CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking : रिटायर्ड IAS विश्वकर्मा पिछडा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष बनाए गए, देखिए नियुक्त 6 सदस्यों की टीम में किसे मिली जिम्मेदारी…❓

CG Breaking : रिटायर्ड IAS विश्वकर्मा पिछडा वर्ग कल्याण आयोग अध्यक्ष बनाए गए, देखिए नियुक्त 6 सदस्यों की टीम में किसे मिली जिम्मेदारी…❓

By Newsdesk Admin
23/08/2024
Share

सीजी भास्कर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पिछड़ा वर्ग समुदाय के हित में पिछडा वर्ग कल्याण आयोग का गठन पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की अधिसूचना द्वारा किया गया है।‌सेवानिवृत्त आईएएस आरएस विश्वकर्मा इस आयोग के अध्यक्ष बनाए गए हैं जबकि निलांबर नायक, बलदाऊराम साहू, हरिशंकर यादव, यशवंत वर्मा, श्रीमति शैलेन्द्री परगनिहा और कृष्णा गुप्ता आयोग के सदस्य होंगे। यह आयोग प्रदेश में पिछडे़ वर्ग की वर्तमान सामाजिक, शैक्षणिक तथा आर्थिक स्थिति का अध्ययन के साथ ही शासन के विभिन्न विभागों की संरचना एवं योजनाओं में पिछड़े वर्ग की भागीदारी की वर्तमान स्थिति का अध्ययन भी करेगा।

आपको बता दें कि राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं में पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को मिल रहे लाभों की जानकारी के आलावा राज्य में पिछड़े वर्ग के युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों का आंकलन तथा इसमें वृद्धि के उपाय, राज्य में पिछड़े वर्ग के युवाओं हेतु कौशल उन्नयन कार्यकमों तथा प्रशिक्षण के संचालन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा भी करेगा। आयोग पिछड़े वर्ग के सामाजिक शैक्षणिक तथा आर्थिक कल्याण हेतु अन्य को उपाय तथा अनुशंसाएं भी कर सकेगा। यह आयोग राज्य शासन को अधिसूचना अंतर्गत सभी विषयों पर अध्ययन कर सुझाव संस्तुति भी प्रस्तुत करेगा।गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ राज्य में त्रि-स्तरीय पंचायतों एवं नगरीय निकायों के निर्वाचन में अन्य, पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व एवं आरक्षण के संबंध में भी आयोग अपनी संस्तुति सरकार को दे सकेगा।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ में समुदाय के संघों/प्रतिनिधियों/जनसामान्य से चर्चा कर उनके भी सुझाव एवं जानकारी प्राप्त की जा सके इसलिए इस संबंध में पिछड़े वर्ग से संबंधित सभी जातियों के पदाधिकारियों से अपील की गई है कि यदि उनके द्वारा अपनी जाति/समूह का कोई सामाजिक-आर्थिक अध्ययन/शोध किया गया है तो उसकी जानकारी आयोग को हार्ड एवं साफ्ट कॉपी में 30 सितम्बर 2024 तक उपलब्ध करा सकते हैं ताकि उनकी स्थिति के बारे में आयोग बेहतर तरीके से समझ सके। इस हेतु विभिन्न पदाधिकारी/जनसामान्य आयोग के अध्यक्ष/पदाधिकारियों से पूर्व समय लेकर आयोग के कार्यालय में मुलाकात कर सकते हैं। आयोग का कार्यालय छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग रायपुर, शहीद भगत सिंह चौक, शंकर नगर रोड, रायपुर में है। आवश्यकता अनुसार आयोग के फोन नं. 0771-2999972 तथा ई-मेल cgbcwfc@gmail.com पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। अन्य पिछड़ा वर्ग की जाति समूह की सूची छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की वेबसाईट www.cgobc.com में उपलब्ध है।

19 बैंक खातों में 2.88 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन, 10 लोग गिरफ्तार..
Durg अलर्ट मोड : स्वाइन फ्लू से तीसरी मौत, कलेक्टर ने जारी की एडवायजरी
बारिश का कहर: रिटायर्ड प्रोफेसर की करंट से मौत, मासूम बच्चा नाले में बहा…
Nagpur-Jharsuguda Gas Pipeline : छत्तीसगढ़ के शहरों में जल्द पहुंचेगी पाइप से गैस, सिर्फ 2 KM की देरी बना अड़चन
Pilgrims Bus Accident Surajpur: ट्रक की टक्कर के बाद पेड़ से भिड़ी श्रद्धालुओं की बस, 15 घायल, एक की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

BHEL में निकली शानदार नौकरी, 12.63 लाख तक सालाना सैलरी का मौका; जानें चयन प्रक्रिया और जरूरी जानकारी

BHEL Recruitment 2026

BJP Vaishali Nagar
BJP Vaishali Nagar : भाजपा मंडल बैठक में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण,…

Arms Act action in Bhilai
Arms Act action in Bhilai : हथियार लहरा रौब झाड़ने वाला पुलिस की गिरफ्त में आते ही खुद लहराने लगा, देखिए Video : दादर पुलिया से गिरफ्तार

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में…

Durg Cooperative Society Scam
Durg Cooperative Society Scam : दुर्ग में 15 लाख रुपये के धान और बारदाना गबन का खुलासा, सहकारी समिति प्रभारी गिरफ्तार

जांच प्रतिवेदन के अनुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26…

CAF Jawan Death
CAF Jawan Death : ड्यूटी पर जा रहे CAF जवान की सड़क हादसे में मौत

सीजी भास्कर, 07 जून :  छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

मांदागिरी जंगल में आधे घंटे तक फायरिंग, DRG ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, 2-3 नक्सलियों के घायल होने की संभावना..

03/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ में तेज बारिश और ओलावृष्टि: गर्मी से मिली राहत, धान की फसल को भारी नुकसान; 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी..

28/04/2025
अन्यट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

दुर्ग जेल संदर्शकों का मनोनयन शासन द्वारा, कलेक्टोरेट से किसी जेल संदर्शक का नहीं हुआ है मनोनयन

19/10/2024
छत्तीसगढ़

Custom Milling Scam Bilaspur: 40 करोड़ के धान पर प्रशासन का शिकंजा, चार राइस मिल सील

16/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?