CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Montha Cyclone : Montha Cyclone मोंथा तूफान का असर…! ओडिशा के रायगढ़ा में रोकी गईं कई यात्री ट्रेनें, विमान सेवाएं भी रद्द

Montha Cyclone : Montha Cyclone मोंथा तूफान का असर…! ओडिशा के रायगढ़ा में रोकी गईं कई यात्री ट्रेनें, विमान सेवाएं भी रद्द

By Newsdesk Admin
28/10/2025
Share
Montha Cyclone
Montha Cyclone

सीजी भास्कर, 28 अक्टूबर। बंगाल की खाड़ी से उठे मोंथा तूफान (Montha Cyclone) के असर से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए ओडिशा के रायगढ़ा रेलवे स्टेशन से आगे कई यात्री ट्रेनों को रोक दिया गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में हवाई सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हावड़ा-जगदलपुर समलेश्वरी एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस और राउरकेला-जगदलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को रायगढ़ा से आगे नहीं बढ़ाया गया है। सुरक्षा कारणों से यात्रियों को स्टेशन पर ही रोका गया है। वहीं, विशाखापत्तनम-किरंदुल नाइट एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेन को पहले ही रद्द कर दिया गया था। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहलु स्टेशनों के बीच ट्रैक का एक हिस्सा बह गया है, जिसकी मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

हवाई सेवाओं पर भी पड़ा असर

मोंथा तूफान के चलते रायपुर-अंबिकापुर-बिलासपुर-अंबिकापुर-रायपुर विमान सेवा को रद्द कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि अगले 48 घंटों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में हवाओं की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग ने हवाई संचालन के लिए परिस्थितियों को असुरक्षित बताया है।

किसानों की बढ़ी चिंता, फसलें खतरे में

मौसम में आए इस अचानक बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में किसान फसल काटकर खेतों में ही छोड़ चुके हैं, जो अब बारिश से खराब होने के कगार पर हैं। कृषि महाविद्यालय कुम्हरावंड के विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि बेमौसम बारिश से न केवल धान, बल्कि तिलहन, मक्का और सब्जियों जैसी फसलें भी प्रभावित हो सकती हैं। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि वे तैयार फसलों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थान पर पहुंचाएं और खेतों की जल निकासी व्यवस्था सुनिश्चित करें।

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अगले 48 घंटे तक भारी से अति भारी वर्षा और तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर में बिजली गिरने के साथ गरज-चमक की स्थिति बन सकती है।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सतर्क रहने और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, रेलवे और हवाई अड्डा प्रबंधन को भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है।

यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले संबंधित स्टेशनों से ट्रेन की ताज़ा स्थिति की जानकारी अवश्य लें। साथ ही रेलवे हेल्पलाइन और वेबसाइट पर जारी अपडेट का पालन करें।

“मेरा पीछा मत करना, आप मर चुके हो” गायब लड़की का दुल्हन के लिबास में Video, घर वालों को दी वार्निंग
ED raids in Bilaspur : बड़े सराफा कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, जांच जारी
Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड
‘मेरा सिंदूर मेरे देश के नाम’, शादी के 3 दिन बाद दुल्हन ने फौजी पति को भेजा सरहद पर, नम हुईं आंखें
US Temple Vandalism: ‘हिंदू वापस जाओ’, कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Development
Bhilai Development : भिलाई में 150 करोड़ की 4 विकास योजनाएं प्रस्तावित, व्यावसायिक परिसर और सोलर प्लांट पर रहेगा जोर

भिलाई नगर निगम ने शहर के विकास और…

JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR
JD Steel Plant Accident : पिघला मेटल छलकने से मजदूर की मौत, प्लांट संचालक और ठेकेदार पर FIR

दुर्ग जिले के रसमड़ा स्थित जेडी स्टील इंडस्ट्रीज…

Chhattisgarh Hockey League 2026
Chhattisgarh Hockey League 2026 : छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज आगाज, 6 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी; दर्शकों को फ्री एंट्री

Chhattisgarh Hockey League 2026 : प्रतियोगिता के जरिए…

Chhattisgarh Weather Forecast
Chhattisgarh Weather Forecast : छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक साफ रहेगा मौसम, 2 दिन बाद गिरेगा रात का तापमान; बढ़ेगी हल्की ठंड

Chhattisgarh Weather Forecast : प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 656 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,000 के पार

Indian Stock Market : बाजार में उतार-चढ़ाव की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?