CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Elephant Attacks Jharkhand : हाथियों ने कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं बस और कार, पांच कार सवारों को हाथियों ने सड़क पर घेरा

Elephant Attacks Jharkhand : हाथियों ने कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं बस और कार, पांच कार सवारों को हाथियों ने सड़क पर घेरा

By Newsdesk Admin
02/11/2025
Share
Elephant Attacks Jharkhand
Elephant Attacks Jharkhand

सीजी भास्कर, 02 नवंबर। झारखंड के चक्रधरपुर, लातेहार व गढ़वा में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में हाथियों (Elephant Attacks Jharkhand) ने कहीं ट्रेन रोकी तो कहीं बस और कहीं कार। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह के बीच हाथियों के सड़क और रेल पटरी पर आने की ये घटनाएं चर्चा का विषय बनी रहीं।

Contents
  • लातेहार में हाथी ने बस रोककर चट किया खाने-पीने का सामान
  • गढ़वा में कार सवारों को हाथियों ने सड़क पर घेरा
  • ऊधम सिंह नगर में ट्रेन की टक्कर से हाथी घायल

चक्रधरपुर रेलमंडल के बंडामुंडा में रेल पटरी के आसपास रात एक से 1.30 बजे के बीच हाथियों के झुंड के विचरण करने की खबर मिली तो उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने मुंबई-हावड़ा रूट की 22 यात्री ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दिया।

रेलवे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अप और डाउन लाइन में चलने वाली कुल 22 ट्रेनों को एक से ढाई घंटे तक विभिन्न स्टेशनों (Elephant Attacks Jharkhand) पर रोका गया। इसके बाद ट्रेनों को धीरे-धीरे 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हार्न बजाते हुए, बिसरा और बंडामुंडा डी केबिन सेक्शन से पार कराया गया।

लातेहार में हाथी ने बस रोककर चट किया खाने-पीने का सामान

उधर, लातेहार जिले में शनिवार दोपहर एक जंगली हाथी (Elephant Attacks Jharkhand) ने महुआडांड़ जा रही यात्री बस को सड़क पर रोक दिया। इसके बाद हाथी बस की खिड़कियों और दरवाजे से सूंड़ घुसाकर अंदर से खाने-पीने का सामान निकालकर खा गया। इस दौरान उसने कई खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले और बस को बीच-बीच में हिलाता रहा। घटना के वक्त बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। हाथी के डर से यात्री किसी तरह पिछले दरवाजे से निकलकर भागे। हाथी ने इस क्रम में सड़क पर एक बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पाने के बाद वन कर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और लगभग पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाथी को सुरक्षित वन क्षेत्र की ओर खदेड़ दिया।

गढ़वा में कार सवारों को हाथियों ने सड़क पर घेरा

गढ़वा जिले की एक अन्य घटना में शुक्रवार रात सड़क पर आए हाथियों (Elephant Attacks Jharkhand) के झुंड ने उधर से गुजर रही एक कार को चारों ओर से घेर लिया। कार पर पास की ही पंचायत के मुखिया सहित पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन महिलाएं भी थीं। मुखिया ने जब कार को बैक कर भागने की कोशिश की तो हाथियों के झुंड ने कार को घेर लिया। इसके बाद कार में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर किसी तरह जान बचाकर भागे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों के झुंड को वहां से भगाया।

ऊधम सिंह नगर में ट्रेन की टक्कर से हाथी घायल

उत्तराखंड में गूलरभोज से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक हाथी जख्मी होकर गड्ढे में जा गिरा। वन विभाग की टीम ने 12 घंटे के बाद बमुश्किल हाथी को बाहर निकाला और उसका उपचार शुरू किया। हाथी का एक दांत टूट गया है तथा उसकी जीभ भी कट गई, जिस कारण वह चिंघाड़ भी नहीं सका और गड्ढे में पड़ा तड़पता रहा। ग्रामीणों की सूचना पर करीब चार घंटे बाद डीएफओ उमेश चंद्र तिवारी, एसडीओ किच्छा शशिदेव, रेंजर पीपल पड़ाव रूप नारायण गौतम, वन दरोगा संजय कुमार टीम के साथ पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। शनिवार सुबह टीम ने कड़ी मशक्कत कर बुलडोजर की मदद से उसे बाहर निकाला।

हाथियों का हमला, झारखंड न्यूज़, चक्रधरपुर ट्रेन रोकी, लातेहार बस पर हाथी का हमला, गढ़वा कार सवार, वन विभाग कार्रवाई, Elephant Attacks Jharkhand, Elephant News India, Jharkhand Elephant Incidents, Elephant Attack Train, Lathihar Elephant Bus, Garhwa Elephant Attack, Wildlife Conflict India

Durg-Visakhapatnam Vande Bharat News : दुर्ग-विशाखापट्टनम वंदे भारत एक्सप्रेस के टीटी की संदिग्ध हालात में मौत.. टिटलागढ़ में उतारा गया शव
Jhalawar School Roof Fall : एक की छत, दूसरे की दीवार गिरी, सरकार ने गठित की हाई-लेवल कमेटी
AIIMS Smart Card : सभी एम्स में डिजिटल भुगतान के लिए लागू हो सकता है एक स्मार्ट कार्ड
SBI Chief Manager House Theft: कोरबा में सूना मकान बना निशाना, खिड़की तोड़कर 5 लाख के जेवर ले उड़े चोर
“मुझे भगवान बुला रहे…..” मम्मी-पापा को कागज में ऐसा लिख 14 साल का बेटा हुआ गायब, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, तलाश में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

India vs Sri Lanka Test : लंका में बजा भारत का डंका! सीरीज में 1-0 की बढ़त

सीजी भास्कर, 19 अगस्त : टीम इंडिया ने…

Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan Holiday :  28 अगस्त को बैंक-कोषालय बंद, जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन के मौके पर छत्तीसगढ़ में छुट्टी (Raksha…

Cyber Crime
Cyber Crime : साइबर ठगी पर बिलासपुर रेंज में बड़ा एक्शन, फर्जी सिम बेचने वाले एजेंटों पर तुरंत एफआईआर के आदेश

बिलासपुर रेंज में बढ़ते Cyber Crime पर अब…

Food Safety
Food Safety : रक्षाबंधन से पहले धमतरी में खाद्य जांच तेज, मिठाइयों के नमूने लिए, सात दिन चलेगा अभियान

धमतरी में रक्षाबंधन पर्व से पहले खाद्य पदार्थों…

Dhamtari Culture
Dhamtari Culture : राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी की मांदर थाप, सरईटोला के कलाकारों ने देश के सामने दिखाई छत्तीसगढ़ की लोक पहचान

धमतरी के सरईटोला गांव की मांदर की थाप…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?