CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ukraine War : जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- रूस अब ‘कागजी शेर’

Ukraine War : जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- रूस अब ‘कागजी शेर’

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share

सीजी भास्कर, 24 सितंबर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। न्यूयॉर्क में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद ट्रंप ने कहा कि (Ukraine War) की स्थिति अब बदल रही है और रूस की असलियत सबके सामने आ रही है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया (Ukraine War)  प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका और नाटो देशों की मदद से यूक्रेन अपने खोए हुए इलाके को वापस हासिल करने की स्थिति में है। उन्होंने कहा, “यूक्रेन के लोगों में जबरदस्त उत्साह है और वे हर दिन और मज़बूत होते जा रहे हैं।”

रूस की कमजोरियां हुईं उजागर

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में रूस को ‘कागजी शेर’ बताया। उनका कहना था कि यह युद्ध रूस की ताक़त नहीं, बल्कि उसकी कमज़ोरियों को उजागर कर रहा है। उन्होंने लिखा, “रूस साढ़े तीन साल से एक ऐसा युद्ध लड़ रहा है जिसका कोई स्पष्ट उद्देश्य नहीं दिखता। अगर रूस असली ताक़त होता तो यह लड़ाई एक हफ्ते से भी कम समय में खत्म हो जाती।”

ट्रंप ने यह भी कहा कि रूस के भीतर जनता का असंतोष धीरे-धीरे निर्णायक भूमिका (Ukraine War)  निभा सकता है। उनके अनुसार, जब मास्को और अन्य बड़े शहरों में आम नागरिकों को युद्ध की सच्चाई समझ आएगी, तो यूक्रेन अपने मूल स्वरूप को न केवल हासिल करेगा बल्कि शायद उससे आगे भी बढ़ जाएगा।

आर्थिक मोर्चे पर दबाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने मॉस्को की आर्थिक चुनौतियों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था दबाव में है और पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों से यह साफ झलकता है। ट्रंप के मुताबिक, पुतिन और रूस फिलहाल बड़ी आर्थिक मुश्किल में हैं और यूक्रेन के लिए यह सही समय है जब उसे निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए।

नाटो की भूमिका और ट्रंप का नरम अंत

ट्रंप ने नाटो की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि अमेरिका हथियार उपलब्ध कराता रहेगा ताकि “नाटो अपनी रणनीति के अनुसार यूक्रेन का समर्थन कर सके।” हालांकि, पोस्ट के अंत में उन्होंने नरमी दिखाते हुए दोनों देशों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

धर्म स्वातंत्र्य कानून पर विवाद: मसीही समाज पहुंचा हाईकोर्ट, उम्रकैद प्रावधान पर उठाए सवाल
भोपाल के 35 इलाकों में कल बिजली कटौती: बाग मुगालिया, अहमदपुर, वेदमती कॉलोनी और बीडीए क्षेत्र भी प्रभावित..
अभिनेता सलमान खान को सब्जी बेचने वाला भेजता था धमकी भरे मैसेज, मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से किया गिरफ्तार
ChatGPT introduces new finance feature : अब बैंक अकाउंट और खर्चों पर रखेगा नजर
Bihar politics :  महिला विधायक नहीं पढ़ पाई शपथ पत्र, जनता की निशाने पर आये सुशासन बाबू…!
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

Housing Society Election
Housing Society Election : आशीर्वाद वैली समिति चुनाव को लेकर तस्वीर साफ, 25 अगस्त को होगा मतदान

आवासीय सहकारी समिति मर्यादित, बोदरी के चुनाव को…

Teacher Recruitment
Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती के वादे पर फिर उठी आवाज, दुर्ग में अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

दुर्ग में 13 अगस्त को शिक्षक भर्ती की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?