CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Gambling Raid : शादी हॉल में चल रहा था जुए का अड्डा, भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित 14 गिरफ्तार – पुलिस ने दबिश देकर बरामद किए ₹2.17 लाख

Bilaspur Gambling Raid : शादी हॉल में चल रहा था जुए का अड्डा, भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित 14 गिरफ्तार – पुलिस ने दबिश देकर बरामद किए ₹2.17 लाख

By Newsdesk Admin
26/10/2025
Share
Bilaspur Gambling Raid
Bilaspur Gambling Raid

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर। सिविल लाइन पुलिस ने शुक्रवार देर रात शहर के महाराणा प्रताप चौक के पास स्थित जीनत पैलेस में चल रहे जुए (Bilaspur Gambling Raid) के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की। शादी के बहाने बुक किए गए इस हॉल में भाजपा और कांग्रेस नेताओं सहित 14 लोग जुए में लिप्त पाए गए। पुलिस ने मौके से ₹2 लाख 17 हजार नकद, ताश की गड्डियां और मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू को सूचना मिली थी कि जीनत पैलेस में रात के वक्त कुछ लोग कमरे में जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पहली मंजिल के रूम नंबर 1 की तलाशी लेने पर अंदर 14 लोग ताश के पत्तों के साथ रुपये की दांव-पेंच में जुटे मिले।

गिरफ्तार आरोपियों में राजनीतिक दलों से जुड़े कई नामी चेहरे शामिल हैं। इनमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक, कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा मंडल अध्यक्ष नैन साहू, और भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन जैसे लोग (Bilaspur Gambling Raid) प्रमुख हैं।

सभी को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है और यह जांच भी की जा रही है कि आयोजन स्थल की बुकिंग किस नाम पर की गई थी।

पकड़े गए जुआरी:

संतोष कौशिक (57), ओमनगर जरहाभाठा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष
प्रशांत मूर्ति (59), विनोबा नगर
नैन साहू (41), रामनगर तखतपुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष
नरेंद्र रात्रे (49), आजाद नगर तखतपुर, पूर्व पार्षद का पति
जाकीर खान (53), पाठकपारा तखतपुर, भाजपा नेता
मुन्ना श्रीवास (64), महामायापारा तखतपुर, कांग्रेस नेता व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पति
पवन पांडेय (46), बेलसरी तखतपुर, कांग्रेस नेता
कैलाश देवांगन (40), होलिका चौक तखतपुर, भाजपा पार्षद
बउवा देवांगन (40), तखतपुर निवासी
बल्लू पटेल (32), दीनदयाल नगर मंगला
क्रेगी मार्टिन (51), विनोबा नगर
देवांश डोरा (26), विद्यानगर
विवेक मिश्रा (47), विद्यानगर
विशाल सिंह (45), नेहरू नगर

पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई के बाद शहर में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सूत्रों का कहना है कि कुछ और नाम भी सामने आ सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस इलाके में शादी समारोहों के नाम पर देर रात तक जुआ खेलने का चलन (Bilaspur Gambling Raid) बढ़ गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Balod Tractor Fire: किसान के बाड़े में देर रात लगी भीषण आग, 3 ट्रैक्टर और कार जलकर राख, CCTV से सुराग तलाश रही पुलिस
डॉक्टर रमन सिंह से युवाओं की भागीदारी राजनीति में और बढ़ाए जाने दक्ष वैद्य ने की मांग, छात्र छात्राओं और युवाओं के हित में की सार्थक चर्चा
जेल में ही मनेगी MLA देवेंद्र यादव की दिवाली, कोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक रिमांड, बलौदा बाजार हिंसा मामले में हैं जेल में बंद
PM Awas Lottery Bhilai : भिलाई में इस दिन निकलेगी प्रधानमंत्री आवास की लॉटरी
CGPSC Scam : लाखों लेकर बांटे गए सवाल, अब फरार आरोपी उत्कर्ष को हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Blue Drum Murder Case
Meerut Blue Drum Murder Case : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को किन सबूतों के आधार पर मिली फांसी की सजा?

Meerut Blue Drum Murder Case : इस फैसले…

Durg Chetan Sahu Murder Case
Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

Durg Chetan Sahu Murder Case :अदालत के आदेश…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?