किए। उनका यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

Contents
  • घंटेवाला मिठाई की दुकान की 237 साल पुरानी विरासत
  • घंटेवाला नाम की दिलचस्प कहानी

राहुल गांधी (Rahul Gandhi Diwali Video) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन वे इसे राजनीति से इतर सामाजिक जुड़ाव और मानवीय संवेदना के रूप में इस्तेमाल करते हैं। कभी उन्हें दिल्ली की मशहूर चाट की दुकान पर स्वाद लेते देखा गया, तो कभी लंदन के किसी प्रसिद्ध कॉफी कैफे में कॉफी बनाते हुए। उनका यह फूड-लवर रूप और कैजुअल व्लॉगिंग स्टाइल लोगों को बेहद पसंद आता है।

दिवाली पर राहुल गांधी (Rahul Gandhi Diwali Video) का यह नया रूप लोगों के दिलों को छू गया। वीडियो में वे मिठाई बनाने वालों के साथ सहजता से बातें करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कड़ाही में इमरती को घुमाया और बेसन के लड्डू बनाने का भी अनुभव लिया।

वीडियो साझा करते हुए राहुल गांधी ने लिखा “पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाई की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आजमाया। सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है खालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली। दीपावली की असली मिठास सिर्फ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज में भी होती है।” उन्होंने लोगों से यह भी पूछा “आप बताइए, आप अपनी दिवाली कैसे मना रहे हैं और उसे कैसे खास बना रहे हैं?”

घंटेवाला मिठाई की दुकान की 237 साल पुरानी विरासत

पुरानी दिल्ली की यह ‘घंटेवाला मिठाई’ दुकान 237 साल पुरानी है। बताया जाता है कि इसके ग्राहक कभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे, तो कभी राजीव गांधी। यहां तक कि राजीव गांधी की शादी में भी मिठाइयां यहीं से भेजी गई थीं। दुकान के मालिक ने राहुल गांधी से हंसते हुए कहा “अब आपकी शादी का इंतजार है, मिठाई का ऑर्डर हमें ही देना।”

घंटेवाला नाम की दिलचस्प कहानी

इस दुकान की नींव लाला सुखलाल जैन ने रखी थी, जो मूल रूप से आमेर के रहने वाले थे। शुरुआत में वे ठेले पर मिश्री और मावा बेचते थे, और लोगों का ध्यान खींचने के लिए हाथ में घंटी बजाते हुए गलियों में मिठाई पहुंचाते थे। धीरे-धीरे उनकी मिठाइयों का स्वाद लोगों के दिलों में उतर गया, और लोग उन्हें प्यार से ‘घंटेवाला’ कहने लगे। राहुल गांधी का यह वीडियो न केवल उनके सादगीपूर्ण स्वभाव को दिखाता है, बल्कि त्योहारों की असली भावना — मेलजोल और मानवीय रिश्तों की मिठास — को भी दर्शाता है।

पुरानी दिल्ली की मशहूर और ऐतिहासिक घंटेवाला मिठाइयों की दुकान पर इमरती और बेसन के लड्डू बनाने में हाथ आज़माया।

सदियों पुरानी इस प्रतिष्ठित दुकान की मिठास आज भी वही है – ख़ालिस, पारंपरिक और दिल को छू लेने वाली।

दीपावली की असली मिठास सिर्फ़ थाली में नहीं, बल्कि रिश्तों और समाज… pic.twitter.com/bVWwa2aetJ

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 20, 2025

Chhattisgarh Budget 2026-27: सदन में आज खुलेगा विकास का खाका, वित्त मंत्री ओपी चौधरी पेश करेंगे तीसरा बजट
BJP Breaking: OBC या महिला को मिल सकती है President की कमान, भाजपा में नए अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज
Bihar Chunav Big Breaking : बिहार विधानसभा चुनाव, तारीखों का आज शाम 4 बजे ऐलान
बंगाल विधानसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर घमासान, BJP ने नाम हटाने को बताया सेना का अपमान
Kolkata Gangrape: लॉ कॉलेज में छात्रा से गैंगरेप, TMC सांसद के बयान ने बढ़ाया बवाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

DA Property Case : पूर्व DEO को 4 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना, जानिए क्या है मामला
DA Property Case : पूर्व DEO को 4 साल की सजा, 10 हजार जुर्माना, जानिए क्या है मामला

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा के तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी…

CGPSC Result : 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार
CGPSC Result : 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, 21 सितंबर से होगा साक्षात्कार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा…

Body Donation : देहदान पर विधायक रिकेश सेन सख्त, पारदर्शी व्यवस्था के लिए उठाया कदम
Body Donation : देहदान पर विधायक रिकेश सेन सख्त, पारदर्शी व्यवस्था के लिए उठाया कदम

देहदान व्यवस्था (Body Donation) में पारदर्शिता और अनियमितताओं…

Movie Advance Booking
Movie Advance Booking : रिलीज से पहले ही ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, एडवांस बुकिंग में बिके 23 हजार से ज्यादा टिकट

Movie Advance Booking :अब देखना होगा कि सिनेमाघरों…

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश का अलर्ट, 21 जिलों में चेतावनी

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :अगस्त में रात का…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?