CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » US Temple Vandalism: ‘हिंदू वापस जाओ’, कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

US Temple Vandalism: ‘हिंदू वापस जाओ’, कैलिफोर्निया के BAPS मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

By Newsdesk Admin
09/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 9 मार्च। BAPS Temple: कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर जो अमेरिका के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में से एक है को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने रविवार (9 मार्च) को क्षतिग्रस्त कर दिया. हमलावरों ने मंदिर की दीवारों पर ‘हिंदू वापस जाओ’ और अन्य ‘एंटी-इंडिया’ संदेश लिखकर माहौल भड़काने की कोशिश की. इस घटना के बाद स्थानीय हिंदू समुदाय में गहरी नाराजगी और चिंता देखी जा रही है. प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

BAPS के अमेरिकी विंग ने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर की. उन्होंने कहा कि वे नफरत को पैर जमाने नहीं देंगे और शांति व करुणा हमेशा विजयी होगी. पोस्ट में लिखा गया “एक और मंदिर को अपवित्र किया गया, लेकिन हिंदू समुदाय घृणा के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा. हम शांति और सौहार्द्र बनाए रखेंगे.”

मंदिर पर हमले को लेकर पुलिस की चुप्पी

गौरतलब है कि चिनो हिल्स पुलिस विभाग ने अभी तक इस घटना पर कोई ऑफिसियल बयान जारी नहीं किया है. इस बीच ‘कोएलिशन ऑफ हिंदूज ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ (CoHNA) ने भी इस मामले को उठाया और कहा कि ये घटना लॉस एंजेलिस में प्रस्तावित ‘खालिस्तान जनमत संग्रह’ से पहले हुई है जिससे इस हमले के संभावित उद्देश्यों को लेकर सवाल खड़े हो रहे है.

पहले भी हुए हैं मंदिरों पर हमले, जांच की मांग

CoHNA ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिका में हिंदू मंदिरों पर पिछले कुछ सालों में हुए अन्य हमलों की भी लिस्ट शेयर की. रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 25 सितंबर को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो स्थित BAPS मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी. इसके अलावा न्यूयॉर्क स्थित BAPS मंदिर में भी 10 दिन पहले ऐसी ही घटना घटी थी. हिंदू संगठनों ने इन घटनाओं की गहन जांच की मांग की है.

Parapagus Dicephalus Twins India : एक धड़ और दो सिर वाली बच्ची ने ली सांस, हालत गंभीर
इंस्टा पर बनी गर्लफ्रेंड, मिलने बुलाया तो नहीं आई……युवक करता रहा इंतजार….फिर हुआ ये कि सुन कर दिल दहल जाएगा…Film नहीं महाराष्ट्र के गोंदिया की असल कहानी, गिरफ्तार हुई Girlfriend, जांच जारी
Grandmother Elopes with Worker: झांसी में दादी का 35 साल के युवक संग फरार होना, परिवार में हड़कंप
IAS Tina Dabi : छात्रों को हिरासत में थाने भेजने वाली आइएएस टीना डाबी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
स्कूल बस को RTO ने किया जब्त, 32 हजार का किया चालान… 30 बच्चों की छूटी परीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Naxal Operation : आमाटोला के जंगलों में नक्सलियों का डंप ध्वस्त, 4 भरमार बंदूकें और वायरलेस सेट बरामद

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ में नक्सल…

Biometric Ration Distribution : राशन वितरण में अब नहीं चलेगा ओटीपी, बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण होगा अनिवार्य

सीजी भास्कर, 23 जून : सार्वजनिक वितरण प्रणाली…

PM Modi on Bastar Development : जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था, वहां आज विकास और विश्वास की नई कहानी लिख रहा बस्तर : मोदी

सीजी भास्कर, 23 जून : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Baloda-Belmundi Diamond Block : महासमुंद में मिला ‘हीरों का खजाना’, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक से निकले 5 डायमंड

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ की खनिज…

Atal Utkrisht Shiksha Yojana 2026 : निर्माण श्रमिकों के बच्चों को निजी स्कूलों में कक्षा 12वीं तक मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

सीजी भास्कर, 23 जून : छत्तीसगढ़ भवन एवं…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?