CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Shopping Fraud Case : 1.86 लाख रुपये के स्मार्टफोन की जगह आया पत्थर का टुकड़ा, इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

Online Shopping Fraud Case : 1.86 लाख रुपये के स्मार्टफोन की जगह आया पत्थर का टुकड़ा, इंजीनियर ने दर्ज कराई शिकायत

By Newsdesk Admin
31/10/2025
Share
Online Shopping Fraud Case
Online Shopping Fraud Case

सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन के बीच ठगी के नए मामले (Online Shopping Fraud Case) लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बेंगलुरु में सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 1.86 लाख रुपये में Samsung Galaxy Z Fold 7 स्मार्टफोन का ऑर्डर किया, लेकिन पार्सल खोलते ही उनके होश उड़ गए डिब्बे में फोन की जगह केवल एक पत्थर (टाइल) का टुकड़ा निकला।

शिकायतकर्ता 43 वर्षीय प्रेमनानंद, जो येलचेनहल्ली इलाके के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने 14 अक्टूबर को एक प्रसिद्ध ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से फोन का ऑर्डर किया था। उन्होंने इसकी पूरी राशि क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन भुगतान (Online Shopping Fraud Case) के माध्यम से दी थी। प्रेमनानंद के अनुसार, 19 अक्टूबर की शाम लगभग 4:16 बजे पार्सल की डिलीवरी हुई।

उन्होंने जैसे ही बॉक्स को खोला, तो अंदर सफेद रंग की एक चौकोर टाइल देखकर हैरान रह गए। इस पूरी प्रक्रिया का वीडियो उन्होंने अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया, जिससे धोखाधड़ी के सबूत सुरक्षित रहे। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई और फिर स्थानीय पुलिस थाने जाकर मामला दर्ज कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद ई-कॉमर्स कंपनी और डिलीवरी एजेंसी (Online Shopping Fraud Case) से जानकारी मांगी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि पार्सल की पैकिंग और सीलिंग में किसी स्तर पर छेड़छाड़ हुई है।

अधिकारियों का कहना है कि पार्सल हैंडलिंग चेन में शामिल लोगों की पहचान के लिए डिलीवरी लॉग और वेयरहाउस फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, भुगतान और पार्सल ट्रैकिंग के सभी डिजिटल रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों की पहचान होने पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Online Fraud Case : इंस्टाग्राम पर किन्नर गुरूमाता की आईडी से ठगी, छात्र से ऐंठे 1.59 लाख, सुपेला पुलिस ने दर्ज किया केस
Police Misconduct Case: दुष्कर्म पीड़िता से उपहास करने वाले DSP–TI पर बड़ी कार्रवाई के आदेश, हाईकोर्ट ने कहा– यह अनुच्छेद 21 का उल्लंघन
भिलाई के कोहका में वर्ष की सबसे बड़ी चोरी करने वाले दो युवक और गहने सहेजने वाली महिला समेत 3 गिरफ्तार, MLA रिकेश सेन का धन्यवाद करने पहुंचा पीड़ित परिवार, 374 ग्राम सोना 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद
AI Crocodile Photo : मगरमच्छ की फर्जी एआई फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार
Mule Account Gang Bust: 111 खातों से 86 लाख का खेल, दुर्ग में ‘किराए के खातों’ से चल रहा था ठगी का धंधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanwar Yatra Special Train
Kanwar Yatra Special Train : बिलासपुर जोन चला रहा श्रावणी स्पेशल ट्रेन, 30 अगस्त तक मिलेगा सफर का मौका

Kanwar Yatra Special Train :रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं…

Savanahi Tradition 
Savanahi Tradition : आधी रात तंत्र-मंत्र और गोबर के निशानों से निभाई गई सवनाही परंपरा

Savanahi Tradition : ग्राम पंचायत के उपसरपंच बुधराम…

CG Teacher Recruitment
CG Teacher Recruitment : 57 हजार शिक्षक भर्ती की मांग तेज, आंदोलन की चेतावनी

CG Teacher Recruitment ; शिक्षक भर्ती साझा मंच…

Cycle Thief Arrested
Cycle Thief Arrested : खैरागढ़ से दुर्ग आकर करता था साइकिल चोरी, CCTV से पकड़ाया शातिर

Cycle Thief Arrested : पुलिस जांच में पता…

Ravi Bhagat Protest
Ravi Bhagat Protest : रायगढ़ स्कूल में हंगामा, पुलिस ने घसीटकर हिरासत में लिया

Ravi Bhagat Protest :प्रशासन से अनुरोध है कि…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?