CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur Police Commissioner System : रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, चार IPS अधिकारी रेस में

Raipur Police Commissioner System : रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की तैयारी तेज, चार IPS अधिकारी रेस में

By Newsdesk Admin
21/10/2025
Share
Raipur Police Commissioner System
Raipur Police Commissioner System

सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली (Raipur Police Commissioner System) लागू करने की तैयारी अब निर्णायक चरण में है। गृह विभाग ने इस संबंध में लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि दिवाली के बाद होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम मुहर लग जाएगी। अगर सब कुछ तय समय पर हुआ तो एक नवंबर से रायपुर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू हो सकती है।

Contents
  • चार IPS अधिकारी रेस में, APC के लिए भी चार दावेदार
  • चार राज्यों से ली गई प्रेरणा
  • कमिश्नर प्रणाली से बढ़ेगी पुलिस की ताकत

गृह विभाग ने कुछ समय पहले पुलिस मुख्यालय (PHQ) से प्रतिवेदन मांगा था। इसके बाद एडीजी प्रदीप गुप्ता की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया। इस समिति में आईजी अजय यादव, आईजी अमरेश मिश्रा, डीआईजी ओपी पाल, एसपी अभिषेक मीणा और एसपी संतोष सिंह सदस्य थे।

समिति ने अलग-अलग राज्यों की पुलिस कमिश्नर प्रणाली (Raipur Police Commissioner System) का अध्ययन कर अपना प्रतिवेदन गृह विभाग को सौंप दिया है। अब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कैबिनेट इस रिपोर्ट पर अंतिम फैसला लेंगे।

चार IPS अधिकारी रेस में, APC के लिए भी चार दावेदार

सूत्रों के अनुसार रायपुर पुलिस कमिश्नर बनने की रेस में चार सीनियर आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। वहीं, एडिशनल पुलिस कमिश्नर (APC) के लिए भी चार दावेदारों के नाम चर्चा में हैं। समिति की सिफारिश पर गृह विभाग ने शीर्ष पद के लिए तीन विकल्प तैयार किए हैं—पहला विकल्प एडीजी रैंक, दूसरा आईजी रैंक और तीसरा डीआईजी रैंक के अधिकारी को कमिश्नर नियुक्त करना है।

प्रारंभिक प्रस्ताव के अनुसार, कमिश्नर से लेकर थाना प्रभारी (टीआई) तक लगभग 60 से अधिक अधिकारी नई व्यवस्था में कार्य करेंगे। शीर्ष पद के चयन के बाद ही संयुक्त कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर और एसीपी की संख्या तय की जाएगी।

चार राज्यों से ली गई प्रेरणा

समिति ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश और ओडिशा जैसे राज्यों की पुलिस कमिश्नरी प्रणाली (Raipur Police Commissioner System) का गहन अध्ययन किया है। रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि इन राज्यों की व्यवस्था को छत्तीसगढ़ की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालते हुए लागू किया जाए।

कमिश्नर प्रणाली से बढ़ेगी पुलिस की ताकत

इस प्रणाली के लागू होने के बाद पुलिस कमिश्नर को कलेक्टर जैसी कुछ कार्यकारी शक्तियां मिलेंगी। वे मजिस्ट्रेट की तरह प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सकेंगे। कानून व्यवस्था से संबंधित कई निर्णय वे तत्काल ले सकेंगे। इस प्रणाली से पुलिस को शांति भंग की आशंका में हिरासत, गुंडा एक्ट या राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) जैसी धाराएं लगाने का अधिकार मिलेगा।

इसके अलावा, होटल, बार और हथियारों के लाइसेंस जारी करने, धरना-प्रदर्शन की अनुमति देने, दंगे में बल प्रयोग और जमीन विवाद सुलझाने जैसे निर्णय भी अब पुलिस स्तर पर लिए जा सकेंगे। इससे प्रशासनिक प्रक्रिया और तेज होगी, और कानून-व्यवस्था पर नियंत्रण मजबूत होगा।

PM Modi On Delhi Blast : दिल्ली मामले पर भड़के पीएम मोदी, भूटान में बोले- ‘दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा’
Raigarh Truck Theft : कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी सफलता, 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Ajit Jogi Statue Controversy : पूर्व सीएम जोगी प्रतिमा प्रकरण पर भड़के अमित, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, ऐलान भी कर दिया…
CG News : झपकी आने से तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, ढाबा से घर लौट रहे शर्मा परिवार में तीन की मौत, दो घायल
Bhilai Open Pit Cow Death: केबल लाइन के लिए खोदा गड्ढा बना मौत का जाल, दुधारू गाय की जान गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

Atal Shram Sashaktikaran Yojana
छत्तीसगढ़

Atal Shram Sashaktikaran Yojana : अटल श्रम सशक्तीकरण योजना: प्रवासी श्रमिकों के लिए पांच राज्यों में बनेगा ‘मोर चिन्हारी भवन’, 106 निजी अस्पतालों से अनुबंध

12/08/2025
AI Culture Research
छत्तीसगढ़

AI Culture Research : अब एआई की मदद से संवरेगी छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति

16/11/2025
Chhattisgarh Rural Road Project
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rural Road Project : सड़कें बनेंगी विकास की रीढ़, अंतिम गांव तक पहुंचेगा लाभ – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

05/01/2026
अपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराज्यस्वास्थ्य

A dispute at a wedding ceremony turned fatal : चाकूबाजी में युवक की मौत, नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

29/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?