CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Compassionate Appointment Case : 11 साल बाद दायर अनुकंपा नियुक्ति याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा अब राहत का औचित्य नहीं

Compassionate Appointment Case : 11 साल बाद दायर अनुकंपा नियुक्ति याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने कहा अब राहत का औचित्य नहीं

By Newsdesk Admin
30/10/2025
Share
Chhattisgarh High Court Order
Chhattisgarh High Court Order

सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण आदेश (Compassionate Appointment Case) में विवाहित बेटी और उसकी मां द्वारा दायर अनुकंपा नियुक्ति की याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि कर्मचारी की मृत्यु के 11 वर्ष बाद दायर आवेदन कानूनी रूप से विलंबित है और इतने लंबे अंतराल में अनुकंपा नियुक्ति योजना का मूल उद्देश्य समाप्त हो जाता है। यह निर्णय एक लंबे समय से लंबित मामले में सुनाया गया, जो एसईसीएल के एसडीएल ऑपरेटर स्वर्गीय इंजार साय से जुड़ा था।

इंजार साय की मृत्यु 14 अगस्त 2006 को ड्यूटी के दौरान हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार में उत्तराधिकार को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इंजार साय की दो पत्नियां थीं। पहली पत्नी शांति देवी और दूसरी इंद्रकुंवर। वर्ष 2009 में एसईसीएल ने पहली पत्नी शांति देवी का आवेदन यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि दोनों पत्नियों के बीच विवाद अदालत में विचाराधीन है और जब तक निर्णय नहीं आता, अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती।

विवाद सिविल कोर्ट में वर्षों तक चलता रहा। इस बीच, दूसरी पत्नी इंद्रकुंवर ने 17 अप्रैल 2017 को अपनी विवाहित बेटी प्रवीण के नाम से अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment Case) के लिए आवेदन किया। एसईसीएल ने आवेदन यह कहते हुए ठुकरा दिया कि आवेदिका विवाहित है और आवेदन कर्मचारी की मृत्यु के 11 साल बाद दिया गया है, जिसका कोई संतोषजनक कारण प्रस्तुत नहीं किया गया।

एसईसीएल के इस निर्णय के खिलाफ मां-बेटी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान सिंगल बेंच ने एनसीडब्ल्यूए के नियमों का हवाला देते हुए कहा कि कर्मचारी की मृत्यु की तिथि से पांच वर्ष के भीतर आवेदन करना अनिवार्य है। अदालत ने माना कि इतने वर्षों तक परिवार ने बिना किसी सरकारी सहायता के जीवनयापन किया, जिससे स्पष्ट है कि तत्काल राहत की आवश्यकता अब नहीं रही।

सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए दायर अपील पर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने भी याचिका को निरस्त कर दिया। अदालत ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य दिवंगत कर्मचारी के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता देना है, न कि वर्षों बाद रोजगार सुनिश्चित करना। इस फैसले को भविष्य के मामलों के लिए एक महत्वपूर्ण नजीर माना जा रहा है।

Education Quality Campaign : मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान – राज्य के 58 हजार शालाओं में शुरू हुआ सामाजिक अंकेक्षण, बच्चों की सीखने की क्षमता सुधारने पर फोकस
Ramanujganj Crime News : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, स्वजन ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या का आरोप
Bail Rejection : 72 करोड़ के घोटाले में हाई कोर्ट ने ठुकराई जमानत याचिका, लखमा अब भी जेल में!
Illegal Mining : राजधानी के पास सरकारी जमीन खोदकर निकाला जा रहा खनिज, कैमरा पहुंचते ही मशीन छोड़ भागे चालक
Mahua Liquor Seizure Balodabazar : देसी शराब की गुप्त फैक्ट्री पकड़ी गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG Cabinet Meeting 2026 : तबादला नीति समेत कई अहम फैसले

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में चल रहे…

Bilaspur husband murder case : पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Alleged audio of BJP MLA goes viral : ‘भूपेश फिर CM बनेंगे’, रेणुका सिंह ने बताया AI जनरेटेड

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल…

Demand to put CM’s photo on liquor shops : नेता प्रतिपक्ष बोले- राजस्व देने वालों को भी मिले पहचान

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा में सुशासन तिहार…

First friendship then alcohol and blackmail : हनीट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाली 2 महिलाएं गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

Fake Paddy Weighment FIR : अनियमितता पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई, फर्जी तौल पत्रक जारी करने पर समिति प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज

24/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाभिलाई-दुर्गराजनीतिराज्यसामाजिक

Politics intensifies over women’s reservation : BJP का अभियान, कांग्रेस का पलटवार

27/04/2026
छत्तीसगढ़

Political Banter in Assembly : फाग के सुर में सियासत, भूपेश के गीत पर भाजपा का तंज—सदन में बढ़ा सियासी तापमान

27/02/2026
अन्यछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगधर्म

राजधानी की 56 बस्तियों में सक्रिय हैं ईसाई मिशनरियां, कमजोर तबके को बनाया जा रहा निशाना: संघ ने खोले संस्कार केंद्र

01/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?