CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ambikapur Fraud News : जमीन बिक्री का झांसा देकर पटवारी ने शिक्षकों से ठगे 14 लाख, स्टांप पर लिखकर भी किया वादा

Ambikapur Fraud News : जमीन बिक्री का झांसा देकर पटवारी ने शिक्षकों से ठगे 14 लाख, स्टांप पर लिखकर भी किया वादा

By Newsdesk Admin
22/10/2025
Share
Ambikapur Fraud News
Ambikapur Fraud News

सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। सरगुजा ज़िले के धौरपुर थाना क्षेत्र में एक हल्का पटवारी (Ambikapur Fraud News) ने शिक्षकों से जमीन बेचने के नाम पर 14 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। आरोपी ने स्टांप पेपर पर सौदे का लिखित समझौता भी किया, लेकिन रजिस्ट्री से इंकार कर दिया। जब शिक्षकों ने जमीन मालिक महिला से संपर्क किया, तो उन्हें पता चला कि उसने कोई जमीन बेची ही नहीं थी। मामला खुलने पर पुलिस ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर के ग्राम करौली निवासी शिक्षक मुनेश्वर राम पैकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथी शिक्षक अनुक दास को ग्राम करौली में पदस्थ हल्का पटवारी जीवन प्रकाश एक्का (38) निवासी सिलसिला थाना लुंड्रा ने जमीन बिक्री के नाम पर ठगा। पटवारी ने गांव की हिरमनिया नामक महिला की जमीन बेचने का झांसा दिया और 16 लाख रुपये में सौदा तय कराया।

प्रार्थी मुनेश्वर, अनुक दास और सूर्यदेव तिग्गा ने मिलकर 26 दिसंबर 2024 को पटवारी को 9 लाख रुपये नकद दे दिए। पटवारी ने खुद और कथित विक्रेता हिरमनिया के नाम से स्टांप पेपर पर लिखापढ़ी की, लेकिन रजिस्ट्री नहीं की। जब शिक्षकों ने रजिस्ट्री कराने को कहा, तो उसने महिला की तबीयत खराब होने का बहाना बनाया। बाद में 4 जनवरी 2025 को उसने और 5.12 लाख रुपये (Ambikapur Fraud News) लिए और रजिस्ट्री के लिए बार-बार टालता रहा।

जब शिक्षकों को संदेह हुआ तो उन्होंने असली भूमि स्वामी हिरमनिया से मुलाकात की। उसने साफ कहा कि उसने न तो जमीन बेची है और न ही पटवारी को इस संबंध में कोई अधिकार दिया। इसके बाद शिक्षकों ने तुरंत धौरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पटवारी द्वारा तैयार की गई स्टांप प्रतियां जब्त की गईं। आरोपी जीवन प्रकाश एक्का (Ambikapur Fraud News) को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जहां उसने महिला की जमीन बेचने का झूठा झांसा देकर रकम हड़पने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Janaki Hotel in Raigarh becomes an illegal bar : बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पुलिस रेड, MP का मैनेजर गिरफ्तार
Raipur Road Accident : पान ठेला चलाने वाले बुजुर्ग की कार की टक्कर से मौत, दिवाली पर खरीदी गई थी गाड़ी
Teak Tree Cutting Case : सरकारी प्लांटेशन में 25 सागौन के पेड़ों की कटाई, बल्लियां बनाकर छिपाई गई लकड़ी जब्त
BSF Republic Day Celebration Bhilai: सामरिक मुख्यालय में गरिमा, शौर्य और संकल्प के साथ मना 77वाँ गणतंत्र दिवस
नौकरी लगवाने के नाम पर मांगे तीन लाख 🛑 ACB ने 30 हजार की रिश्वत लेते होमगार्ड जवान को किया गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Police Action Against Tobacco Sellers
Police Action Against Tobacco Sellers : कोरबा में स्कूल-कॉलेज के पास तंबाकू बेचने पर 15 दुकानदारों पर कार्रवाई

Police Action Against Tobacco Sellers : पुलिस ने…

SECL Wins First Prize
SECL Wins First Prize : एसईसीएल को सोशल मीडिया में देशभर में मिला पहला स्थान, कोल इंडिया स्थापना दिवस पर झोली में आए 7 पुरस्कार

SECL Wins First Prize : कंपनी प्रबंधन ने…

SECR 840 Trains Cancelled
SECR 840 Trains Cancelled : 9 महीने में SECR की 840 ट्रेनें रद्द, बिलासपुर रेल मंडल में यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी

SECR 840 Trains Cancelled : 22 नवंबर को…

Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR
Balod Government Property Damage Case : जेसीबी से 12 शौचालयों के टैंक तोड़े, गौठान की जाली भी उखाड़ी; पूर्व जनपद सदस्य पर FIR

ग्राम पंचायत सरपंच की शिकायत पर पुलिस ने…

Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश
Durg Police DGP 15 Instructions : नशे और साइबर अपराध पर अब पुलिस का कड़ा प्रहार, डीजीपी ने अधिकारियों को दिए 15 सख्त निर्देश

दुर्ग पुलिस डीजीपी के निर्देश (Durg Police DGP…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?