CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » EOW Case : ईओडब्ल्यू अफसरों पर फर्जी दस्तावेज और 164 के बयान में छेड़छाड़, चार नवंबर को अगली सुनवाई

EOW Case : ईओडब्ल्यू अफसरों पर फर्जी दस्तावेज और 164 के बयान में छेड़छाड़, चार नवंबर को अगली सुनवाई

By Newsdesk Admin
25/10/2025
Share
EOW Case
EOW Case

सीजी भास्कर, 25 अक्टूबर। ईओडब्ल्यू (EOW Case) के तीन अफसरों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धारा 164 के बयान में छेड़छाड़ करने के आरोप पर शनिवार को सुनवाई हुई। कांग्रेस नेता गिरीश देवांगन की ओर से दायर याचिका इस मामले में कोर्ट में पेश की गई। रायपुर की सीनियर डिवीजन सिविल जज आकांक्षा बेक की अदालत में हुई सुनवाई में दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश कीं। अदालत ने कहा कि अब इस मामले में अधिकारियों की आपत्ति पर सुनवाई चार नवंबर को की जाएगी।

कोर्ट ने पहले ही नोटिस जारी कर अधिकारियों को जवाब मांगा था। गिरीश देवांगन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया कि ईओडब्ल्यू (EOW Case) के अफसरों ने जांच के दौरान निखिल चंद्राकर के धारा 164 के बयान में हेराफेरी और फर्जीवाड़ा किया। शनिवार को दोनों पक्षों की दलीलों के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख चार नवंबर तय की।

ईओडब्ल्यू की ओर से पैरवी कर रहे वकील रवि शर्मा ने अदालत में कहा कि गिरीश देवांगन ने बिना किसी अनुमति या सैंक्शन के यह परिवाद दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि शिकायत में कहा गया है कि निखिल चंद्राकर का बयान (164) सही ढंग से रिकॉर्ड नहीं हुआ, लेकिन कोई साक्ष्य पेश नहीं किया गया। साथ ही यह भी नहीं बताया गया कि किस कानूनी प्रक्रिया का उल्लंघन हुआ।

सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के अनुसार यदि कोई अधिकारी अपनी आफिशियल ड्यूटी के दौरान कार्य करता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई से पहले सैंक्शन लेना अनिवार्य होता है। उन्होंने कहा कि यह पूरी शिकायत राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है और इसमें राज्य के कुछ बड़े नेताओं का नाम आने की संभावना थी। इसलिए इसे जांच को प्रभावित करने और प्रेस कांफ्रेंस के जरिए राजनीतिक माहौल बनाने के लिए दाखिल किया गया। यदि 164 के बयान में कोई त्रुटि होती भी है, तो उसका निर्णय वही कोर्ट करता है जहां बयान पेश किया गया। किसी अन्य अदालत को यह अधिकार नहीं है कि वह जांच करे कि बयान सही था या नहीं। उन्होंने कहा कि निखिल चंद्राकर ने खुद मजिस्ट्रेट के सामने आवेदन दिया था, इसलिए पुलिस की भूमिका पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

वहीं गिरीश देवांगन की ओर से वकील फैजल रिजवी ने अदालत में कहा कि यह मामला केवल तकनीकी त्रुटि का नहीं बल्कि गंभीर आपराधिक कृत्य का है। ईओडब्ल्यू (EOW Case) के अधिकारियों पर आरोप है कि उन्होंने मिथ्या साक्ष्य तैयार किया, बोगस बयान कार्यालय में टाइप किया और उसे माननीय सर्वोच्च न्यायालय में प्रस्तुत किया। रिजवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के विनोद पांडे प्रकरण का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि यदि कोई एजेंसी झूठे साक्ष्य तैयार करती है, तो उस पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अब अदालत को यह तय करना है कि ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने यह कार्य अपनी आफिशियल ड्यूटी में किया या आफ ड्यूटी। यदि यह जानबूझकर फर्जी साक्ष्य तैयार करने का मामला है, तो सैंक्शन का सवाल ही नहीं उठता। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने अपने तर्क कोर्ट में पेश किए। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर के लिए स्थगित कर दी। इस पूरे प्रकरण में (EOW Case) को लेकर प्रदेश में कानूनी और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

Aspirational Block Ranking  : देश में चमका छत्तीसगढ़ का उसूर ब्लॉक, मिला दूसरा स्थान
High speed car crash : बिलासपुर में स्कूटी सवार की मौत, रायगढ़ में कार की टक्कर से तीन युवक गंभीर
Drunk Driving Night Drive Raipur: होली से पहले रायपुर की सड़कों पर नाइट-चेकिंग, 3 घंटे में 154 नशेड़ी ड्राइवर पकड़े
Mahila Congress Interview Delhi : महिला कांग्रेस की कमान को लेकर दिल्ली में मंथन, प्रदेश के इन नेताओं को आलाकमान ने किया तलब
Wanted Woman Naxalite Surrenders: संगठन से मोहभंग के बाद लिया बड़ा फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jagdalpur Congress Campaign : बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध उपभोक्ताओं से भरवाए विरोध पत्र

Jagdalpur Congress Campaign :शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील…

Durg Cyber Crime
Durg Cyber Crime : म्यूल अकाउंट के जरिए साइबर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cyber Crime :दुर्ग पुलिस अब इस मामले…

Accident at school
Accident at school : छत का प्लास्टर गिरने से 4 छात्राएं घायल, मचा हड़कंप

Accident at school :घटना के बाद स्कूल प्रबंधन…

Drunk Man With Cobra
Drunk Man With Cobra : नशे में ग्रामीण ने गले में लपेटा कोबरा, गांव में घूमता देख लोगों में मची दहशत

Drunk Man With Cobra : घटना के बाद…

Fake Doctor Case 
Fake Doctor Case : झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, 3 साल के बच्चे की मौत से मचा हड़कंप

Fake Doctor Case : घटना के बाद स्थानीय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?