CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Korea Irrigation Expansion Report : 25 वर्षों में बदला खेती का चेहरा, सिंचाई क्षमता में ढाई गुना वृद्धि

Korea Irrigation Expansion Report : 25 वर्षों में बदला खेती का चेहरा, सिंचाई क्षमता में ढाई गुना वृद्धि

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
Korea Irrigation Expansion Report
Korea Irrigation Expansion Report

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती वर्ष में कोरिया जिले ने सिंचाई क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं। पिछले 25 वर्षों में जिले की कुल सिंचित रकबा (Korea Irrigation Expansion Report) में ढाई गुना से अधिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जिले का सिंचित क्षेत्र 18 हजार 13 हेक्टेयर था, जो अब बढ़कर 21 हजार 102 हेक्टेयर हो गया है। यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि जिले में जल संसाधन प्रबंधन और कृषि विकास योजनाओं ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है।

Korea Irrigation Expansion Report
Korea Irrigation Expansion Report

सिंचाई प्रतिशत अब बढ़कर 34.55 प्रतिशत हो गई

यह वृद्धि कोरिया जिले की कृषि व्यवस्था और जल संसाधन विभाग की योजनाओं (Korea Irrigation Expansion Report) के सफल क्रियान्वयन को दर्शाती है। वर्ष 2000 में जहां सिंचाई प्रतिशत मात्र 13.72 था, वहीं अब यह बढ़कर 34.55 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी से न केवल खरीफ फसलों की उत्पादकता में सुधार हुआ है, बल्कि किसानों को वर्षभर खेती के अवसर भी मिलने लगे हैं।

रबी सिंचाई रकबा बढ़कर 5 हजार 469 हेक्टेयर

कोरिया जिले में रबी फसलों के सिंचाई रकबे में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 2000 में जहां मात्र 3 हजार 595 हेक्टेयर में रबी फसलों को सिंचाई सुविधा प्राप्त थी, वहीं अब यह क्षेत्र बढ़कर 5 हजार 469 हेक्टेयर तक पहुँच गया है। यह परिवर्तन किसानों के जीवन में स्थायित्व का प्रतीक है, जिससे अब वे केवल मानसून पर निर्भर नहीं रह गए हैं।

2 मध्यम और 58 लघु परियोजनाएँ

जल संसाधन संभाग बैकुंठपुर के अनुसार, वर्ष 2000 में जिले में 1 मध्यम और 63 लघु सिंचाई परियोजनाएँ संचालित थीं। वर्तमान में 2025 में यह संख्या 2 मध्यम और 58 लघु परियोजनाओं तक पहुंच चुकी है। इस बीच अविभाजित कोरिया जिले की 43 लघु परियोजनाएँ नवगठित मनेंद्रगढ़–चिरमिरी–भरतपुर जिले को हस्तांतरित की गई हैं। इन परियोजनाओं (Korea Irrigation Expansion Report) से किसानों को सिंचाई की निरंतर सुविधा प्राप्त हो रही है।

अब 40 हजार 210 किसान लाभान्वित

वर्ष 2000 में जहां 28 हजार 619 किसान सिंचाई परियोजनाओं से लाभान्वित हो रहे थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 40 हजार 210 तक पहुँच गई है। जिले में वर्तमान में कुल 60 सिंचाई परियोजनाएँ संचालित हैं, जिनमें से दो प्रमुख हैं। यह उपलब्धि न केवल कोरिया जिले की कृषि उत्पादकता में वृद्धि का प्रतीक है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती और किसानों की जीवनशैली में आए सकारात्मक बदलाव का भी द्योतक है।

राज्य शासन ने आगामी वर्षों में सिंचाई क्षमता को और बढ़ाने के लिए नई लघु परियोजनाओं की रूपरेखा तैयार की है। जल संरक्षण, तालाब पुनरोद्धार और आधुनिक तकनीकी साधनों के उपयोग से कोरिया जिला आत्मनिर्भर कृषि क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है।

यह बजट छत्तीसगढ़ के उत्थान के लिए मिल का पत्थर साबित होगा – पुरषोत्तम देवांगन
Khesari Lal Yadav Bungalow Notice : खेसारी लाल यादव के बंगले पर बुलडोजर का खतरा, मीरा भायंदर नगर निगम ने भेजा नोटिस
VIP Convoy Accident India : VIP काफिले की रफ्तार बनी मौत का कारण, जगदलपुर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत”
Durg College Fraud : कॉलेज की फीस बना ली निजी कमाई, प्रोफेसर दंपति पर गबन का केस—कोर्ट के दखल के बाद दर्ज हुई FIR
कोर्ट का बड़ा फैसला: सुबह वॉक पर निकले युवक पर चाकू से हमला, दोनों अपराधी अब उम्रभर जेल में रहेंगे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह
Operation Sipahi Raksha Sutra : जवानों के लिए छत्तीसगढ़ से 21 लाख राखियां, बहनों ने भेजा स्नेह

प्रदेश से 21 लाख से अधिक राखियां भारतीय…

Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता
Kailash Cave Elephant Alert  :  कैलाश गुफा के पास 16 हाथी, श्रद्धालुओं की बढ़ी चिंता

सावन सोमवार से पहले कैलाश गुफा में दर्शन…

Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज
Leopard Skin Seizure  : 10 तेंदुओं की खाल से हड़कंप, NGO कनेक्शन की जांच तेज

मध्य प्रदेश में 10 तेंदुओं की खाल बरामद…

Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा
Cancer Institute Raipur : रामकृष्ण केयर में कैंसर इंस्टीट्यूट शुरू, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधा

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक कैंसर इंस्टीट्यूट…

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?