CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » District Congress Presidents : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! जल्द जारी होगी जिला अध्यक्षों की नई सूची, सुबोध और प्रवीण के नाम पर मुहर संभव

District Congress Presidents : कांग्रेस में बड़ा फेरबदल तय! जल्द जारी होगी जिला अध्यक्षों की नई सूची, सुबोध और प्रवीण के नाम पर मुहर संभव

By Newsdesk Admin
03/11/2025
Share
District Congress Presidents
District Congress Presidents

सीजी भास्कर, 3 नवंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में लंबे समय से चल रही हलचल अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के जिला अध्यक्षों की नई सूची (District Congress Presidents) जल्द जारी की जा सकती है। संगठन के इस बड़े फेरबदल को लेकर दावेदारों में सरगर्मी तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की चर्चा पूरी हो चुकी है। अब केवल कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अंतिम स्वीकृति का इंतजार है।

Contents
  • शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के लिए सुबोध व प्रवीण सबसे आगे
  • नई दिल्ली में होगी दो दिवसीय ट्रेनिंग
  • 27 जिलों में नए चेहरे तय
  • 9 से 17 अक्टूबर तक चला था संगठन सृजन अभियान

शहर और ग्रामीण अध्यक्ष के लिए सुबोध व प्रवीण सबसे आगे

सूत्र बताते हैं कि रायपुर शहर अध्यक्ष के लिए सुबोध हरितवाल (PCC महामंत्री) और ग्रामीण अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेता धनेन्द्र साहू के पुत्र प्रवीण साहू का नाम लगभग तय माना जा रहा है। हालांकि शहर अध्यक्ष की दौड़ में स्वप्निल मिश्रा, श्रीकुमार मेनन, सुनील कुकरेजा, देवेंद्र यादव, दीपक मिश्रा और घनश्याम तिवारी भी शामिल हैं। दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ और बस्तर में भी नए चेहरे सामने आ सकते हैं। भिलाई से लक्ष्मीपति राजू, दुर्ग ग्रामीण से राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर से अरुण बोरा, जगदलपुर से सुशील मौर्या, ग्रामीण बस्तर से रूक्मिणी कर्मा के नाम चर्चा में हैं।

नई दिल्ली में होगी दो दिवसीय ट्रेनिंग

कांग्रेस नेतृत्व की योजना है कि घोषणा के तुरंत बाद 8 और 9 नवंबर को नई दिल्ली के इंदिरा भवन में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। छह नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण है, इसलिए माना जा रहा है कि घोषणा उससे पहले ही हो जाएगी।

27 जिलों में नए चेहरे तय

कांग्रेस संगठन के भीतर से मिली जानकारी के अनुसार, 27 जिला अध्यक्षों को बदला जाना तय है, जबकि 14 जिलों में से 2-3 पर बदलाव की संभावना है। मार्च में ही पार्टी ने बालोद, दुर्ग ग्रामीण, नारायणपुर, कोरबा शहर व ग्रामीण, बलौदाबाजार, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सरगुजा, बलरामपुर, बेमेतरा में नए अध्यक्ष नियुक्त किए थे। नगरीय निकाय चुनावों से पहले मुंगेली, बस्तर ग्रामीण और रायगढ़ ग्रामीण में भी परिवर्तन हुए थे। एआईसीसी के पर्यवेक्षकों ने इन जिलों में अध्यक्षों के कामकाज और सक्रियता की समीक्षा कर फीडबैक रिपोर्ट तैयार की, जिसे केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया गया है।

9 से 17 अक्टूबर तक चला था संगठन सृजन अभियान

जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए कांग्रेस ने 9 से 17 अक्टूबर तक “संगठन सृजन अभियान (Organisation Creation Drive)” चलाया था। इस दौरान AICC ने 17 पर्यवेक्षक नियुक्त किए, जिन्होंने जिलों में जाकर दावेदारों से वन-टू-वन चर्चा की। सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग और स्थानीय पत्रकारों से भी फीडबैक लिया गया। प्रत्येक जिले से छह-छह नामों का पैनल तैयार कर एआईसीसी को भेजा गया है। इस बार पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने साफ किया है कि चयन गुटबाजी या वरिष्ठता पर नहीं, बल्कि लोकप्रियता और जमीनी पकड़ के आधार पर होगा।

दरवाजे से अंदर झांक रहे थे खड़गे, नामांकन में प्रियंका गांधी के साथ क्यों नहीं थे ? BJP ने वीडियो जारी कर लगाया दलित अध्यक्ष के अपमान का आरोप
रथयात्रा के दिन मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, मौत:कथा में शामिल होकर घर लौट रहे थे; ओवरलोड गाड़ियों को बंद करने की मांग
Jitan Ram Manjhi : राज्यसभा की एक सीट पर अड़े मांझी, बोले-छोड़ देंगे एनडीए
Student Suicide Case : 10वीं में असफलता से टूट गया नाबालिग, फांसी लगाकर दी जान
CG News : मैडम तहसीलदार की दबंगई, आदिवासी किसान के टैक्टर के आगे अड़ाई कार फिर सैंडल से शुरू कर दिया पीटना, जानिए क्या है पूरा मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Monsoon Health Alert 
Monsoon Health Alert  :  मानसून में स्वास्थ्य सुरक्षा पर प्रशासन अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर डायरिया से बचाव का अभियान तेज

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : मुंगेली जिले में…

Mungeli News
Mungeli News : करंट से मौत पर कलेक्टर सख्त, डॉक्टर की गैरहाजिरी पर सीएमएचओ-बीएमओ को नोटिस

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : मुंगेली जिले के…

Mahadev Betting App case
Mahadev Betting App case : ईडी की बड़ी कार्रवाई, कारोबारी विकास गर्ग दिल्ली से गिरफ्तार, रायपुर लाकर होगी पूछताछ

Mahadev Betting App case

Gariaband Education Department
Gariaband Education Department  : रिश्वत जांच रिपोर्ट पर सवाल, DEO गरियाबंद की कार्यप्रणाली घेरे में, जांच पूरी, रिपोर्ट अब तक लंबित

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : गरियाबंद जिले में…

CG Monsoon Update
CG Monsoon Update : छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, आज से कई जिलों में तेज बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी

सीजी भास्कर, 15 जुलाई : छत्तीसगढ़ में दो…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?